{"_id":"6b0343c3635804a51f054ff8","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1009-143226-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नेकां नेताओं ने पौनी पीएचसी को अपग्रेड करने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नेकां नेताओं ने पौनी पीएचसी को अपग्रेड करने की मांग उठाई
विज्ञापन
पौनी। पौनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को अपग्रेड कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के नेताओं ने जम्मू में मुख्यमंत्री के सलाहकार नसीर असलम वानी से मुलाकात की।
इस दौरान नेताओं ने पौनी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी सहित अन्य स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। ब्लॉक अध्यक्ष दीदार सिंह और जिला उपाध्यक्ष बाबू राम ने बताया कि पौनी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वर्ष 1957 से अब तक उसी स्तर तक सीमित है। क्षेत्र की आबादी बढ़ने के बावजूद स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इसके चलते पौनी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रियासी या गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू जाना पड़ता है।
उन्होंने मुख्यमंत्री के सलाहकार से मांग की कि पौनी पीएचसी को अपग्रेड कर यहां बेहतर चिकित्सा सुविधाएं, पर्याप्त डॉक्टर और अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएं ताकि स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर उपचार मिल सके। नेताओं ने बताया कि नसीर असलम वानी ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कैलाश राज शर्मा, ब्लॉक महासचिव विशन भगत सहित अन्य नेकां कार्यकर्ता मौजूद रहे।