UP Nikay Chunav Update Live: पश्चिमी यूपी जिलों में मतदान संपन्न, जानें- कहां कितने फीसदी हुई वोटिंग
{"_id":"645239affd691d18e400cbc5","slug":"up-nikay-chunav-update-live-polling-in-three-district-for-mayor-election-in-western-up-read-full-story-2023-05-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav Update Live: पश्चिमी यूपी जिलों में मतदान संपन्न, जानें- कहां कितने फीसदी हुई वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 04 May 2023 08:21 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 04 May 2023 08:21 PM IST
खास बातें
UP Nikay Chunav Update Live : पश्चिमी यूपी में निकाय चुनाव के लिए प्रथम चरण में चार जिलों में मतदान हुआ। जानिए कहां कितने फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव, यूपी में निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:09 PM, 04-May-2023
शामली जिले में कुल 65.02 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, बिजनौर जिले में 58.89 फीसदी मतदान हुआ। जिले में साल 2017 का आंकड़ा पार नहीं हो सका।
08:02 PM, 04-May-2023
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कुल 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, शहर पालिका सीट पर 50.18 प्रतिशत हुआ है।
विज्ञापन
07:35 PM, 04-May-2023
मुजफ्फरनगर जिले में शाम पांच बजे तक 53.88 प्रतिशत मतदान हुआ। चरथावल और शाहपुर नगर पंचायत में 70 फीसदी से अधिक मतदान हुआ, जबकि शहर में मतदान की रफ्तार कम रही।
07:28 PM, 04-May-2023
शामली जनपद में 988 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतपेटी में कैद हो गया है। तीन नगर पालिका और सात नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों समेत 169 सदस्य पदों के लिए मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। वहीं, जिले में शाम पांच बजे तक 62.41 प्रतिशत मतदान हुआ। अब 13 मई को मतगणना होगी।
07:27 PM, 04-May-2023
बिजनौर में 12 नगर पालिका और छह नगर पंचायतों पर मतदान संपन्न हो गया है। जिले में छिटपुट विवाद के बीच चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले में 12 नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में वोट डाले गए। शाम पांच बजे तक जिले में 54 प्रतिशत मतदान हुआ।
07:25 PM, 04-May-2023
सहारनपुर में प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम और मतपेटियों में कैद हो गया है। जिले में नगर निगम, चार नगर पालिकाओं और सात नगर पंचायतों का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। शाम पांच बजे तक 67.23 फीसदी मतदान हुआ। पूरे दिन प्रत्याशी और समर्थक ज्यादा से ज्यादा वोट अपने पक्ष में डलवाने में जुटे रहे। वहीं, जिलाधिकारी और एसएसपी भी शहर सहित देहात में भ्रमण कर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:44 PM, 04-May-2023
मुजफ्फरनगर में नगर निकायों में पांच बजे तक कुल पड़े मतों का विवरण निम्न प्रकार है।
नगर पालिका परिषद मु०नगर
कुल पडे मत– 200466
कुल प्रतिशत – 47.56
नगर पंचायत चरथावल
कुल पडे मत– 12956
कुल प्रतिशत – 69.83
नगर पंचायत पुरकाजी
कुल पडे मत– 14781
कुल प्रतिशत – 65.48
नगर पालिका परिषद खतौली
कुल पडे मत– 38266
कुल प्रतिशत – 60.61
नगर पंचायत बुढ़ाना
कुल पडे मत– 22232
कुल प्रतिशत – 67.49
नगर पंचायत शाहपुर
कुल पडे मत– 13114
कुल प्रतिशत – 69.38
नगर पंचायत सिसौली
कुल पडे मत– 8261
कुल प्रतिशत –64.85
नगर पंचायत जानसठ
कुल पडे मत– 12334
कुल प्रतिशत – 69.21
नगर पंचायत मीरापुर
कुल पडे मत– 16197
कुल प्रतिशत – 66.96
नगर पंचायत भौकरहेडी
कुल पडे मत– 10329
कुल प्रतिशत –67.36
कुल पडे मत– 348936
कुल मत प्रतिशत– 53.88
नगर पालिका परिषद मु०नगर
कुल पडे मत– 200466
कुल प्रतिशत – 47.56
नगर पंचायत चरथावल
कुल पडे मत– 12956
कुल प्रतिशत – 69.83
नगर पंचायत पुरकाजी
कुल पडे मत– 14781
कुल प्रतिशत – 65.48
नगर पालिका परिषद खतौली
कुल पडे मत– 38266
कुल प्रतिशत – 60.61
नगर पंचायत बुढ़ाना
कुल पडे मत– 22232
कुल प्रतिशत – 67.49
नगर पंचायत शाहपुर
कुल पडे मत– 13114
कुल प्रतिशत – 69.38
नगर पंचायत सिसौली
कुल पडे मत– 8261
कुल प्रतिशत –64.85
नगर पंचायत जानसठ
कुल पडे मत– 12334
कुल प्रतिशत – 69.21
नगर पंचायत मीरापुर
कुल पडे मत– 16197
कुल प्रतिशत – 66.96
नगर पंचायत भौकरहेडी
कुल पडे मत– 10329
कुल प्रतिशत –67.36
कुल पडे मत– 348936
कुल मत प्रतिशत– 53.88
03:30 PM, 04-May-2023
बिजनौर में युवती ने शादी से पहले किया मतदान, वोट डालकर बरात ले गया दूल्हा
शादी से पहले युवती ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
03:24 PM, 04-May-2023
बीमार व्यक्ति ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
03:20 PM, 04-May-2023
बरात ले जाने से पहले अभिषेक ने किया मतदान
मुजफ्फरनगर के खतौली में बरात ले जाने से पहला दूल्हा मतदान करने पहुंचा। नगर में दीपक गोयल के बेटे अभिषेक गोयल की शादी है। बरात लेकर जाने से पहले दूल्हे अभिषेक गोयल ने पहले मतदान को वरीयता देते हुए सर्वप्रथम मतदान किया। मुजफ्फरनगर में दोपहर 1:00 बजे तक 35.23 प्रतिशत मतदान हुआ। चरथावल में सबसे अधिक 48.23 प्रतिशत मतदान हुआ है।मीरापुर कस्बे के वार्ड नंबर 14 में एक सभासद प्रत्याशी द्वारा फर्जी आधार कार्ड बनवाकर वोट डालने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।