Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pillars will be installed in markets to improve the traffic system

Fatehabad News: यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए बाजारों में लगेंगे पिलर

Mon, 23 Nov 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 23 Nov 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Pillars will be installed in markets to improve the traffic system
फतेहाबाद के थाना रोड पर लगाए गए लोहे के पिलर 
फतेहाबाद। शहर के बाजारों में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नगर परिषद ने एक बार फिर लोहे के पिलर लगाने का काम शुरू करवा दिया है। शनिवार रात को थाना रोड पर संन्यास आश्रम मोड़ से पिलर लगाने का काम शुरू किया गया। इससे पहले भी नगर परिषद ने पिलर लगाने शुरू किए थे, लेकिन व्यापार मंडल के विरोध के बाद काम रुकवा दिया गया था। अब दिवाली के बाद दोबारा काम शुरू होने से बाजारों में वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने की तैयारी तेज हो गई है।
विज्ञापन

दरअसल, नगर परिषद ने पहले थाना रोड पर पिलर लगाने का काम शुरू करवाया था। इस पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक नारंग ने विरोध जताया था। व्यापार मंडल का कहना था कि पिलर लगने से बाजार में सड़क संकरी हो जाएगी। इससे दुकानों पर माल लेकर आने वाले वाहनों को मोड़ने में परेशानी होगी। व्यापारियों की आपत्ति के बाद नगर परिषद ने काम रुकवा दिया था। अब दोबारा काम शुरू करते हुए संन्यास आश्रम मोड़ पर पहले के मुकाबले ज्यादा जगह छोड़ी जा रही है। इसके अलावा मोड़ पर ट्रैफिक कोन भी लगाए जा रहे हैं, ताकि वाहनों को मुड़ने में परेशानी न हो।
विज्ञापन

चार प्रमुख बाजारों में लगेंगे 380 पिलर

नगर परिषद की ओर से शहर के थाना रोड, जवाहर चौक, धर्मशाला रोड और हंस मार्केट में कुल 380 लोहे के पिलर लगाए जाएंगे। इन पिलरों के बीच जंजीर लगाई जाएगी, जिससे निर्धारित स्थान से ही वाहनों की आवाजाही हो सकेगी और बाजारों में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने दिया था प्रस्ताव
बाजारों में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नगर परिषद को लोहे के पिलर लगाने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद नगर परिषद ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर एक एजेंसी को काम का ठेका दिया। नगर परिषद के जेई लोकेंद्र का कहना है कि थाना रोड पर लोहे के पोल लगाने का काम शुरू कर दिया गया है, किसी दुकानदार को दिक्कत नहीं आने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed