{"_id":"6ab19736f3cbddfcc207ae8e","slug":"water-is-not-reaching-the-tail-end-of-the-minor-canal-crops-are-on-the-verge-of-withering-narnol-news-c-199-1-jnd1005-160720-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: माइनर की टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी, फसलें सूखने के कगार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: माइनर की टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी, फसलें सूखने के कगार पर
विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। माइनर की टेल तक नहीं पहुंचने पर समस्या बताते हुए ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण।
- फोटो : credit
नरवाना। गांव जुलहेड़ा के किसानों ने माइनर की टेल तक पर्याप्त सिंचाई का पानी नहीं पहुंचने की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय और सिंचाई विभाग से समाधान की मांग की है।
किसानों गुरमीत, दलबीर, सूरजभान नंबरदार, रामफल, कृष्णा, होशियार सिंह, अंग्रेज का कहना है कि लंबे समय से माइनर की टेल पर पानी नहीं पहुंच रहा है जिससे खेतों में खड़ी फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। गांव के तालाब भी सूख चुके हैं जिसके कारण पशुओं के लिए पीने के पानी की समस्या बनी हुई है।
समस्या को लेकर किसान नरवाना में आयोजित समाधान शिविर में पहुंचे। यहां नायब तहसीलदार रणधीर सिंह ने किसानों की शिकायत सुनी और संबंधित विभाग के कर्मचारियों से बातचीत कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
गांव के पूर्व सरपंच धर्मवीर और वीरेंद्र नैन ने बताया कि किसान सिंचाई विभाग के एसई, एसडीओ और एक्सईएन को कई बार लिखित शिकायत दे चुके हैं। इसके अलावा सीएम विंडो पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
किसानों ने बताया कि पानी के अभाव में फसलें सूखने की स्थिति में हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को माइनर की टेल तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के निर्देश देने की मांग की।