West UP News Live: मेरठ नगर निगम के चूना गोदाम में लगी आग, 20 मिनट तक फायरबिग्रेड को नहीं मिला पानी
{"_id":"6524dcc3d77cb66c840e99a6","slug":"west-up-news-live-dengue-fever-havoc-in-meerut-no-beds-in-hospitals-youth-dies-in-road-accident-in-bijnor-2023-10-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: मेरठ नगर निगम के चूना गोदाम में लगी आग, 20 मिनट तक फायरबिग्रेड को नहीं मिला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 10 Oct 2023 05:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 10 Oct 2023 05:01 PM IST
खास बातें
मेरठ डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में अब तक डेंगू के 583 मरीज मिल चुके हैं। वहीं अन्य जिलों में भी बुखार का कहर बढ़ता जा रहा है। मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह एक युवक की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में लगी आग
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
04:59 PM, 10-Oct-2023
ससुराल के बाहर धरने पर बैठे विवाहिता
मेरठ के कंकरखेड़ा की रोटा रोड पर वर्णिका सिटी में विवाहिता ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई। विवाहिता को घर के बाहर बैठे 24 घंटे से ज्यादा का समय हो गया। बावजूद इसके ससुराल वाले दरवाजा नहीं खोल रहे हैं।
04:56 PM, 10-Oct-2023
मेरठ में नगर निगम के चूना गोदाम में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। गोदाम के पास निगम में ही खड़ी रहने वाली फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में पानी खत्म हो गया। करीब 20 मिनट तक दमकलकर्मी पानी का इंतजाम नहीं कर पाए। फायरब्रिगेड कर्मी मूकदर्शक बनकर पब्लिक की तरह देख रहे हैं। बाद में पानी उपलब्ध होने पर फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
11:37 AM, 10-Oct-2023
आज मोबाइल पर आएगा आपदा का मेसेज
दूरसंचार विभाग आज एक आपातकालीन मैसेज भेजेगा। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। यह एक ट्रायल मेसेज होगा, जो विभाग द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से आपदा के समय पर चेतावनी जारी करने से लिए तैयार किए गए सेल ब्राडकास्ट अलर्ट सिस्टम के परीक्षण के तहत भेजा जाएगा। यह किसी आपाताकाल का संकेत नहीं होगा। दूरसंचार विभाग निदेशक प्रौद्योगिकी डीके गुप्ता ने बताया कि सेल ब्राडकास्ट अलर्ट सिस्टम एक अत्याधुनिक तकनीक है। केवल इसका परीक्षण किया जा रहा है।
11:36 AM, 10-Oct-2023
सफाई के लिए 24 अक्तूबर से दीपावली तक के लिए बंद हो जाएगी गंगनहर
नहर और रजबहों की सफाई के लिए 24 अक्तूबर से गंगनहर बंद हो जाएगी। दीपावली तक नहरों की सफाई का कार्य चलेगा। इस दौरान सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाएगा। शासन ने आदेश जारी कर दिया है। जिसके बाद सिंचाई विभाग ने नहरों की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।जिले से मध्य गंगानहर और अनूपशहर शाखा नहर गुजरती है। जिले के बड़े कृषि भूभाग की सिंचाई गंगनहर पर आधारित है। महानगर में भी गंगाजल की आपूर्ति होती है। प्रतिवर्ष दीपावली से पहले सभी नहर और रजबहों की सफाई की जाती है। इस बार सरकार ने 24 अक्तूबर से हरिद्वार से नहर को बंद करने और सफाई कराने का आदेश जारी किया है। इससे पहले ही सिंचाई विभाग ने नहरों की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज लांबा का कहना है कि नहरों की सफाई की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। यह सफाई का उचित समय है। ब्यूरो
10:35 AM, 10-Oct-2023
मुजफ्फरनगर जनपद के रतनपुरी में एस्सार पेट्रोल पंप के पास चीनी के कट्टो से लदे ट्रैक्टर के नीचे दबने से रतनपुरी निवासी हेमंत(27) सोम पुत्र उदयबीर सिंह की मौत हो गई।
मृतक हेमंत मेरठ में मोबाइल कंपनी में काम करता था। देर रात करीब ग्यारह बजे हेमंत ड्यूटी समाप्त करके मेरठ से अपने घर लौट रहा था। देर रात में खतौली से घर के लिए कोई वाहन न मिलने के कारण हेमंत चीनी मिल से चीनी लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार हो गया। गांव से करीब एक किलोमीटर पहले ही एस्सार पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
ट्रॉली पर बैठा हेमंत चीनी के कट्टों के नीचे दब गया। पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से चीनी के कट्टों को हटवाकर कट्टों के नीचे दबे हेमंत को बमुश्किल बाहर निकाला और एम्बुलेंस की सहायता से हेमंत को खतौली अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने हेमंत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

10:27 AM, 10-Oct-2023
West UP News Live: मेरठ नगर निगम के चूना गोदाम में लगी आग, 20 मिनट तक फायरबिग्रेड को नहीं मिला पानी
मेरठ डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। निजी और सरकारी अस्पतालों में मरीजों की लाइन लगी है। सोमवार को भी डेंगू के 25 नए मरीज मिले। जिले में अब तक डेंगू के 583 मरीज मिल चुके हैं। डेंगू के बढ़ते मरीजों से शासन स्तर पर मची खलबली के बाद सोमवार को महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. बृजेश राठौर मेरठ पहुंचे।
उन्होंने डेंगू के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। दौराला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। मटौर और मैंथला गांव गए। मैथना में डेंगू के मरीजों का हाल जाना। इसके बाद पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने डेंगू वार्ड में भर्ती पांच मरीजों का हाल जाना। उनसे इलाज के बारे में पूछा। पश्चिम के जिलों के सीएमओ के साथ बैठक कर डेंगू की रोकथाम के निर्देश दिए।
महानिदेशक परिवार कल्याण ने पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन सिलेंडर चलवाकर देखा। इसके बाद वह इमरजेंसी और पैथोलॉजी लैब भी गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया को बताया कि डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। मरीज मिल रहे हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।
शाम में उन्होंने सीएमओ कार्यालय में मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, गौतमबुद्धनगर और बागपत जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों व अन्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्हें अपने-अपने जिले में बेहतर प्रबंधन करने के निर्देश दिए। डेंगू की रोकथाम और मरीजों को बेहतर इलाज दिए जाने पर जोर दिया। महानिदेशक ने ई संजीवनी और आयुष्मान कार्ड के बारे में भी जानकारी ली।
दो लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड अपने सामने बनवाकर देखे। सोमवार के डेंगू के मिले नए मरीज अब्दुल्लापुर, भावनपुर, ब्रह्मपुरी, कैंट, दौराला, हस्तिनापुर, जाहिदपुर, जयभीमनगर, कंकरखेड़ा, कसेरू बक्सर, खरखौदा, लल्लापुरा, मकबरा डिग्गी, पल्हेड़ा, रोहटा, साबुन गोदाम, सरूरपुर, शकूरनगर और तहसील के रहने वाले हैं।