Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Assistant sales manager of a clothing showroom shot dead in a road-rage incident

Sonipat News: रोडरेज में कपड़ा शोरूम के सहायक सेल्स मैनेजर की गोली मारकर हत्या

Thu, 12 Nov 2026 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Assistant sales manager of a clothing showroom shot dead in a road-rage incident
- दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर बरोदा गांव के पास हुई वारदात, ओवरटेक के दौरान कार में मारी टक्कर
विज्ञापन

- दो किलोमीटर पीछा कर रुकवाया तो चालक ने मार दी गोली
- देर रात ढाई बजे कैथल से मेंटेनेंस एग्जीक्यूटिव मैनेजर के साथ रोहतक लौट रहे थे
- सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, एसीपी बोले- जल्द हमलावर की पहचान कर किया जाएगा गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर कार को टक्कर मारकर भाग रहे चालक को रोकना दो युवकों को भारी पड़ गया। बरोदा गांव के पास मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे ओवरटेकिंग के दौरान कार में टक्कर मारने के बाद चालक ने पीछा कर रुकवाने वाले सहायक सेल्स मैनेजर प्रहलाद (28) को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। प्रहलाद के साथी अधिकारी ने बरोदा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
रोहतक के रूड़की निवासी हरिओम कपड़ा कंपनी डे-बैक में मेनटेनेंस एक्जिक्यूटिव मैनेजर है। उनके साथ रोहतक के तिलक नगर में रह रहे मूलरूप से पंजाब के लुधियाना के राजगुरुनगर निवासी प्रहलाद सहायक सेल्स मैनेजर थे। 5 नवंबर को कैथल में कपड़ों का एक शोरूम खोला था। मंगलवार को प्रहलाद के साथ कंपनी के काम से कैथल गए थे। देर रात दोनों कार में सवार होकर रोहतक लौट रहे थे। कार प्रहलाद चला रहे थे। बरोदा गांव के नजदीक पीछे से आई कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद दूसरी कार का चालक तेजी से भाग गया। दो किलोमीटर पीछा करके कार रुकवाई।
विज्ञापन

हरिओम के अनुसार कार को रोकने पर प्रहलाद उतरकर उस चालक से बात करने गए तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इतने में दूसरी कार के चालक ने पिस्तौल निकालकर प्रहलाद को गोलियां दाग दी। गोली लगते ही प्रह्लाद अपनी कार की तरफ भागे। हमलावर चालक अपनी कार को लेकर भाग गया। हरिओम ने बताया कि प्रह्लाद को तुरंत रोहतक के निजी अस्पताल लाया गया , वहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सीने और बाजू के बीच में लगी गोली, तीन टीमें तलाश रहीं आरोपी को
एसीपी देवेंद्र कुमार ने बताया कि हत्यारोपी चालक ने तीन गोलियां दागी हैं। घटनास्थल से पुलिस को तीन खोखा मिले हैं। हालांकि प्रह्लाद के शरीर से एक ही गोली मिली है। सीने और बाजू के बीच गोली लगने की वजह से उनकी मौत हुई है। आरोपी को पकड़ने के लिए बरोदा थाना की दो और सीआईए की एक टीम को लगाया गया है।

----
एक्सप्रेसवे के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
एक्सप्रेसवे पर कार चालक को गोली मारने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। हमलावर कार चालक की पहचान के लिए एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही हमलावर की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
देवेंद्र कुमार, एसीपी, मोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed