West UP News Live: यूपी टीम 372 रन बनाकर ऑल आउट, संयुक्त किसान संगठन के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार
{"_id":"65c1a76825359120450f39a5","slug":"west-up-news-live-rewarded-criminal-who-opened-fire-on-police-arrested-in-baghpat-read-latest-news-2024-02-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: यूपी टीम 372 रन बनाकर ऑल आउट, संयुक्त किसान संगठन के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 06 Feb 2024 07:09 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 06 Feb 2024 07:09 PM IST
खास बातें
मथुरा में रेल लाइन पर काम के चलते ब्लाक के कारण एक सप्ताह से रद्द आठ ट्रेनें आज से बहाल हो जाएगी। मेरठ के भामाशाह पार्क स्टेडियम में चल रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच के तीसरे दिन यूपी की टीम 372 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं बागपत में दो पक्ष आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
07:02 PM, 06-Feb-2024
संयुक्त किसान संगठन के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार
बिजनौर में संयुक्त किसान संगठन के जिलाध्यक्ष छतरपाल सिंह को नांगल सोती थाने के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। साल 2015 के अवैध शराब तस्करी के केस में गैर जमानती वारंट होने पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने जिलाध्यक्ष को जेल भेज दिया। उस वक्त छतरपाल की गाड़ी से शराब पकड़े जाने पर यह केस दर्ज हुआ था। अब धरना स्थल से ही गिरफ्तार किया गया है।

04:36 PM, 06-Feb-2024
रिवरमैन को मिला वर्ल्ड वाटर अवार्ड 2024
- फोटो : अमर उजाला
रिवरमैन को मिला वर्ल्ड वाटर अवार्ड 2024
देश में नदी पुनर्जीवन के प्रयासों के लिए रमन कांत को प्रतिष्ठित वर्ल्ड वाटर पुरस्कार 2024 मिला है। यह पुरस्कार वाटर डाइजेस्ट द्वारा दिया जाता है। यह पुरस्कार पांच फरवरी को दिल्ली के जे पी वसंत कंटिन्यूटल होटल में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा दिया गया।

04:33 PM, 06-Feb-2024
एनसीसी मेरठ की कैडेट को राज्यपाल ने किया सम्मानित।
- फोटो : अमर उजाला
70 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ की कैडेट को राज्यपाल ने किया सम्मानित
इस वाहिनी की कैडेट फिओना झारिया का चयन गणंतत्र दिवस परेड में सांस्कृतिक कायार्क्रम के लिए हुआ था। जहां पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अतिरिक्त महानिदेशक राष्टीय कैडेट कोर लखनऊ द्वारा उनको सिल्वर मैडल से सम्मानित किया गया। उसके पश्चात तीन फरवरी को गणंतत्र दिवस परेड में सांस्कृतिक कार्यक्रम में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी छात्रा को राजभवन में गवर्नर मैडल से सम्मानित किया।

01:52 PM, 06-Feb-2024
बागपत में कब्जे को लेकर बसपा नेता और भाजपा नेत्री आमने सामने
बागपत जनपद के पाली गांव में स्थित मोर्टर वर्कशॉप पर कब्जे के विवाद में मंगलवार को एक पक्ष ने वर्कशॉप में घुसकर तोड़फोड़ कर दी और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। वर्कशॉप संचालक ने भाजपा नेत्री पर हमला कराने का आरोप लगाया। सूचना पर वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने कई युवकों को हिरासत ले लिया।
01:50 PM, 06-Feb-2024
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच के तीसरे दिन यूपी 372 रन पर ऑल आउट
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच के तीसरे दिन यूपी की टीम 372 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। यूपी की ओर से सबसे अधिक रन स्वस्तिक चिकारा ने 86 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से एन नितिन ने 3 विकेट लिए। हैदराबाद पहली पारी में बल्लेबाजी करने आई और शुरुआत में ही दो विकेट गिर गए। हैदराबाद की टीम दो विकेट गिरने तक 23 रन ही बना पाई है।08:51 AM, 06-Feb-2024
पुलिस पर फायरिंग करने वाला 25 हजार का ईनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार
बागपत जनपद के फैजपुर निनाना गांव में पुलिस टीम पर फायरिंग करने के बाद से फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जिसकी तलाश में पुलिस कई दिन से लगी हुई थी।
पिछले महीने फैजपुर निनाना गांव के बदमाश सूरज ने पिछले महीने सरूरपुर चौकी प्रभारी कृपेंद्र सिंह पर सीधा फायर कर दिया था, जिसमें वह बाल-बाल बचे थे। उसके बाद बदमाश ने नौरोजपुर के युवक से बाइक लूटी थी। जहां घेराबंदी होने के बाद सूरज भाग गया था। जिस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया था।
इसके बाद 11 जनवरी को 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सूरज के गांव में घूमने की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। क्राइम ब्रांच की टीम को देखकर सूरज खेतों की तरफ भागने लगा तो टीम ने पीछा शुरू किया तो वह फायरिंग कर ईंख के खेत मे घुस गया। बताया कि सोमवार देर रात पुलिस ने फैजपुर निनाना गांव के जंगल मे मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश सूरज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:50 AM, 06-Feb-2024
धमाके के साथ फटी ई-रिक्शा की बैटरी, पांच झुलसे
बिजनौर जनपद के झालू में तेज धमाके के साथ ई-रिक्शा की बैटरी फटने से आग लग गई। इससे ई-रिक्शा में सवार चालक समेत पांच लोग झुलस गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। झुलसने वाले लोगों में मेरठ निवासी संजय, उनकी पत्नी और पुत्र भी शामिल है।
सोमवार को गांव खारी में झालू-बिजनौर रोड पर बैंक्वेट हॉल के पास ई-रिक्शा की तेज धमाके के साथ बैटरी फट गई और आग लग गई। इसमें झालू के मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी ई-रिक्शा चालक शमीम अहमद (40), रईस अहमद (45), मेरठ निवासी संजय बंसल (47) पुत्र नवरत्न, उनकी पत्नी मंजू (45) और पुत्र उज्ज्वल (15) झुलस गए। मेरठ निवासी लोग कस्बा झालू में शादी समारोह में शामिल होकर बिजनौर जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठे हुए थे। चिकित्सकों ने मेरठ निवासी परिवार को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मुरादाबाद ले गए।
08:42 AM, 06-Feb-2024
West UP News Live: यूपी टीम 372 रन बनाकर ऑल आउट, संयुक्त किसान संगठन के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार
मथुरा में रेल लाइन पर काम के चलते ब्लाक के कारण एक सप्ताह से रद्द आठ ट्रेनें आज से बहाल हो जाएगी। इसके साथ ही गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस भी पहले की भांति मेरठ, गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन को होकर जाएगी। उत्कल एक्सप्रेस भी मेरठ से गाजियाबाद होकर जाएगी।
मथुरा में रेल लाइन पर काम के चलते छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, चंडीगढ़ सुपर फास्ट, मदुरै एक्सप्रेस, एलटीटी हरिद्वार एसी स्पेशल, इंदौर-चंडीगढ़, इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस आदि ट्रेन एक सप्ताह से रद्द थी।
गोल्डन टेंपल को भी अंबाला से सवाई माधोपुर के बीच अन्य मार्ग से चलाया जा रहा था। जिस कारण एक सप्ताह से गोल्डन टेंपल भी मेरठ, गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन नहीं आ रही थी। ये सभी ट्रेन मंगलवार यानि आज से बहाल हो जाएगी। उत्कल एक्सप्रेस भी हापुड़ के बजाए गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन से होकर जाएगी। सभी ट्रेनों के चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी।