Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Samriddhi wins gold through her punching prowess; four others secure silver

Dehradun News: मुक्के के दम पर समृद्धि ने जीता स्वर्ण, चार के खाते में रजत

Sun, 15 Nov 2026 06:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Samriddhi wins gold through her punching prowess; four others secure silver
देहरादून। नैनीताल के रामनगर में यूथ बालक-बालिका व एलीट (सीनियर) महिला वर्ग की उत्तराखंड राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पांच पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में स्कूल के छह खिलाड़ियों ने अपने मुक्के का दम दिखाया।
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय की ओर से बीती तीन नवंबर को परेड मैदान स्थित बॉक्सिंग हॉल में हुए जिला स्तरीय चयन ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का जिला टीम में चयन हुआ था। यूथ बालिका वर्ग में 11वीं की छात्रा समृद्धि गोदियाल ने 65 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, 60 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में मुस्कान बिष्ट ने रजत पदक और 12वीं की छात्रा तृप्ति ने 80 प्लस किलोग्राम में रजत पदक प्राप्त किया। यूथ बालक वर्ग में 11वीं के छात्र कृष्णा नेगी ने 70 से 75 किलोग्राम में रजत पदक और 90 प्लस किलोग्राम में प्रिंस चंद ने रजत पदक प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी और प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों और कोच प्रदीप कुमार ऐरी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। प्रतियोगिता में 15 टीमें और 158 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें यूथ बालक वर्ग में 73 खिलाड़ी, यूथ बालिका वर्ग में 44 खिलाड़ी और एलीट महिला वर्ग में 41 खिलाड़ियों ने अपने मुक्के का हुनर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed