फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: बिजनौर में रोड़वेज बस व ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, सवारियों में मची चीख-पुकार

Mon, 18 Mar 2024 08:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 Mar 2024 08:51 PM IST
खास बातें

मेरठ से लापता हुई छात्राएं पंजाब में मिली। पुलिस ने छात्राओं को ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं मवाना में होमगार्ड ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। बिजनौर में सवारियों स भरी रोडवेज बस ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। पढ़ें ताजा खबरें।

विज्ञापन
West UP News Live: Home guard committed suicide by consuming poisonous substance
बिजनौर में एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:42 PM, 18-Mar-2024
बिजनौर में हादसा

बिजनौर के रेहड़ में रायपुरी बॉर्डर के समीप सड़क हादसे में एसएसबी के उप-निरीक्षक घायल हो गए, जिन्हें राहगिरों की मदद से उपचार के लिए पीएचसी कासमपुरगढ़ी भर्ती कराया गया।
 
जानकारी के अनुसार, नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव खजूरी निवासी हिमांशु यादव पुत्र हरिओम चंपावत उत्तराखंड में सीमा सुरक्षा बल में उप-निरीक्षक के पद तैनात हैं। हिमांशु देर शाम चंपावत से अपने घर के लिए कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रायपुरी बॉर्डर के समीप अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें कार सवार हिमांशु घायल हो गए। जिन्हें राहगिरों की मदद से उपचार के लिए पीएचसी कासमपुरगढ़ी भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सक ने उनकी गंभीर अवस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। दुर्घटना में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
02:58 PM, 18-Mar-2024
बिजनौर के किरतपुर-नजीबाबाद मार्ग पर गांव शाहपुर सुक्खा में आमने सामने की ट्रैक्टर ट्राली व रोडवेज बस की भिड़ंत में ट्रैक्टर व.बस क्षतिग्रस्त हो गये। जबकि सवारियों में चींखपुकार मच गई।गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

सोमवार को रोडवेज बस यूपी 78 जेटी 0181 किरतपुर से नजीबाबाद रही थी जब वह शाहपुर सुक्खा के समीप पहुंची तो नजीबाबाद की ओर से किरतपुर आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली की जोरदार टक्कर हो गई। रोडवेज बस के ट्रैक्टर से टकराने से सवारियों में चीख-पुकार मच गई। रोडवेज बस व ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शान्ति व्यवस्था बनाई। थाना प्रभारी ने बताया कि कोई हताहत नहीं है।
विज्ञापन
11:06 AM, 18-Mar-2024

बिजनौर के नजीबाबाद में युवती का शव मिलने से सनसनी

बिजनौर के नजीबाबाद में हरिद्वार मार्ग स्थित अदब सिटी कॉलोनी के सामने युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सीओ,थाना प्रभारी ने घटनास्थल पहुंचकर छानबीन शुरू की ।

नजीबाबाद में हरिद्वार मार्ग पर आबादी के निकट अदब सिटी के सामने विकसित हो रही कॉलोनी क्षेत्र में एक युवती का शव मिला।  आसमानी रंग की जींस, लाल टी शर्ट और आसमानी रंग की जैकेट पहने युवती का शव झाड़ियों के पास  कॉलोनी क्षेत्र में बच्चों ने देखा। शव के ऊपर घास पड़ी हुई थी। 

सूचना मिलते ही सीओ देश दीपक सिंह, थाना प्रभारी राजेंद्र पुंडीर सहित पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस का अनुमान है कि शव एक-दो दिन पुराना है। पुलिस आसपास किसी युवती के गुमशुदा होने की सूचना एकत्र कर रही है।
10:28 AM, 18-Mar-2024

एसएसपी ऑफिस के सामने सिपाही ने की शिक्षक की हत्या

मुजफ्फरनगर में चंदौली से उत्तर पुस्तिकाएं लेकर आए शिक्षक और सिपाही के बीच विवाद हो गया। नशे की हालत में सिपाही ने शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी।  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सिपाही भी उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए वाराणसी शिक्षक के साथ ही आया था। 

वाराणसी से मूल्यांकन के लिए शिक्षक धर्मेंद्र कुमार 14 मार्च को उत्तर पुस्तिकाएं लेकर जिले के लिए चला था। रविवार रात दो बजे वह एसडी इंटर कॉलेज के सामने कॉपियां लेकर खड़े थे। इस दौरान सिपाही से कहासुनी हो गई।

नशे की हालत में सिपाही ने कारबाइन से गोलियां चला दी। शिक्षक की गोली लगने से मौत हो गई। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि शिक्षक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक चंदौली जिले के बैरठ का रहने वाला था। सिपाही  भी वाराणसी की पुलिस लाइन में ही तैनात था।
07:58 AM, 18-Mar-2024

मजदूर की बिल्डिंग से गिरकर मौत

कंकरखेड़ा में खिर्वा रोड पर एक बिल्डिंग में चौथी मंजिल पर काम कर रहा मजदूर गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया।थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित पावली खास गांव निवासी 35 वर्षीय विनोद पुत्र कमल सिंह सेटरिंग का काम करता था। विनोद वर्तमान में खिर्वा रोड स्थित एक बिल्डिंग में काम कर रहा था।

रविवार को विनोद निर्माणाधीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर काम कर रहा था। अचानक से मजदूर का पैर फिसल गया। इसके बाद वह चौथी मंजिल से जमीन पर आ गिरा। गंभीर रूप से घायल हो गया। बिल्डिंग में काम कर रहे अन्य मजदूर व ठेकेदार मौके पर पहुंचे। ठेकेदार ने मजदूर को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है की शव मोर्चरी के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल तहरीर नही आई है।
07:56 AM, 18-Mar-2024

मेरठ से लापता छात्राएं पंजाब में मिली

मेरठ के परतापुर थाना क्षे़त्र के एक स्कूल से लापता हुई छात्राएं पुलिस ने पंजाब से बरामद कर ली। दोनों छात्राएं अपनी मर्जी से गोल्डन टेंपल के दर्शन करने के लिए गई थी। पुलिस ने दोनों नाबालिक छात्राओं को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

महरौलह गांव के एक स्कूल में पढने वाली ग्यारहवी कक्षा की दो छात्रांए शनिवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। देर शेर तक छात्राए नही लौटी तो परिजनों ने पुलिस को अनहोनी की आशंका जताते परतापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी में पता चला कि दोनों छात्राएं आटो में बैठकर घर से निकली थी। मोबाईल लोकेशन के आधार पर पुरतापुर पुलिस ने दोनों छात्राओं को पंजाब के अम्रतसर से बरामद कर लिया। थाना प्रभारी जयकरण सिंह का कहना है कि दोनों छात्राएं अम्रतसर के गोल्डन टेंम्पल घूमने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:46 AM, 18-Mar-2024

West UP News Live: बिजनौर में रोड़वेज बस व ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, सवारियों में मची चीख-पुकार

मेरठ में मवाना क्षेत्र के मीवा गांव में होमगार्ड ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। चार माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। मीवा गांव निवासी नीरज(35) पुत्र दिमाग सिंह होमगार्ड था। फिलहाल उसकी ड्यूटी सिविल लाइन थाने में चल रही थी।

रविवार सुबह उसने घर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां शाम के समय उसकी मौत हो गई। भतीजे अमित ने बताया कि नीरज ने अपनी बहन को फोन करके सूचना दी कि उसने जहर खा लिया है। बहन ने गांव में परिजनों को फोन कर बताया। परिजन मौके पर पहुंचे तो नीरज बेहोश पड़ा था। नीरज के पिता पीएसी में तैनात थे। आठ वर्ष पूर्व उनकी मौत हो गई थी। घटना के वक्त नीरज की पत्नी अपने मायके गई हुई थी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed