फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Construction of power grid line begins in Sohti despite opposition; several farmers, including Abhimanyu Kohar, taken into custody.

Sonipat News: सोहटी में विरोध के बावजूद पावर ग्रिड लाइन का निर्माण शुरू, अभिमन्यु कोहाड़ समेत अनेक किसान हिरासत में लिए

Tue, 22 Sep 2026 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Construction of power grid line begins in Sohti despite opposition; several farmers, including Abhimanyu Kohar, taken into custody.
पावर ग्रिड लाइन पर शुरू हुए काम को बंद कराने को लेकर नारेबाजी करते किसान। संवाद - फोटो : credit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। किसानों के कड़े विरोध के सोमवार को बावजूद पाॅवर ग्रिड की लाइन के लिए खंभे लगाने का कार्य शुरू हो गया। सोमवार को प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और काम शुरू कराया। ग्रिड निर्माण के विरोध में धरने पर बैठे किसानों को विरोध करने पर पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ समेत अनेक किसानों को हिरासत में ले लिया। शाम साढ़े छह बजे तक भी सभी को हिरासत में रखा गया।
सोहटी में पावर ग्रिड लाइन निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए प्रशासन दलबल के साथ मौके पर पहुंचा। प्रशासन की कार्रवाई का पता लगते ही धरने पर बैठे किसान कार्य स्थल की ओर बढ़े। किसानों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ व अन्य किसानों को हिरासत में लेकर सोनीपत थाने ले जाया गया। डीसीपी नरेंद्र कादियान की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। यहां ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार बिजेंद्र नांदल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि किसानों की मांग को बातचीत के माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान अपनी जमीन का उचित मुआवजा मांग रहे हैं। जब तक उनकी मांग पर ठोस निर्णय नहीं होता, उनका विरोध जारी रहेगा। खुद को व अन्य किसानों को घसीटकर ले जाने पर भड़के अभिमन्यु कोहाड़ ने पुलिस कर्मियों को कहा कि अगर इससे तुम्हारे अधिकारी खुश होते हैं तो और भी घसीट लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
जमीन का मुआवजा बाजार मूल्य के आधार पर देने की मांग
किसान पाॅवर ग्रिड की लाइन के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर धरना दे रहे हैं। किसानों की मांग है कि उन्हें जमीन का मुआवजा बाजार मूल्य के आधार पर दिया जाए। इसी मांग को लेकर सोहटी में पिछले करीब 20-22 दिनों से किसानों का धरना चल रहा है। किसानों का कहना है कि मौजूदा दर के अनुसार मिलने वाला मुआवजा उनकी जमीन के वास्तविक बाजार मूल्य के अनुरूप नहीं है।
सीकर से हरियाणा होते हुए दिल्ली के नरेला जा रही यह लाइन
पावर ग्रिड की यह लाइन सीकर से हरियाणा होते हुए दिल्ली के नरेला तक जा रही है। सोहटी क्षेत्र में लाइन के टावरों का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए प्रशासन ने बुधवार को कार्रवाई की। किसानों को आशंका है कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद मुआवजे से जुड़ी उनकी मांग प्रभावित हो सकती है। इसी के चलते किसान कार्य स्थल की ओर बढ़े थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया।
----------------------------

किसानों की ऊर्जा मंत्री के साथ बैठक हो चुकी है। मुआवजा राशि को लेकर कंपनी के प्रबंधक से बात हो गई है। राशि तीन दिन में संबंधित के खातों में भेज दी जाएगी। अब किसानों को मुआवजा बढ़ाने को लेकर मांग उठानी है। वह अपनी आवाज उठाएं। इस प्रकार से काम रोकना गलत है। विरोध कर रहे किसानों को हिरासत में लिया गया है।
- बिजेंद्र नांदल, ड्यूटी मजिस्ट्रेट व तहसीलदार, खरखौदा।

पावर ग्रिड लाइन पर शुरू हुए काम को बंद कराने को लेकर नारेबाजी करते किसान। संवाद

पावर ग्रिड लाइन पर शुरू हुए काम को बंद कराने को लेकर नारेबाजी करते किसान। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed