फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: कड़ी निगरानी में सिपाही भर्ती परीक्षा जारी, बिजनौर में Exam से पहले दो सगे भाइयों की मौत

Sat, 17 Feb 2024 11:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 17 Feb 2024 11:01 AM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही (कांस्टेबल) के 60244 पदों के लिए पश्चिमी यूपी के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा जारी है। बिजनौर में परीक्षा देने जा रहे दो भाइयों की हादसे में मौत हो गई। वहीं मौसम में बदलाव आने लगा है। तीन चार दिन से दिन का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है।

विज्ञापन
West UP News Live: Constable recruitment exam held from today under strict surveillance
सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

10:56 AM, 17-Feb-2024

सोतीगंज में दिल्ली क्राइम ब्रांच की दबिश

मेरठ के सोतीगंज में चोरी और लूट के वाहनों का कटान अब भी चल रहा है। शुक्रवार को दिल्ली की क्राइम ब्रांच की टीम सोतीगंज पहुंची और कई कबाड़ियों के यहां दबिश दी। हालांकि यहां कोई कबाड़ी घर पर नहीं मिला।

सोतीगंज के रहने वाले दानिश को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। उसने बताया कि वह अपने भाई और साथियों के साथ मिलकर वाहनों का कटान कराता है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर शुक्रवार को सोतीगंज लेकर पहुंची और दानिश के भाई गद्दू, जीशान पव्वा, अज्जू के घर दबिश दी। हालांकि पुलिस के हाथ कोई आरोपी नहीं लगा तो टीम लौट गई। एसओ सदर बाजार शशांक द्विवेदी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने कोई आमद दर्ज नहीं कराई है। उनके मेरठ में दबिश देने की सूचना मौखिक मिली है।
10:05 AM, 17-Feb-2024

बिजनौर में सिपाही भर्ती परीक्षा देने निकले दो सगे भाइयों की मौत

दोनों भाइयों के फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने घर से निकले दो सगे भाइयों का वर्दी का सपना अधूरा ही रह गया। नूरपुर थानाक्षेत्र से आज परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले ही एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।
 
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र शिवाला कलां के गांव मुरहाट निवासी दो सगे भाई कुलवंत(25) व बिटटू(19) पुत्रगण मलूक सिंह शनिवार की रात करीब दो बजे बाइक से धामपुर नूरपुर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह गांव ढेला अहीर के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
01:27 AM, 17-Feb-2024

गर्म हो रहा है दिन, 25 के पार पहुंचा तापमान

बढ़ता तापमान और दिन गर्म होने के साथ मौसम में आने वाले दिनों में बदलाव दिखाई देगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 19-20 फरवरी को वेस्ट यूपी में गरज के साथ बारिश हो सकती है। दो दिन तक अभी मौसम ऐसे ही बना रहेगा। 
01:21 AM, 17-Feb-2024

मेरठ समेत वेस्ट यूपी के विभिन्न केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा आज से शुरू

सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही (कांस्टेबल) के 60244 पदों के लिए आज से मेरठ समेत विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा शुरू कराई गई। मेरठ में 35 केंद्रों पर परीक्षा शुरू हो गई। शनिवार और रविवार को होने वाली परीक्षा में मेरठ में 76032 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12 और शाम को तीन से पांच बजे के बीच होगी।

परीक्षा से दो घंटे पहले ट्रेजरी से प्रश्न पत्र केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए। सभी केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा के बाद जाम न लगे इसको लेकर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की जगह-जगह ड्यूटी लगाई गई है। आएएफ और पीएसी को भी लगाया गया है। एसटीएफ परीक्षा की निगरानी करेगी। एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर और आईजी नचिकेता झा पूरी मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
01:08 AM, 17-Feb-2024

West UP News Live: कड़ी निगरानी में सिपाही भर्ती परीक्षा जारी, बिजनौर में Exam से पहले दो सगे भाइयों की मौत

मेरठ में हिस्ट्रीशीटर आसिफ उर्फ भूरा की सेटिंग मामले में लोहियानगर थाना प्रभारी को हटाने के बाद शुक्रवार को फतेउल्लापुर चौकी इंचार्ज राकेश कुमार को भी सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह की रिपोर्ट पर कार्रवाई हुई है। वहीं, हिस्ट्रीशीटर आसिफ को कोतवाली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आसिफ के खिलाफ 27 मुकदमे दर्ज हैं।

लिसाड़ीगेट के हुमायूं नगर निवासी आसिफ उर्फ भूरा कोतवाली थाना क्षेत्र में फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहा था। लिसाड़ीगेट थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। वह सारिक गैंग का भी सदस्य है और नौचंदी थाने से भी वांछित था।

लोहियानगर थाने के फतेउल्लापुर चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने आसिफ को पकड़ लिया था। थाने में लाकर सौदेबाजी शुरू कर दी थी। इसकी जानकारी एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को हुई तो उन्होंने जांच के बाद एसएसपी को रिपोर्ट दे दी।

गुरुवार को थाना प्रभारी कृष्णपाल को हटा दिया गया। शुक्रवार को एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि चौकी प्रभारी राकेश कुमार की बड़ी लापरवाही रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह की रिपोर्ट पर चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed