{"_id":"6ab1974580f3a8ae1f01fc7e","slug":"pm-modis-popularity-has-decreased-jind-news-c-199-1-jnd1011-160699-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बृजेंद्र सिंह बोले-पीएम मोदी की लोकप्रियता पहले से कम हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बृजेंद्र सिंह बोले-पीएम मोदी की लोकप्रियता पहले से कम हुई
विज्ञापन
उचाना। पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने सोमवार को उचाना में एक निजी कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरे को लेकर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि देश आर्थिक चुनौतियों से गुजर रहा है और ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आशीर्वाद का दीया जैसे कार्यक्रमों का आह्वान किया जा रहा है। हरियाणा सरकार के आशीर्वाद का दीया अभियान के तहत 17 सितंबर को प्रदेशभर में दीप प्रज्वलित किए गए थे।
बृजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता को लेकर अब पहले जैसी स्थिति नहीं है और इस बार आम लोगों से जुड़ा कोई बड़ा कार्यक्रम देखने को नहीं मिला। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। टीएमसी के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर आयोग ने 17 सितंबर को अंतरिम व्यवस्था के तहत दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों को अलग-अलग नाम और चुनाव चिह्न देने की प्रक्रिया शुरू की थी।
विज्ञापन
18 सितंबर को दोनों गुटों ने विकल्प भी सौंपे। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए गए और अपील के बाद कई नाम दोबारा जोड़े गए। बृजेंद्र ने कहा कि चुनाव से पहले सरकारी तंत्र और चुनाव आयोग के इस्तेमाल के जरिये मतदाताओं को प्रभावित किए जाने के प्रयासों का विरोध होना चाहिए।
अब प्रतिरोध की राजनीति करनी होगी और हर कदम पर लड़ाई लड़नी पड़ेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरों पर सवाल उठाते हुए बृजेंद्र ने कहा कि हरियाणा की ऐसी कौन-सी उपलब्धियां हैं, जिन्हें दिखाकर पंजाब के मतदाताओं को प्रभावित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग किसान आंदोलन से जुड़ी पुरानी बातों को भूले नहीं हैं और केवल दिखावे की राजनीति का असर नहीं पड़ेगा। संवाद