फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kundarki By Election Voting Live: तीन बजे तक 50.2% मतदान, लापरवाही पर एक पुलिसकर्मी सस्पेंड

Wed, 20 Nov 2024 05:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुंदरकी (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, कुंदरकी (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 20 Nov 2024 05:51 PM IST
खास बातें

UP By Election 2024 Voting News in Hindi: मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा के लिए बुधवार को होने वाले उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई।  क्षेत्र के 3,84,673 मतदाता 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जानें पल-पल के अपडेट...।

विज्ञापन
Kundarki By Election Voting Live: 3.84 lakh voters will decide the fate of 12 candidates, tight security
Kundarki By Election - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:00 PM, 20-Nov-2024
Kundarki By Election - फोटो : संवाद
कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के लिए तीन बजे तक 50.3 प्रतिशत मतदान हो चुका था। उधर, चुनाव आयोग की गाइडलाइंस का पालन न करना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। शिकायत के बाद एसएसपी सतपाल अंतिल ने एक कर्मी के निलंबित और तीन को ड्यूटी को हटा दिया है। प्रशासन का कहना है कि कुछ के खिलाफ जांच चल रही है।
02:13 PM, 20-Nov-2024
विज्ञापन
02:09 PM, 20-Nov-2024

एक बजे तक 40.74% मतदान, लापरवाही पर कुछ पुलिसकर्मी हटाए गए

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में एक बजे तक 40.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बावजूद कुछ स्थानों पर लापरवाही सामने आने पर पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से हटा दिया गया। निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।

01:37 PM, 20-Nov-2024
भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह और सपा के रिजवान - फोटो : वीडियो ग्रैब

सपा प्रत्याशी रिजवान का आरोप- भाजपा को मदद कर रहा प्रशासन 

सपा के प्रत्याशी मो. रिजवान ने आरोप लगाया कि पुलिस ने 39 बूथों पर ताड़व मच रखा है। किसी को पर्ची नहीं दी जा रही है। एक विशेष पर्ची जो बीजेपी की है उसे लेकर ही जाने दे रहे हैं। पूरे इलाके को पुलिस ने कैंप्चर कर लिया है। भाजपा प्रत्याशी के हारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर उनके (सपा) वोटरों को रोका जा रहा है। कहा कि एक गांव के लाइन में लगे लोगों पुलिस ने पीटकर भगा दिया है। एजेंट नहीं बनने देने वाले बयान पर प्रशासन के इनकार पर रिजवान ने कहा कि पुलिस और अधिकारी ही चुनाव लड़ा रहे हैं। भाजपा के प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। आरोप लगाया पुलिस-प्रशासन और अधिकारियों ने पूरे इलाके को कैप्चर कर लिया है। कहा कि मुस्लिम इलाकों में वोट नहीं पड़ने दे रहे हैं। सिर्फ लाल पर्ची वालों को ही वोट देने दे रहे हैं।

01:19 PM, 20-Nov-2024
भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह - फोटो : संवाद

सपा हार रही.. इसलिए लगा रही गलत आरोप: रामवीर सिंह 

कुंदरकी में भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने कहा कि सपा प्रत्याशी हार रहे हैं। इसलिए वह प्रशासन और दूसरी पार्टियों पर गलत आरोप लगा रहे हैं। मतदान को रोकने जैसी बात बेबुनियाद है। सुबह से ही सभी बूथों पर मतदान चल रहा है। सपा प्रत्याशी हार रहे हैं। उनकी गलतियां ऊपर तक नहीं जाएं इसलिए वह सरकार और प्रशासन को दोषी बता रहे है। कहा कि उन्होंने सपा सरकार के दाैरान मुस्लिम समाज के लोगों पर मुकदमे दर्ज करवाए। इसका गुस्सा लोगों में था। कुछ लोग भाजपा को वोट दे रहे और कुछ बहिष्कार कर रहे हैं। अपनी गलती को छिपाने के लिए सपा प्रत्याशी अर्नगल आरोप लगा रहे हैं। अखिलेश यादव से अनुरोध है कि 2012 से 17 तक के कार्यकाल के दाैरान थाना कुंदरकी और मैनाठेर में दर्ज मुकदमों का समाधान करवाएं।
01:14 PM, 20-Nov-2024
विज्ञापन
विज्ञापन
01:10 PM, 20-Nov-2024

मतदान के बीच सपा-भाजपा प्रत्याशियों की बयानबाजी से गरमाया माहौल

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में मतदान के बीच सियासी बयानबाजी ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है। ठंड के बीच भी भाजपा और सपा प्रत्याशी एक-दूसरे पर तीखे आरोप लगा रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने सपा उम्मीदवार हाजी रिजवान पर हार की आशंका से गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया। सपा उम्मीदवार ने पुलिस और प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करते हुए भाजपा को समर्थन देने की बात कही है।

11:33 AM, 20-Nov-2024
Kundarki By Election - फोटो : संवाद

up upchunav 2024:  11 बजे तक 28.24% मतदान 

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 28.24% मतदान दर्ज किया गया है। शुरुआती घंटों में धीमी रफ्तार के बाद मतदान की गति तेज हुई है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ती जा रही है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलेगी।

10:26 AM, 20-Nov-2024
कुंदरकी उपचुनाव - फोटो : संवाद

up upchunav 2024: विधायक जियाउर्रहमान के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट  

कुंदरकी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव सपा विधायक जियाउर्रहमान बर्क का इस्तीफा मुख्य वजह है। जियाउर्रहमान ने 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर जीत दर्ज कर इस सीट पर कब्जा किया था। हाल ही में 2024 लोकसभा चुनाव में संभल संसदीय सीट से उनके दादा और सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के जीतने के बाद जियाउर्रहमान ने कुंदरकी विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने दादा की संसदीय जिम्मेदारियों को संभालने के लिए यह फैसला लिया। उनके इस्तीफे से कुंदरकी सीट खाली हो गई, जिसके चलते अब यहां उपचुनाव कराया जा रहा है।

09:29 AM, 20-Nov-2024

up by election news: सुबह नाै बजे तक 13.61% मतदान 

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक कुल 13.61% मतदान दर्ज किया गया है। शुरुआती घंटों में मतदान की गति धीमी रही, लेकिन समय के साथ मतदाताओं में उत्साह बढ़ता नजर आ रहा है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन और चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। वहीं, मतदान के दौरान विभिन्न बूथों पर राजनीतिक दलों के एजेंट भी सक्रिय नजर आए। सुबह के समय ठंड के कारण मतदान केंद्रों पर भीड़ कम रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी की उम्मीद है।  

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed