{"_id":"6aa6bc751bd48124990b8359","slug":"speeding-car-overturns-after-going-out-of-control-in-fatehgarh-sahib-two-friends-killed-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहगढ़ साहिब: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, दो दोस्तों की मौत, तीन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहगढ़ साहिब: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, दो दोस्तों की मौत, तीन गंभीर घायल
Sun, 13 Sep 2026 08:39 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब
Published by: मयूर शर्मा
Updated Sun, 13 Sep 2026 08:39 PM IST
सार
फतेहगढ़ साहिब के लक्की सरहिंद नेशनल हाईवे पर गांव तरखाण माजरा टी-प्वाइंट के नजदीक रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार सवार पांच युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक निहाल चंद और वंश की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विस्तार
फतेहगढ़ साहिब के लक्की सरहिंद नेशनल हाईवे पर गांव तरखाण माजरा टी-प्वाइंट के नजदीक रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार सवार पांच युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान निहाल चंद, उम्र करीब 20 वर्ष तथा वंश, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
तरखाण माजरा टी-प्वाइंट के पास हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार पांचों युवक मंडी गोबिंदगढ़ के प्रेम नगर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे कार में सवार होकर सरहिंद से मंडी गोबिंदगढ़ की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 5:30 बजे जब उनकी कार तरखाण माजरा टी-प्वाइंट के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार कई पलटियां खाते हुए सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
दो की मौत, तीन गंभीर घायल
घटना की सूचना मिलते ही थाना सरहिंद की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल युवकों की पहचान शैविश और दीपांशु सहित एक अन्य युवक के रूप में हुई है। तीनों का उपचार चल रहा है और उनकी हालत को देखते हुए उन्हें आगे रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि हादसा किस कारण हुआ, इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर कार के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है, लेकिन हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। सरहिंद पुलिस थाना जांच अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।