फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: बिजनाैर में रावली के पास गंगा में पलटी नाव तीन लोग डूबे, एक को बचाया

Tue, 03 Sep 2024 01:34 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 03 Sep 2024 01:34 PM IST
खास बातें

बागपत जनपद के दोघट कस्बे में व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसका शव मकान में पड़ा मिला। बिजनाैर में रावली में गंगा के पास नाव पलटने से तीन लोग गंगा में डूबे।

विज्ञापन
West UP News Live: Man beaten to death in Baghpat, read latest news of West UP
माैके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:30 PM, 03-Sep-2024

बिजनौर में रावली के पास गंगा में पलटी नाव तीन लोग डूबे, एक को बचाया 

बिजनाैर जनपद में गंगा के पार से चार काटकर घर लौट रहे थे ग्रामीण। अचानक तेज बहाव में नाव डूब गई। गंगा में डूबे दोनों लोगों की तलाश में गोताखोरों को लगाया गया है। गंगा के घाट पर परिजनों समेत ग्रामीणों की काफी भीड़ मौजूद है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
01:30 PM, 03-Sep-2024

मुजफ्फरनगर में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान  की मौत

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली  क्षेत्र के गांव मलीरा निवासी किसान उदय सिंह (40 )की देर रात बाइक की टक्कर से मौत हो गई। टक्कर मार कर बाइक चालक फरार हो गया।

किसान उदय सिंह देर रात साइकिल पर सवार होकर खेत से वापस घर जा रहा था। मलीरा पुल के पास बाइक चालक ने उन्हें टक्कर कार दी थी। उन्हें घायल हालत में पुलिस ने उपचार के जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी मौत हो गई। सुबह के समय परिजन उन्हें तलाशते हुए अस्पताल पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई। पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा है।
विज्ञापन
09:48 AM, 03-Sep-2024

West UP News Live: बिजनाैर में रावली के पास गंगा में पलटी नाव तीन लोग डूबे, एक को बचाया

बागपत जनपद के दोघट कस्बे में व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसका शव मकान में पड़ा मिला। सूचना पर दोघट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दोघट निवासी रविंद्र उर्फ बिंदर(51) पुत्र महिपाल अविवाहित हैं। वह सोमवार की रात घर से खाना खाकर घेर में सोने गया हुआ था। मंगलवार की सुबह जब परिवार के लोग घर में पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। रविंद्र का चेहरा बुरी तरह से चोटिल किया हुआ था।

सूचना पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी मौका पहुंच गई। उधर, घटना की सूचना पर सीओ विजय चौधरी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
 
व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या हुई है। फिलहाल शव को मौके पर भेजा गया है। जल्दी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा। - विजय चौधरी सीओ बड़ौत।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed