West UP News Live: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में घायल, रोहटा में अज्ञात शव मिलने से सनसनी
{"_id":"65d956cb7914b237f809e88c","slug":"west-up-news-live-weather-starts-changing-in-west-up-golden-opportunity-to-buy-a-house-in-meerut-2024-02-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में घायल, रोहटा में अज्ञात शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 24 Feb 2024 11:22 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:22 AM IST
खास बातें
मेरठ में आवास खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है। सपा सरकार में मेडा की ओर से विभिन्न योजनाओं में बनाए गए आवास अब नीलाम करने तैयारी है। 150 करोड़ के समाजवादी आवास नीलाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
लाइव अपडेट
02:03 PM, 24-Feb-2024
मंदिर में मूर्ति खंडित कर दान पत्र से नगदी चोरी
मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला में मंदिर में मूर्ति खंडित करने के साथ ही दान पत्र से नगदी चोरी कर ली गई।
शाहपुर क्षेत्र के गांव गोयला में बीती रात असामाजिक तत्वों ने गठवाला पट्टी में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में घुसकर मंदिर में स्थापित माता पार्वती व शनि देव की मूर्ति खंडित करने के साथ दान पात्र से चोरी कर ली। सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर में शोकेस टूटा हुआ है।
श्रद्धालुओं ने इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि माता पार्वती व मंदिर परिसर में स्थित भगवान शनि देव की मूर्ति खंडित होने के साथ दान पात्र से चोरी की गई है ।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी । सूचना पर थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के साथ उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। सूचना पर सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह गांव में पहुंचे।
ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, जिस पर सीओ बुढ़ाना ने ग्रामीणों को शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया तथा थाना प्रभारी ने मंदिर में पूरे विधि विधान से मूर्ति स्थापित करने का आश्वासन दिया। घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

02:00 PM, 24-Feb-2024
मुजफ्फरनगर में 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में घायल
मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली पुलिस की बुढ़ाना मोड़ पर बाइक सवार दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्री शीटर बदमाश पैर में गोली लगने पर घायल हो गया। उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश से तमंचा व चोरी की बाइक बरामद की है।
सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि घायल बदमाश चांद जानसठ का निवासी है और खालापार में रहता था। वह जानसठ व मंसूरपुर थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी हैं।

01:58 PM, 24-Feb-2024
रोहटा थानाक्षेत्र में अज्ञात शव मिलने से सनसनी
रोहटा थानाक्षेत्र में मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर लाहौरगढ़ रजवाहे की पुलिया के पास शनिवार की कल अल सुबह एक व्यक्ति का अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भिजवाया।
हालांकि बाद में मृतक की शिनाख्त गांव बिजवाड़ा थाना बिनोली जिला बागपत निवासी बृजमोहन शर्मा पुत्र जयप्रकाश शर्मा (52) वर्ष के रूप में हुई है। थाना पुलिस जांच में जुटी है। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे।

10:35 AM, 24-Feb-2024
मेरठ के गांव ढढरा के राजवाहे में शुक्रवार की रात कार सहित गिरे दो युवकों के शव शनिवार सुबह बरामद हुए। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
11:07 AM, 24-Feb-2024
मुजफ्फरनगर में हाईवे पर हादसा, दो की मौत, छह से ज्यादा घायल
मुजफ्फरनगर के खतौली में देर रात हुए हादसे में युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह से ज्यादा घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि दिल्ली की तरफ से आ रही एक कार में ट्रक के टक्कर मारने से कार पलट गई थी। इस पलटी कार को हाइड्रा हटा रहा था तभी एक अन्य कार में इसी स्थान पर एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।जब तक दूसरी कार का हटाया जा रहा था तब तक दूसरे ट्रक ने एक और कार को टक्कर मार दी। यह कार हाइड्रा से टकरा गई और कार में सवार लोग घायल हो गए। हादसे में दिल्ली निवासी स्वाति (25) व सुनील (26) की मौत हुई है। पुलिस घायलों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
08:04 AM, 24-Feb-2024
अगले पांच दिन तक पश्चिमी यूपी में शुष्क रहेगा मौसम
आगामी पांच दिन तक मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी में मौसम के शुष्क रहने के आसार जताए हैं। इस बीच दिन का तापमान 25-26 डिग्री के आसपास रहेगा। फिलहाल बारिश के आसार नहीं है। इस बीच प्रदूषण में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी।
शुक्रवार को मौसम साफ रहा। दिन में मौसम गर्म हो रहा है, लेकिन रात में सर्दी का अहसास हो रहा है। शुक्रवार को मेरठ का एक्यूआई 90 दर्ज किया गया। जयभीमनगर 66, गंगानगर 101, पल्लवपुरम 104, बेगमपुल 125, दिल्ली रोड 118 दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही का कहना है कि आगामी पांच दिन तक वेस्ट यूपी के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
अधिकतम तापमान 25-26 के आसपास रहेगा और रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहने के आसार हैं। दिन में धूप के निकलने से मौसम में गर्मी दिखाई देगी। हवा के चलने से प्रदूषण में धीरे धीरे बढ़ोतरी होगी।

08:03 AM, 24-Feb-2024
नमो भारत के शुभारंभ को सांसद ने भेजा पीएम को न्यौता
नमो भारत ट्रेन का काम तेजी के साथ चल रहा है। एनसीआरटीसी की ओर से रात दिन श्रमिक लगाकर काम किया जा रहा है। साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक ट्रेन संचालन के लिए सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने पीएम मोदी को न्यौता भेजा है। अभी साहिबाबाद से दुहाई के बीच हो रहा है संचालन। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने प्रधानमंत्री को भेजे न्यौते में नमो भारत के लिए आभार जताते हुए इसका मेरठ साउथ तक संचालन करने के लिए उन्हें शुभारंभ करने के लिए निमंत्रित किया है।
08:02 AM, 24-Feb-2024
मरम्मत कार्यों व पेड़ों की छंटाई के चलते आज विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
विद्युत उपकेंद्र सेंटलुक्स में नए फीडर के निर्माण के चलते क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं विद्युत उपकेंद्र एल ब्लॉक में 11 हजार की लाइन के जर्जर तारों व पोल को बदलने के कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 7 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। भूतनाथ चौराहा, सपना क्वार्टर, एकता पार्क आदि क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।
इसके अलावा मंगलपांडे नगर फीडर क्षेत्र में पेड़ों की शाखाओं की छंटाई की जाएगी। इस कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिला जेल, एडीजी आवास, न्यू आर्य नगर, मंगलपांडे नगर, जज आवास आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
08:02 AM, 24-Feb-2024
मेरठ में आवास खरीदने का सुनहरा मौका, करोड़ों के आवासों की होगी नीलामी
सपा सरकार में मेडा की ओर से विभिन्न योजनाओं में बनाए गए आवास अब नीलाम करने तैयारी है। लोहिया नगर और शताब्दी नगर योजना में बनाए गए इन आवासों को ‘जैसा है, जहां है’ की तर्ज पर इन अर्धनिर्मित आवासों को ई-ऑक्शन के जरिए नीलाम किया जाएगा। जमीन और भवन निर्माण के सहित इन आवास की कीमत करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये आंकी गई है। दोनों योजनाओं में बनाए गए इन आवासों पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे। अब तक ठेकेदार का भी पूरा भुगतान नहीं हो पाया है।
शताब्दी नगर में 570, लोहिया नगर में 305 आवास बनाए गए। इन आवासों की खरीदारी के लिए एक भी खरीदार नहीं मिला था। इसके अंतर्गत लोहिया नगर के पॉकेट में 85 फ्लैट टाइप ए के बनाए गए हैं, जबकि 100 फ्लैट टाइप बी और 120 फ्लैट सी टाइप के भी हैं। इसके अलावा शताब्दी नगर सेक्टर 4 में 120 फ्लैट टाइप ए 170 फ्लैट टाइप बी तथा 280 फ्लैट ब्लॉक सी में निर्मित किए गए हैं।
मेरठ विकास प्राधिकरण की ओर से अब इन आवासों के मूल्यांकन के लिए भी टेंडर जारी कर दिया गया है, जो एक मार्च तक जमा करने होंगे। मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि इन अर्ध निर्मित आवासों को बल्क में नीलाम किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जमीन की कीमत के साथी निर्माण में आई लागत से इनकी कीमत करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये आंकी गई है। जल्द ही इसके लिए ई जैसा है जहां है की तर्ज पर इन अर्ध निर्मित आवासों के लिए ई ऑक्शन किया जाएगा।

शहीदों को मिलेगा मान, जगमगाएगा घंटाघर
मेरठ विकास प्राधिकरण अब शहर की तस्वीर बदलने की तैयारी में है। इसके तहत करीब आठ करोड़ रुपये से शहीदों की प्रतिमाएं सजाई संवारी जाएंगी, कुछ स्थानों का सौंदर्यीकरण भी होगा। घंटाघर को भी जगमगाया जाएगा। प्राधिकरण की ओर से ऐसे लगभग दो दर्जन स्थान भी चिह्नित किए गए हैं।
मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि मेरठ ऐतिहासिक और क्रांतिकारी शहर है। बाहर से लोग मेरठ हैं तो उन्हें मेरठ की सुगंध का एहसास होना चाहिए। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से विशेष प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांतिकारी और स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों की प्रतिमाओं को सजाया समय जाएगा। प्रतिमा स्थलों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि करीब 8 करोड़ की लागत से शहर के प्रमुख स्थलों का भी सौंदर्य करण किया जाएगा इसके अंतर्गत उनकी रंगाई पुताई के अलावा झालर आदि के जरिए जगमग किया जाएगा। बुढ़ाना गेट स्थित मंगल पांडे चौक, पेड़ामल स्थित अशोक की लाट, स्वतंत्रता सेनानी मुसद्दीलाल का प्रतिमा स्थल समय दो दर्जन स्थानों को चिन्हित किया गया है। इन स्थानों को विशेष रूप से सजाया संवारा जाएगा।

04:52 PM, 22-Feb-2024
West UP News Live: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में घायल, रोहटा में अज्ञात शव मिलने से सनसनी
मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में गांव रहमापुर में शनिवार को दिन निकलते ही कार सवार युवको ने फायरिंग कर अभिषेक ( 20) पुत्र हरवीर व अभिषेक के चाचा नैनपाल पुत्र किन्नी को घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायलों को मेरठ स्थित आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। कार सवार युवक पास के ही गांव झुनझुनी के बताए जा रहे हैं। मामला युवती से जुड़ा बताया जा रहा है।