फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News: शामली में सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल, बागपत में महिला पर जानलेवा हमला, पढ़ें-ताजा खबरें

Sun, 24 Sep 2023 05:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Sep 2023 05:44 PM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश के शामली में पुराल से भरे अवरलोड टैक्टर-ट्राली ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हुए हैं। वहीं बड़ौत में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मां-बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

विज्ञापन
West UP News: One killed, two injured in a road accident in Shamli, fatal attack on a woman in Baghpat
सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

06:47 PM, 24-Sep-2023
मेरठ के जानी में पुलिस की रविवार की तड़के गोकशों से सिवाल खास के जंगल में मुठभेड हो गई। इस घटना में एक गोकश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से दो गोकशों को मुठभेड के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो गाेवंश और गोकशी करने के औजार बरामद किये है। पुलिस ने गिरफ्तार गोकशो के पास से एक तमंचा, एक कारतूस और एक खोका कारतूस सहित एक बाइक बरामद की है। 

जानी पुलिस ने एक सूचना पर रविवार तडके सिवाल खानपुर मार्ग पर गांव खानपुर में स्थित एक खेत में दबिश दी। इस दौरान खेत में मौजूद गोकशो ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की तरफ से चलाई गई जवाबी कार्यवाही में एक गोकश साजिद पुत्र असगर पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस ने मौके से असगर सहित शकील पुत्र रियासत निवासी सिवाल खास को मौके से गिरफ्तार किया है, जबकि एक गोकश मौके से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से एक तमंचा,एक कारतूस, एक खोखा और एक बाइक के साथ गोकशी करने के औजार बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से दो गोवंश भी बरामद किये है। जानी थानाध्यक्ष प्रजंत त्यागी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्यवाही कर रही है। मौके से फरार आराेपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
05:36 PM, 24-Sep-2023

शाकंभरी सिद्धपीठ में उमड़ी श्रद्धालुओ की भारी भीड़

शाकंभरी सिद्धपीठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : Amar Ujala
सहारनपुर में शाकंभरी सिद्धपीठ शाकंभरी देवी परिसर भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमी पर्व पर माँ के जयकारों गुंजायमान  हो उठा।रात्रि से लेकर दिन भर सड़क मार्ग पर पदयात्रियों की भीड़ लगी रही।कई स्थानों पर तो जाम की स्तिथि बनी रही।

बता दे कि पिछले कई दिनों से सिद्धपीठ शाकंभरी देवी  में पदयात्रियों का भारी भीड़ उमड़ रही है।पूरे  सड़क मार्ग पर पदयात्रीयो के काफिले नाचते गाते हुए सिद्धपीठ की और जा रहे है।पदयात्रियों के साथ लेटकर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी कम नही है।श्रद्धालु भूरादेव से माँ के भवन तक लेटकर मन्नते पूरी होने पर पहुँच रहे है।चारो और माँ के गगनभेदी जयकारो से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा है।

रविवार को साप्ताहिक अवकाश की चलते सिद्धपीठ में श्रद्धालुओ की भारी भीड़ उमड़ी।हालांकि पुलिस वयवस्था को सुचारू रखते हुए कोतवाली प्रभारी राजेंद्र वसिष्ठ एवम शांकभरी चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह द्वारा सभी पैदल यात्रियों के डीजे,सभी चोपहिया वाहनों को भूरादेव मंदिर से पूर्व नागलमाफी में रोक दिया जिससे सिद्धपीठ में अव्यवस्था नही हो पाई।

श्रद्धालुओं ने लंबी कतार में लगकर श्रद्धाभाव से भीषण गर्मी में मां के दर्शन किये। जगहजगह पर पदयात्रियों के लिए भंडारे आयोजित किये गए है।इसके अलावा भी दद्दा आश्रम,शंकराचार्य आश्रम,संकटमोचन हनुमान धाम एवं धर्मशालाओ सहित श्रदालुओ द्वारा खुले स्थानों पर भण्डारे किये जा रहे थे।
विज्ञापन
12:21 PM, 24-Sep-2023

बागपत में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मां-बेटी पर जानलेवा 

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के गुराना गांव में पुरानी रंजिश को लेकर चार-पांच लोगों ने घर में घुसकर मां- बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। बाद में हमलावर मां -बेटी को घायल कर पुलिस को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया और तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घायलों में गुराना गांव की बृजेश देवी व उसकी बेटी तनीषा पुत्री राजेंद्र शामिल है। उनका गांव के कुछ लोगों से जमीन का पुराना विवाद चल रहा है। इसी रंजिश को लेकर चार-पांच लोगों ने लाठी डंडों व धारदार हथियार से राजेंद्र के मकान में घुसकर हमला कर दिया।

इस दौरान हमलावरों ने बृजेश को तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया। मां को बचाने आई बेटी तनीषा पर भी लोहे की राड से हमला किया। बाद में हमलावर पुलिस को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस मामले में इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि तनीषा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घायल बृजेश को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जल्दी ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
12:18 PM, 24-Sep-2023

West UP News: शामली में सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल, बागपत में महिला पर जानलेवा हमला, पढ़ें-ताजा खबरें

पुराल से भरे अवरलोड टैक्टर-ट्राली ने दो बाइको को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
शामली के चौसाना में बिडौली मार्ग के जिजौला गांव के निकट एक पुराल (भूसा) से भरी अवरलोड टैक्टर-ट्राली ने दो बाइक सवार तीन व्यक्ति को टक्कर मार दी जिसमें चौसाना निवासी एक व्यक्ति की मौकें पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य युवको को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया है और शव को कब्जे में लेकर पीएम को भिजवाया है। 

चौसाना निवासी चंद्रशेखर पुत्र जगपाल हरियाण के करनाल से अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जैसे ही जिजौला गाव के निकट बजाज एजेंसी पर पहुॅची तो पुराल से भरे अवरलोड टैक्टर-ट्राली ने विपरित दिशा से आ रही बाइक को टक्कर मार दीं। जिससे बाइक चालक चंद्रशेखर की मौके पर ही मौत हो गई।

टैक्टर-ट्राली चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। हादसे की चपेट में आने से खोडसमा के मजरा इन्द्रानगर निवासी बाइक सवार शौकिन्द्र पुत्र कंवर व जोनी पुत्र ब्रजपाल भी गभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुॅची पुलिस ने घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया और मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा गया।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed