फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: सीसीएसयू की परीक्षाएं अब 30 दिसंबर से, लिंक रोड के लिए बजट का इंतजार

Tue, 12 Dec 2023 07:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 Dec 2023 07:03 PM IST
खास बातें

सीसीएसयू की परीक्षाएं अब20 दिसंबर के बजाय 30 दिसंबर से होंगी। वहीं लिंक रोड के लिए अभी बजट का इंतजार है। बजट मिलने के बाद ही इस पर काम शुरू किया जाएगा। पढ़ें वेस्ट यूपी की ताजा खबरें।

विज्ञापन
West UP News Live: CCSU exams now from December 30, read latest news
CCSU - फोटो : Amar Ujala Meerut

लाइव अपडेट

06:58 PM, 12-Dec-2023
आरोपियों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेगा ब्राह्मण समाज

मेरठ में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर गढ़ी में गुर्जर समाज के लोगों द्वारा ब्राह्मण समाज के शिवकुमार पुत्र शेर सिंह पर किए गए जानलेवा हमले से ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। अब यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को मेरठ, मुजफ्फरनगर सहित कई जिलों के ब्राह्मण संगठनों से जुड़े लोग पीड़ित के घर पहुंचे।
06:56 PM, 12-Dec-2023
जिला पूर्ति अधिकारी के खिलाफ कलेक्ट्रेट में शिवसेना का प्रदर्शन

मेरठ में कलेक्ट्रेट में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया है। आरोप लगाया कि राशन वितरित करने वाली दुकानों को दूर-दराज की दुकान पर शिफ्ट कर दिया गया। जिसके चलते लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा और जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारी सरकारी राशन में खेल कर रहे हैं। इस मामले में सुधार नहीं हुआ तो शिवसेना महानगर में बड़ा आंदोलन करेगी। एडीएम चतुर्थ में शिवसेना का ज्ञापन लिया।
विज्ञापन
06:54 PM, 12-Dec-2023
ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाई अधेड़ की जान

शामली के जलालाबाद में ट्रेन चालक की सजगता से ट्रेन की पटरी पर लेटा एक अधेड़ बाल-बाल बचा। दिल्ली से सहारनपुर को जाने वाली ट्रेन से कटने के लिए एक अधेड़ जलालाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर लेट गया। ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर किसी तरह अधेड़ की जान बचाई। हर किसी ने चालक की सराहना की है।
08:11 AM, 12-Dec-2023

सीसीएसयू की परीक्षाएं अब 30 दिसंबर से

सैकड़ों विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म न भर सकने के कारण चौधरी चरण सिंह विवि (सीसीएसयू) की 20 दिसंबर से शुरू होने वाली परीक्षाएं अब 30 दिसंबर से होंगी। सोमवार को फार्म भराने वाली एजेंसी के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने यह फैसला लिया है। विवि ने एजेंसी को 20 दिसंबर को सभी विद्यार्थियों का डाटा विवि को सौंपने के निर्देश दिए हैं। अगर कंपनी 20 दिसंबर तक सभी को प्रवेश पत्र नहीं मुहैया कराती तो दूसरी कंपनी को काम सौंप दिया जाएगा। 

कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 20 दिसंबर से होने वाली परीक्षाएं अब 30 दिसंबर से शुरू कराई जाएंगी। एजेंसी ने 20 दिसंबर तक फार्म भरवाने और प्रवेश पत्र जारी करने का भरोसा दिया है। जिस पर विवि प्रशासन ने 20 दिसंबर को विद्यार्थियों का डाटा देने के लिए भी कहा है। 

08:05 AM, 12-Dec-2023

West UP News Live: सीसीएसयू की परीक्षाएं अब 30 दिसंबर से, लिंक रोड के लिए बजट का इंतजार

लिंक रोड के लिए बजट का इंतजार
बागपत रोड को रेलवे रोड से जोड़ने वाली लिंक रोड का काम सिरे नहीं चढ़ पा रहा है। मार्ग निर्माण का काम लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित 26 करोड़ की धनराशि रक्षा विभाग को देने के बाद शुरू होगा। रक्षा मंत्रालय सेना की यह 2.369 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। रक्षा विभाग ने जमीन देने के लिए ईवीआइ (इक्वल वैल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर) नियम के तहत मेडा 26.14 करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन मेडा ने हाथ खड़े कर दिए थे। बाद में पीडब्लूडी को इसका जिम्मा दिया गया। अब डीएम ने शासन को पत्र लिखकर पीडब्लूडी को 26 करोड़ रुपये अवमुक्त करने को पत्र लिखा था। मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि मार्ग की साफ-सफाई कराई गई है। पीडब्लूडी के मंजूरी देने के बाद मार्ग निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। अभी तक कोई आदेश नहीं मिला है। 



 

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed