फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: ऋषिकेश में इंजीनियर अंकुर का नहीं सुराग, मौसम रहेगा शुष्क तपिश के साथ बढ़ेगी गर्मी

Tue, 14 May 2024 09:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 May 2024 09:23 AM IST
खास बातें

ऋषिकेश के शिवपुरी गंगा में डूबे मेरठ के इंजीनियर अंकुर गोयल का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। आगामी दो-तीन दिन तक मौसम शुष्क रहेगा

विज्ञापन
West UP News Live: No trace of engineer Ankur in Rishikesh, weather dry and heat increases
धूप - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:00 AM, 14-May-2024
आगामी दो-तीन दिन तक मौसम शुष्क रहेगा और सूरज की तपिश के बाद गर्मी और परेशान करेगी। लू के चलने से तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। पिछले 24 घंटे में प्रदूषण में भी बढ़ोतरी हुई है।

लगातार मौसम में चल रहे बदलाव के चलते गर्मी का असर सोमवार को भी दिखाई दिया। दिन के तापमान में मामूली गिरावट आई। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री पर रात का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

सरदार वल्लभभाई पटेल प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आगामी तीन तक मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। सोमवार को मेरठ का क्वालिटी इंडेक्स 177 दर्ज किया गया। जयभीम नगर 210 गंगानगर 167 पल्लवपुरम 155 बेगमपुल 185 और दिल्ली रोड 235 दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में प्रदूषण में भी बढ़ोतरी हुई है।
09:52 PM, 13-May-2024

West UP News Live: ऋषिकेश में इंजीनियर अंकुर का नहीं सुराग, मौसम रहेगा शुष्क तपिश के साथ बढ़ेगी गर्मी

ऋषिकेश के शिवपुरी गंगा में डूबे मेरठ के इंजीनियर अंकुर गोयल का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। एनडीआरएफ की टीम दिनभर गंगा में सर्च अभियान चलाती रही। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पर परिचितों का तांता लगा है।

ब्रह्मपुरी के पंजाया निवासी अंकुर गोयल कंपनी के 35 लोगों के साथ ऋषिकेश में घूमने गए थे। रविवार सुबह शिवपुरी में वह दोस्त अक्षय के साथ गंगा में नहा रहे थे। अंकुर नदी के तेज बहाव में बह गए। अक्षय ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन अंकुर तेज बहाव में काफी आगे चले गए।

रविवार दोपहर से ही एनडीआरएफ की टीम गंगा में उनकी तलाश के लिए सर्च अभियान चला रही है, लेकिन सोमवार शाम तक भी उनका पता नहीं चला। सोमवार को दिनभर गोताखोर घटनास्थल से 15 किलोमीटर दूर बैराज तक अंकुर की तलाश करते रहे।

अंकुर के रिश्तेदार आकाश गोयल ने बताया कि बैराज के नीचे लोहे का जाल लगा हुआ है। वहां पर सफाई भी चल रही है। आकाश गोयल ने बताया कि बेटे की तलाश में पिता सुभाष गुप्ता व चचेरे भाई सचिन ऋषिकेश में ही रुके हुए हैं। वहीं, अंकुर की पत्नी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed