{"_id":"6b0c8964e7db5a4504034b16","slug":"a-tower-that-tells-the-time-is-itself-behind-the-times-kangra-news-c-399-sml1046-559301-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: समय बताने वाला टावर खुद वक्त से पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: समय बताने वाला टावर खुद वक्त से पीछे
विज्ञापन
सिद्धबाड़ी स्थित क्लॉक टावर की खराब पड़ी घड़ियां। अमर उजाला
धर्मशाला। दूसरों को समय बताने के लिए बनाया गया क्लॉक टावर आज खुद वक्त से पीछे चल रहा है। सिद्धबाड़ी स्थित तपोवन विधानसभा चौक पर करीब 20 लाख रुपये खर्च कर बनाया गया यह टावर लंबे समय से बंद पड़ीं घड़ियों के कारण महज शोपीस बनकर रह गया है।
चारों दिशाओं में लगी घड़ियां सही समय बताने में नाकाम हैं लेकिन नगर निगम धर्मशाला की ओर से इन्हें दुरुस्त करवाने की सुध नहीं ली गई। करीब 40 फुट ऊंचे और चार मंजिला इस क्लॉक टावर का उद्घाटन वर्ष 2017 में किया गया था।
इसकी खासियत चारों दिशाओं में लगी घड़ियां थीं, जिन्हें जीपीएस प्रणाली से नियंत्रित किया जाता था। इनमें स्वचालित लाइट की व्यवस्था भी थी, जो अंधेरा होते ही जल जाती थी और सुबह अपने आप बंद हो जाती थी।
विज्ञापन
टावर में हर घंटे घंटी बजने की भी व्यवस्था की गई थी, जिसकी आवाज करीब 300 मीटर के दायरे तक सुनाई देने की योजना थी। इसका उद्देश्य चौक की सुंदरता बढ़ाने के साथ लोगों को समय की सटीक जानकारी देना था। हालांकि, रखरखाव के अभाव में अब इसकी मूल उपयोगिता ही खत्म हो गई है।
हैरानी की बात है कि हाल ही में धर्मशाला में विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी आयोजित हुआ लेकिन इसके बावजूद क्लॉक टावर की खराब घड़ियों को ठीक नहीं करवाया गया। लाखों रुपये खर्च कर तैयार की गई सार्वजनिक सुविधा की यह स्थिति रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।
धर्मशाला के सिद्धबाड़ी स्थित क्लॉक टावर की घड़ियों के खराब होने का मामला ध्यान में आया है। जल्द नगर निगम के अधिकारियों को इन्हें ठीक करवाने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। -प्रेरणा गुलेरिया, डिप्टी मेयर, नगर निगम धर्मशाला