West UP News Live: मेरठ-करनाल हाईवे पर टोल वसूली शुरू, UG व PG विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म आज से भरें
{"_id":"654b15119dd59fc78e05abd7","slug":"west-up-news-live-toll-collection-started-on-meerut-karnal-highway-read-west-up-latest-news-2023-11-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: मेरठ-करनाल हाईवे पर टोल वसूली शुरू, UG व PG विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म आज से भरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 08 Nov 2023 10:32 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 08 Nov 2023 10:32 AM IST
खास बातें
सीसीएसयू एवं संबद्ध कॉलेजों में स्नातक (यूजी) और परास्नातक (पीजी) विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म आज से भरने शुरू हो जाएंगे। वहीं मेरठ-करनाल हाईवे पर आज से टोल की वसूली शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
टोल प्लाजा
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
10:20 AM, 08-Nov-2023
यूजी व पीजी विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म आज से भरें
मेरठ में सीसीएसयू एवं संबद्ध कॉलेजों में स्नातक (यूजी) और परास्नातक (पीजी) विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म बुधवार से भरने शुरू होंगे, जो 23 नवंबर तक भर सकेंगे। विवि ने अतिरिक्त कक्षाएं चलाकर कोर्स पूरा कराने और 10 दिसंबर तक प्रैक्टिकल के अंक पोर्टल पर अपलोड करने के आदेश दिए हैं, ताकि 20 दिसंबर में परीक्षा शुरू हो सके।
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कॉलेजों में संचालित बीए, बीएससी, बीकॉम विषम सेमेस्टर की परीक्षा के फार्म वेबसाइट www.cesuniversity.ac.in पर आठ नवंबर से ऑनलाइन भरे जाएंगे। फार्म भरने की अंतिम तिथि 23 नवंबर होगी।
भरे हुए फार्म कॉलेज में 25 नवंबर तक जमा कराने होंगे। कॉलेजों को 28 नवंबर तक फार्म परीक्षा विभाग में जमा करने होंगे। 10 दिसंबर तक प्रैक्टिकल कराकर अंक अपलोड करने होंगे। जो कॉलेज प्रैक्टिकल के अंक अपलोड नहीं करेगा, उसके प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएंगे।

10:16 AM, 08-Nov-2023
West UP News Live: मेरठ-करनाल हाईवे पर टोल वसूली शुरू, UG व PG विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म आज से भरें
सरधना। मेरठ-करनाल हाइवे (राष्ट्रीय राजमार्ग 709ए) पर आज से टोल शुल्क वसूली शुरू कर दी गई है। 105 किलोमीटर लंबे इस हाईवे पर टोल प्लाजा आज से शुरू हो गया। इससे पहले टोल का शुभारंभ दो नवंबर को होना निर्धारित था, लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने के कारण संचालन स्थगित हो गया था। टोल मैनेजर नवीन हुड्डा ने बताया कि लिस्ट प्लाजा पर लगा दी गई है। बह 8 बजे से वाहनों से टोल शुल्क वसूला जा रहा है हालांकि टोल वसूली शुरू होने के साथ कुछ वाहन चालकों से टोल वसूली को लेकर कर्मचारियों की काफी झड़पें भी हुई,तो वहीं टोल टैक्स पर अव्यवस्था होने के कारण काफी लंबा जाम भी बना रहा।
हालांकि कर्मचारियों द्वारा वाहनों से टोल वसूली को लेकर पहले दिन कड़ी मशक्कत करनी पड़ी,लेकिन व्यवस्था बिगड़ने के कारण ताल पर काफी देर तक जाम लग रहा। वहीं दूसरी ओर लोकल के लोगों द्वारा पास बनवाने के लिए भी भीड़ लगी रही। वहीं पास बनाने की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण टोल पर अव्यवस्था बनी रही।
कुल मिलाकर मेरठ-करनाल हाईवे पर बुधवार की सुबह 8 बजे से गुजरने पर अब लोगों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। एनएच 709ए पर भूनी टोल प्लाजा ने आज से काम करना शुरू कर दिया है। टोल मैनेजर की ओर से जारी बयान में बताया गया की लोकल के लोग अपने वाहन की आरसी और आधार कार्ड लाकर टोल पास बनवा लें।
वाहन और टोल टैक्स
हल्के व्यावसायिक वाहन और भाड़ा वाहन और मिनी बस 130
दो एक्सेल वाले बस, ट्रक पर 275
तीन एक्सेल वाले व्यावसायिक वाहन पर 305
4 से 6 एक्सेल वाले व्यावसायिक वाहन पर 435
ओवरसाइज 7 एक्सेल वाले वाहन पर 535