फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atiq Ahmed Live: प्रयागराज की नैनी जेल पहुंचा माफिया अतीक अहमद, आज कोर्ट में नहीं होगी पेशी

Wed, 12 Apr 2023 06:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Apr 2023 06:10 PM IST
खास बातें

Atique Ahmed Sabarmati to Prayagraj Live News in Hindi :उमेश पाल हत्याकांड में साजिश रचने के नामजद माफिया अतीक अहमद प्रयागराज की नैनी जेल पहुंच चुका है। करीब 28 घंटे में गुजरात की साबरमती जेल से अतीक को प्रयागराज लाया गया है।

विज्ञापन
Atique Ahmed News Live Updates Sabarmati Jail To Prayagraj Production Warrant Umesh Pal Murder Case
माफिया अतीक अहमद - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

06:09 PM, 12-Apr-2023

जेल की अलग-अलग बैरक में रहेंगे दोनों भाई

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को जेल में अलग-अलग बैरक में रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि अतीक को बैरक नंबर सात में रखा जाएगा। थोड़ी देर बाद अतीक भी नैनी जेल पहुंच जाएगा।
06:02 PM, 12-Apr-2023

नैनी जेल पहुंचा अतीक का काफिला

प्रयागराज की नैनी जेल में अतीक का काफिला पहुंच गया है। यूपी पुलिस अतीक को लेकर नैनी जेल पहुंची है। आज अतीक अहमद की पेशी कोर्ट में नहीं होगी।
विज्ञापन
05:05 PM, 12-Apr-2023

अतीक के भाई अशरफ की गाड़ी हुई खराब

रायबरेली टोल पर अतीक के भाई अशरफ की गाड़ी खराब हो गई है। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने वज्र वाहन में धक्का लगाया।
04:24 PM, 12-Apr-2023

प्रयागराज जाते समय रास्ते में रोकी गई अतीक के भाई की वैन

अपराधियों की गाड़ी पलटने को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच बुधवार को बरेली से  प्रयागराज ले जाए जाते समय माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ का वाहन कमलापुर थाने में रोका गया। यहां पुलिस लाइन के एसआईएमटी ने अशरफ को ले जा रहे वाहन की जांच कर ओके रिपोर्ट दी और फिर काफिला प्रयागराज के लिए रवाना हो गया। वाहन की फिटनेस रिपोर्ट ओके आने पर अशरफ के चेहरे पर भी सुकून के भाव नजर आए।
03:43 PM, 12-Apr-2023

इससे पहले 27 मार्च को उसे साबरमती जेल से लाया गया था अतीक

अतीक अहमद को पिछले 16 दिनों में दूसरी बार प्रयागराज लाया जा रहा है। इससे पहले 27 मार्च को उसे साबरमती जेल से लाया गया था। अतीक 2019 से गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।
03:40 PM, 12-Apr-2023

आज शाम तक प्रयागराज पहुंचेगा अतीक का काफिला

उमेश पाल हत्याकांड मामले में प्रयागराज जिला अदालत में पेशी के लिए यूपी पुलिस लाई है। आज माफिया का काफिला शाम तक प्रयागराज पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:19 PM, 12-Apr-2023

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से महोबा, बांदा और चित्रकूट होते हुए प्रयागराज जाएगा

राठ कोतवाली क्षेत्र जखेड़ी गांव स्थित एक्सप्रेस वे पर सैकड़ों लोग अतीक अहमद को ले जा रहे पुलिस के काफिले को देखने पहुंचे। इसी दौरान अचानक से अतीक अहमद का काफिला टोल प्लाजा के पास रुक गया। जिससे आसपास खड़े लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस गाड़ी से अतीक अहमद नीचे उतर कर टोल प्लाजा के पास बने शौचालय में गया। पांच मिनट बाद फिर से गाड़ी में सवार होकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से महोबा बांदा चित्रकूट होते हुए प्रयागराज के लिए अतीक अहमद को लेकर जा रहा पुलिस का काफिला रवाना हो गया।
02:59 PM, 12-Apr-2023

अतीक अहमद पर 101 मुकदमे दर्ज 

माफिया अतीक अहमद के काफिले ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस- वे हमीरपुर जिले की सीमा में बुधवार दोपहर प्रवेश किया। एक पखवाड़े पहले भी इसी एक्सप्रेस वे से अतीक अहमद का काफिला प्रयागराज के लिए गुजरा था। उमेश पाल हत्याकांड मामले में प्रयागराज जिला अदालत में पेशी के लिए यूपी पुलिस लाई है। काफिले में पुलिस के जवान और प्रभारी निरीक्षक शामिल थे। माफिया अतीक अहमद पर 101 मुकदमे दर्ज है। 
02:34 PM, 12-Apr-2023

चित्रकूट जिले की सीमा में काफिला

साबरमती जेल से पुलिस कस्टडी में लाया जा रहा माफिया अतीक अहमद का काफिला चित्रकूट जिले की सीमा भरतकूप पहुंच गया है। 
01:50 PM, 12-Apr-2023

करीब सवा घंटे तक काफिला अंदर रहा

यहां से वह रक्सा होते हुए सीपरी बाजार, नंदनपुरा से होते हुए करीब साढ़े आठ बजे पुलिस लाइन पहुंचा। अतीक के काफिले के भीतर पहुंचते ही पुलिस लाइन के दरवाजे बंद कर दिए गए। अंदर करीब सवा घंटे तक उसका काफिला अंदर रहा। करीब पौने दस बजे काफिला यहां से प्रयागराज के लिए रवाना हो गया। झांसी पुलिस ने एस्कार्ट करते हुए उसे झांसी की सीमा से बाहर छोड़ा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed