फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh: Arnab's impact brought heavy rainfall across the state, with these districts receiving the heav

यूपी: अर्नब के असर से प्रदेश में रहा बारिश का असर, इन जिलों में सबसे ज्यादा बरसात; दस डिग्री तक लुढ़का पारा

Fri, 30 Oct 2026 09:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 30 Oct 2026 09:31 PM IST
सार

Weather in UP:यूपी में अर्नब का असर शुक्रवार को करीब-करीब पूरे प्रदेश में दिखा। आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा इसको लेकर चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन
Uttar Pradesh: Arnab's impact brought heavy rainfall across the state, with these districts receiving the heav
यूपी में अर्नब का असर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अर्नब तूफान और पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को भी उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहा। पश्चिमी यूपी से पूर्वांचल व तराई तक रुक-रुक कर बारिश हुई। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। ज्यादातर जिलों में दिनभर बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली और तापमान में भारी गिरावट के चलते ठंड का एहसास बना रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से तूफान का असर कमजोर पड़ने के साथ बारिश थमने और मौसम साफ होने लगेगा। अगले तीन दिनों में दिन के तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन


पश्चिमी यूपी में सबसे ज्यादा बरसे बादल
शुक्रवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बारिश का ज्यादा असर देखने को मिला। बिजनौर में सर्वाधिक 99 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बागपत में 88 और मुजफ्फरनगर में 72.1 मिलीमीटर वर्षा हुई। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में वाराणसी में 41.2, सोनभद्र में 41 और मऊ में 40 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। तराई और पूर्वांचल के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दस जिलों में सामान्य से 9 से 10 डिग्री नीचे रहा पारा

बारिश और तेज हवाओं का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया। प्रदेश के करीब दस जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नौ से दस डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया। मुजफ्फरनगर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से नौ डिग्री कम था। वहीं, नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार से प्रदेश में अर्नब तूफान का असर कमजोर पड़ने लगेगा। इसके साथ बारिश का दौर थमेगा और धीरे-धीरे मौसम साफ होने की संभावना है। बादल और बारिश कम होने से अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है। ऐसे में दिन में गर्मी बढ़ेगी, जबकि रातें अपेक्षाकृत ठंडी रहेंगी।

पांच जिलों में सामान्य से सबसे ज्यादा गिरा दिन का तापमान

Uttar Pradesh: Arnab's impact brought heavy rainfall across the state, with these districts receiving the heav
लखनऊ में हुई बारिश।
बांदा - 22.6 - 10.8 डिग्री सेल्सियस
बस्ती - 22.5 - 10.8 डिग्री सेल्सियस
बलिया - 21.5 - 10.4 डिग्री सेल्सियस
झांसी - 22.6 - 10.1 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज - 22.2 - 9.9 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed