{"_id":"6af4d244599220a56a04ef99","slug":"national-level-player-anchal-scored-a-goal-in-the-65th-minute-to-secure-a-win-for-kumaon-heroes-varanasi-news-c-20-vns1056-1612010-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: राष्ट्रीय खिलाड़ी आंचल ने 65वें मिनट में गोल कर कुमाऊं हीरोज को दिलाई जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: राष्ट्रीय खिलाड़ी आंचल ने 65वें मिनट में गोल कर कुमाऊं हीरोज को दिलाई जीत
विज्ञापन
बरेका इंटर कॉलेज मैदान पर शुरू हुई तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना परिसर में बरेका इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय सब जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। पहला मैच फुटबॉल नर्सरी और कुमाऊं हीरोज के बीच खेला गया। कुमाऊं हीरोज ने फुटबॉल नर्सरी की टीम को 2-1 गोल से हरा दिया। कोच भैरव दत्त ने बताया कि प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। उद्घाटन मैच का पहला हाफ गोल रहित बराबरी पर छूटा। दूसरे हाफ का पहला गोल 55वें मिनट में कुमाऊं हीरोज की मिड फिल्डर खुशी के पास सानिया तन्वी ने गोल किया और टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी। पलटवार कर फुटबॉल नर्सरी की ओर से 62वें मिनट में जूही के पास पर खुशी ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद मैच समाप्त होने से तीन मिनट पहले आंचल पटेल ने गोल कर कुमाऊं हीरोज को 3-1 से जीत दिला दी। निर्णायक की भूमिका पार्वती यादव ने निभाई। उद्घाटन पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी वंदना सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। शुक्रवार को शाम तीन बजे से बालक वर्ग के मुकाबले होंगे।