फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: नहाते समय गंगनहर में डूबा युवक, चकबंदी रुकवाने के लिए डीएम से मिले किसान, वृद्ध की मौत

Thu, 30 May 2024 10:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 May 2024 10:17 PM IST
खास बातें

मेरठ के भावनपुर में देर रात करीब दो बजे  पति ने पेचकस गोदकर पत्नी की हत्या कर दी।

विज्ञापन
West UP News Live: Woman stabbed to death with a screwdriver in Meerut, read latest news
गंगनहर में डूबा युवक। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:53 PM, 30-May-2024
डीएम से मिले किसान। - फोटो : अमर उजाला

चकबंदी रुकवाने के लिए डीएम से मिले किसान

मेरठ के हस्तिनापुर में विकास खंड की ग्राम पंचायत सिरजेपुर निवासी दर्जनों किसान हादीपुर गांवड़ी की चकबंदी को रुकवाने के लिए जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने चकबंदी विभाग के अधिकारियों पर गई गंभीर आरोप लगाए। जिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इन दिनों खादर क्षेत्र के गांव सिरजेपुर में चकबंदी चल रही है। इसके विरोध में किसान टिमराज सिंह, इंद्राज सिंह, सुरेश, संतु, हेम सिंह, अशोक कुमार, सुरेश, प्रदीप, ब्रह्मसिंह, फूल सिंह, चरण सिंह, प्रदीप नागर आदि जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने गांव में होने वाली चकबंदी को रुकवाने की अपील की। किसानों ने जिलाधिकारी दीपक मीणा को बताया कि ग्राम पंचायत सिरजेपुर के हादीपुर गांवडी गंगा के किनारे बसा हुआ बाढ़ प्रभावित गांव है, जिसमें चकबंदी कार्य चल रहा है। चकबंदी अधिकारियों द्वारा रसूखदार किसानों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है, जबकि लघु एवं गरीब किसानों की भूमि को फेरबदल किया जा रहा है। चकबंदी अधिकारियों द्वारा किसानों की सहमति के बिना समिति का गठन किया गया है, जो कि किसानों के हित में नहीं है। उन्होंने बताया कि चकबंदी अधिनियम 1953 के अंतर्गत फॉर्म 6 पर किसानों को कोई सूचना नहीं दी गई, जिसके कारण चकबंदी रोकना अति आवश्यक है। हादीपुर गावड़ी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है, जिसमें गंगा प्रत्येक वर्ष अपना रुख बदलती है। इस कारण किसानों की भूमि गंगा में तब्दील रहती है, जिसे चकबंदी में लाना संभव नहीं है। यहां गरीब छोटे किसान जो पिछले 50 वर्षों से अपनी जमीन पर काबिज हैं, चकबंदी विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें हटाकर बड़े किसानों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि चकबंदी कर्मचारी व कानूनगो किसानों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने शिकायत लेकर किसानों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। किसानों ने कहा कि चकबंदी विभाग द्वारा किसानों का शोषण किया तो वह आंदोलन करेंगे।

10:16 PM, 30-May-2024

वृद्ध की मौत

बिजनौर के नहटौर में लंबे समय से नहटौर में रह रहा वृद्ध यात्री स्टैंड पर बेहोशी की हालात में पड़ा मिला। जिसे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के आने पर कार्यवाही करने की बात कही है।

बाबू (65) पुत्र सुक्खे सिंह निवासी ग्राम बेरखा थाना स्योहारा लंबे समय से घुमक्कड़ की तरह से नहटौर में रहता था। बृहस्पतिवार की शाम वह हल्दौर चौराहा स्थित यात्री स्टैंड की बेंच पर बेहोशी की हालात में पड़ा मिला। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। कस्बा इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों के आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं आस-पास के दुकानदारों ने बताया कि वृद्ध पिछले कई सालों से नहटौर में ही रह रहा था देखने से वह मनोरोगी लगता था।

विज्ञापन
07:56 PM, 30-May-2024
नहाते समय गंगनहर में डूबा युवक

मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र के गांव नानू गंगनहर में तैरते समय एक युवक डूब गया। युवक की पहचान शाहआलम (22) पुत्र मतीन निवासी नानू के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है।
12:28 PM, 30-May-2024

मुजफ्फरनगर में हाईवे पर खड़े वाहनों से तेल निकालने वाले पांच गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में हाईवे पर खड़े वाहनों से तेल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। जौहरा मंसूरपुर मार्ग पर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। कुल पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
11:09 AM, 30-May-2024
रंगदारी मांगने के मामले पर तीन पर मुकदमा दर्ज
मेरठ के ब्रह्पुरी थाना क्षेत्र के राशिद नगर के रहने वाले पेंट्स कारोबारी हाजी जाहिद अल्वी से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी मुर्करम,सोजी, बब्लू एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। पीड़ित हाजी जाहिद अल्वी ने बताया कि बीते मंगलवार रात अपने मकान के बाहर खड़े थे। तभी तीनों युवकों ने गाली- गलौज मारपीट करने लगे। विरोध करने पर एक लाख रुपये मांगकर तमंचे से फायरिंग कर दी।

स्थानीय लोगों की भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। ब्रह्मपुरी सीओ संतोष सिंह का कहना है कि रंगदारी व मारपीट का केस दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।  
08:53 AM, 30-May-2024

West UP News Live: नहाते समय गंगनहर में डूबा युवक, चकबंदी रुकवाने के लिए डीएम से मिले किसान, वृद्ध की मौत

मेरठ के भावनपुर थाना स्थित जयभीमनगर निवासी दीपा पत्नी ललित की देर रात करीब दो बजे उसके पति ने पेचकस गोदकर हत्या कर दी। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी करते हुए दीपा की हत्या की जानकारी उसके मायके वाले गांव कमालपुर थाना मेडिकल को दी।  वही पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मोके से मृतक के पति को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  

मेडिकल थाना के गांव कमालपुर निवासी प्रीतम सिहं जाटव ने अपनी बेटी दीपा की शादी दस साल पूर्व जयभीमनगर के ललित पुत्र नरेंद्र के साथ की थी। ललित पेशे से निजी नर्सिंग होम की एंबुलेंस चलाकर अपनी पत्नी दीपा और दो बच्चो अंशुमन(7) गुन्नू (6) का भरण पोषण करता था।

रात को लगभग दो बजे के ललित ने अपनी पत्नी दीपा के उपर पेचकस से अनगिनत वार करते हुए मोत के घाट उतार दिया। इसी बीच मामले की जानकारी मिलने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं पुलिस ने मृतक के पति को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी। इस संबंध मे एसओ भावनपुर संजय द्विवेद्वी ने बताया कि मृतक के परिजनो की ओर से कोई तहरीर नही दी गई। तहरीर आने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed