West UP News Live: कड़ी निगरानी में पुलिस भर्ती परीक्षा जारी, शामली में किसान की माैत, ट्रक चालक से मारपीट
{"_id":"66c969fc845fab23d00a0687","slug":"west-up-news-live-police-recruitment-exam-continues-under-strict-surveillance-red-latest-news-2024-08-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: कड़ी निगरानी में पुलिस भर्ती परीक्षा जारी, शामली में किसान की माैत, ट्रक चालक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 24 Aug 2024 10:53 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 24 Aug 2024 10:53 AM IST
खास बातें
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का आज दूसरा दिन है। कड़ी निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:32 PM, 24-Aug-2024
बिजनाैर में ई रिक्शा से टकराकर बाइक सवार की माैत
बिजनाैर के किरतपुर क्षेत्र में बाइक सवार एक युवक की ई रिक्शा से टकरा कर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
शनिवार की दोपहर रोहित (25) पुत्र सोपाल सिंह निवासी ग्राम मोचीपुर अपनी बाइक से ग्राम शादीपुर थाना कोतवाली देहात जा रहा था। जब वह भट्टे के सामने पहुंचा तो उसकी बाइक आगे जा रही ई रिक्शा से टकरा गई।
राहगीरों ने रोहित को सामुदायिक स्वस्थ केंद्र पहुंचा दिया। सूचना पर पहुंचे मृतक के स्वजनो में शोक व्याप्त हो गया। मृतक के डेढ़ वर्ष पूर्व ग्राम शादीपुर में शादी हुई थी। तथा उसके चार माह की एक पुत्री है।

10:50 AM, 24-Aug-2024
सहारनपुर के सिपाही की मुरादाबाद में मौत
सहारनपुर जनपद में सरसावा क्षेत्र के झबीरण गांव के सिपाही की मुरादाबाद में मौत हो गई। झबीरण निवासी दुर्गेश 30 वर्ष पुत्र ईश्वर चंद हेड मोहर्रिर की ट्रेनिंग करने के लिए मुरादाबाद गया था। बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात मैदान पर दौड़ते हुए वहीं बैठ गया। जब कुछ देर बाद साथियों ने जाकर देखा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के परिवार में दो विवाहित बहने हैं, जिनमें एक की मृत्यु हो चुकी है। दुर्गेश इकलौता बेटा था। मृतक दुर्गेश भी विवाहित था। पिता खेतीबाड़ी करते हैं।
विज्ञापन
10:49 AM, 24-Aug-2024
करनाल हाईवे के पटनी परतापुर टोल प्लाजा पर ट्रक चालक से मारपीट
शामली जनपद के झिंझाना टोल प्लाजा कर्मियों ने उपद्रव मचाते हुए एक ट्रक चालक को उसके फास्ट ट्रैक कार्ड में रुपये कम होने के कारण बुरी तरह मारपीट कर मोबाइल तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
शुक्रवार शाम पंजाब के राजपुरा निवासी हरबंस पुत्र चांद सिंह अपना ट्रक लेकर शामली की ओर से करनाल जा रहा था। जब वह पटनी टोल प्लाजा पर पहुंचा तो टोल कर्मियों ने उसके साथ फास्ट टैग में रुपये कम होने पर मारपीट कर दी।
चालक हरबंस ने बताया कि रुपये कम रहने की वजह से उसके साथ मारपीट की गई है, जबकि टोल प्लाजा के मैनेजर ने बताया कि बूथ पर बैठी लड़की को देखकर चालक ने अश्लीलता की और बदतमीजी की है। वहीं पुलिस जांच में कोई अश्लीलता का मामला सामने नहीं आया। घायल चालक हरबंस टोल प्लाजा पर ही मौजूद था।

10:32 AM, 24-Aug-2024
शामली में किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में माैत
शामली जनपद के कांधला में शुक्रवार देर शाम देर शाम खेत में कार्य करने के लिए गए किसान का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।नगर पंचायत एलम के विकास नगर निवासी किसान नरेंद्र पुत्र हरपाल के खेत जनपद बागपत की सीमा के समीप गांव नाला में स्थित है। शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे किसान अपने खेत पर कार्य से गया था लेकिन देर रात तक भी घर वापस न लौटने पर परिजनों ने नरेंद्र की खोजबीन शुरू की।
उन्होंने खेत में जाकर देखा तो वहां नरेंद्र की चप्पल व अन्य सामान पड़े दिखाई दिए लेकिन नरेंद्र का कोई पता नहीं चल पाया, जिस पर परिजनों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और नरेंद्र की तलाश में काफी देर तक खोजबीन की।
देर रात्रि लगभग 12 बजे नरेंद्र का शव उसके खेत के नलकूप के समीप पड़ा मिला। शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है की किसान के शव पर किसी प्रकार के कोई चोट या अन्य कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही माैत के कारणों का पता चल पाएगा।
10:26 AM, 24-Aug-2024