West UP News Live: गणतंत्र दिवस पर NCR में हाई अलर्ट, बिजनौर में पैसों के लेनदेन में युवक को मारी गोली
{"_id":"65af38285ee9c5cda80cf6e9","slug":"west-up-news-live-high-alert-in-ncr-on-republic-day-read-latest-news-2024-01-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: गणतंत्र दिवस पर NCR में हाई अलर्ट, बिजनौर में पैसों के लेनदेन में युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 23 Jan 2024 08:33 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 23 Jan 2024 08:33 PM IST
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
12:05 AM, 24-Jan-2024
पैसों के लेनदेन में युवक को मारी गोली
बिजनौर में पैजनिया क्षेत्र के ग्राम ढाकी में पैसों के लेनदेन को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे युवक को तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया। देर शाम गांव के व्यस्त मार्ग पर हुई गोलीबारी से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि गोली मारने वाला युवक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, पैजनिया क्षेत्र के ग्राम ढाकी निवासी ताहिर गांव में ही फ्राई मुर्गा बेचने का काम करता है। इस काम में उसका 22 वर्षीय पुत्र परवेज भी उसकी मदद करता है। मंगलवार की रात्रि करीब साढ़े सात बजे गांव निवासी अयान पुत्र अनस उर्फ छोटे उनकी दुकान पर मुर्गा लेने आया था। जहा पैसों के लेनदेन को लेकर उसका परवेज से विवाद हो गया। विवाद से गुस्साए अयान ने देसी तमंचे से परवेज पर गोली चला दी जो परवेज की जांघ में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। जब परवेज के पिता ने अयान को पकड़ने का प्रयास किया तो वह उसे तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायल परवेज को जिला अस्पताल भिजवाया। हल्दौर थाना प्रभारी रामप्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की पैसों के लेनदेन के विवाद में एक युवक गोली लगने से घायल हुआ है। जिसे जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। अभी पीड़ित पक्ष की और से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। दोनों युवक आपस में दोस्त है। हमलावर को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

08:32 PM, 23-Jan-2024
हत्या करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार
मेरठ के फलावदा कस्बे में सोफिया की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।

06:50 PM, 23-Jan-2024
पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास
शामली के कैराना में 10 वर्ष पूर्व पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में दोष सिद्ध पाए जाने पर अपर जिला सत्र न्यायाधीश (एससीएसटी) रेशमा चौधरी ने पति को आजीवन कारावास और 25 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। इस मामले में साक्ष्यों के अभाव में मृतका की सास को दोषमुक्त कर दिया गया है।

06:08 PM, 23-Jan-2024
धरने पर बैठे युवक की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर
मुजफ्फरनगर के चरथावल में शनिदेव की मूर्ति हटाने के विरोध में तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम धरनास्थल पर पहुंची। कड़ाके की ठंड में एक युवक की हालत बिगड़ने के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। तहसीलदार सदर संजय सिंह टीम के साथ शाम को मौके पर पहुंचे और भूमि की पैमाइश कराई।

04:35 PM, 23-Jan-2024
अवारा कुत्ते ने बच्ची को नोंचकर घायल किया
शामली के खोडसमा में आवारा कुत्ते ने एक बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची को नोंच कर घायल कर दिया है। बच्ची के अलावा अवारा कुत्ते ने तीन पालतू कुत्तों को भी काटा है।

02:34 PM, 23-Jan-2024
सीसीएसयू इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर पर हमला
मेरठ में सीसीएसयू के सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर संतोष प्रताप सिंह पर कार सवारों ने डंडो से किया हमला। कुलसचिव और विवि कर्मी मौके पर पहुंचे। वैगेनार कार में सवार होकर आए थे हमलावर। विवि प्रशासन तलाश रहा सीसीटीवी फुटेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:55 PM, 23-Jan-2024
एशियन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में सहारनपुर के जीतसिंह ने जीता गोल्ड मेडल
नकुड़ थानाक्षेत्र के गांव रामगढ़ के जीत सिंह ने एशियन पावर लिफ्टिंग चैपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर वर्ल्ड चैपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों व क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए जोरदार स्वागत किया है।
गांव रामगढ़ निवासी जीतसिंह उर्फ मोनू ने बताया कि गत 20-21 जनवरी को देहरादून में ओपन वर्ल्डकप पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। इसमे एशिया के दस देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। बताया कि 21 जनवरी को हुए फाइनल राउंड में उन्होंने 75 किलोग्राम कैटेगरी मे 145 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड मेडल जीतकर करीब तीन माह बाद यूरोप मे होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है।
जीतसिंह एक साधारण से परिवार से हैं तथा उसके पिता पशुपालक हैं और पशुओं का दूध बेचकर ही घर का खर्च चलाते हैं। जीतसिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता के अलावा रामधन क्लब, नकुड़ के कोच नीरज राठी, पटियाला ने प्रतापसिंह, करनाल के ट्रेनर विक्रमजीत सिंह व अपनी बड़ी बहन कविता देवी व जीजा राजकुमार निवासी खारीबांस को दिया है। जीतसिंह के गांव पहुंचने पर परिजनों, दोस्तों व ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया है।

01:05 PM, 23-Jan-2024
बिजनौर के पालनपुर में मृत अवस्था में मिला गुलदार
स्योहारा क्षेत्र के गांव पालनपुर में एक गुलदार मृत अवस्था में पड़ा मिला। खेत पर काम करने गये किसानों ने गुलदार को देखकर उसकी सूचना ग्राम प्रधान पति को दी। सूचना मिलने पर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।
मंगलवार को गांव पालनपुर में किसान बलवीर सिंह के खेत में गुलदार मृत अवस्था में मिला। खेत पर काम करने गये ग्रामीणों ने मृत गुलदार को देखा तो इसकी सूचना ग्राम प्रधान पति दीपक को दी। प्रधान पति दीपक ने मामले की जानकारी पुलिस व वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग के सुरक्षा कर्मी मोके पर पहुंच गये हैं जबकि अधिकारी पहुंचने वाले है। वन विभाग के दरोगा विजय भारत सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं।

12:55 PM, 23-Jan-2024
बिजनौर में अज्ञात व्यक्ति की ठंड लगने से मौत
धामपुर में रोडवेज बस तिराहे पास पर अज्ञात व्यक्ति(40) का शव बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि यह व्यक्ति पिछले कई दिनों से धामपुर में भीख मांग कर अपना पेट पाल रहा था। अनुमान है कि अधिक ठंड लगने के कारण व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया ।लेकिन सफलता न मिलने के कारण पंचनामा भर व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नजीबाबाद में सुभाष जयंती पर निकाली शोभायात्रा
स्वतंत्र सुभाष संघ और सरस्वती विद्या मंदिर उमा विद्यालय ने संयुक्त रूप से सुभाष जयंती पर रैली निकाली। रैली से पूर्व संगोष्ठी में सुभाष चंद्र राष्ट्र भावना और त्याग को नमन किया। स्वतंत्र सुभाष संघ के संरक्षक प्रदीप डेजी, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार तोमर, व्यवस्थापक अनंत अग्रवाल के नेतृत्व में सुभाष जयंती पर रैली और संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
10:15 AM, 23-Jan-2024
मुजफ्फरनगर में तोड़ दी श्रीराम की मूर्ति, ग्रामीणों में रोष
मुजफ्फरनगर। शाहपुर के गांव दिनकरपुर में असामाजिक तत्वों ने दुर्गा मंदिर में स्थापित प्रभु श्रीराम की मूर्ति को तोड़ दिया । दिन निकलने पर श्रद्धालु पहुंचे तो प्रकरण की जानकारी मिली। सैंकडों ग्रामीण मौके पर जमा है। पुलिस जांच कर रही है।मंगलवार सुबह श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि श्रीराम की मूर्ति टूटी हुई है। ग्रामीण मंदिर में पहुंचे और पुलिस को सूचना दी । मंदिर में मूर्ति टूटे जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उच्च अधिकारियों को सूचना दी। एसपी क्राइम प्रशांत कुमार, सीओ बुढ़ाना एसडीएम बुढ़ाना मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है । मौके पर काफी ग्रामीण एकत्रित है ।