Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: 14-year-old girl had a lump the size of a football in her abdomen news in hindi

इंदौर: 14 साल की किशोरी के पेट में थी फुटबॉल जितनी बड़ी गांठ, डॉक्टरों ने 45 मिनट के ऑपरेशन में निकाला ट्यूमर

Sat, 14 Nov 2026 03:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 14 Nov 2026 03:22 PM IST
सार

खरगोन की 14 वर्षीय किशोरी के पेट से इंदौर में डॉक्टरों ने 5.5 किलोग्राम वजनी फुटबॉल जैसी गांठ निकाली। करीब 45 मिनट चले जटिल ऑपरेशन में बड़ी आंत, छोटी आंत और पेशाब की नली को सुरक्षित बचाया गया।

 

विज्ञापन
Indore: 14-year-old girl had a lump the size of a football in her abdomen news in hindi
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरगोन निवासी 14 वर्षीय किशोरी के पेट से 5.5 किलोग्राम वजनी विशाल गांठ को शल्य चिकित्सा द्वारा सफलता के साथ बाहर निकाला गया है। लगभग 24×24 सेंटीमीटर आकार की यह गांठ फुटबॉल जितनी बड़ी थी। यह बड़ी आंत, छोटी आंत तथा गुर्दे से पेशाब को मूत्राशय तक पहुंचाने वाली नली से गंभीर रूप से चिपकी हुई थी। इंदौर में शल्य चिकित्सक डॉ. अंशुल अग्रवाल ने अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ करीब 45 मिनट के जटिल ऑपरेशन के पश्चात इसे निकाला। तीन दिन तक अस्पताल में डॉक्टरों की सघन निगरानी में रखने के बाद किशोरी का स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है और उसे अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है।

विज्ञापन


चार महीने से दर्द की थी समस्या
बालिका को पिछले चार महीने से पेट में दर्द और लगातार पेट फूलने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। शारीरिक तकलीफ बढ़ने पर परिजन उसे लेकर निकटतम क्लीनिक पहुंचे। डॉक्टरों की सलाह पर कराए गए सोनोग्राफी और सीटी स्कैन से पेट के भीतर इस बड़ी गांठ की मौजूदगी का पता चला। गांठ का कुल वजन लगभग 5.5 किलोग्राम और माप 24×24 सेंटीमीटर दर्ज की गई। इतनी कम उम्र में पेट के भीतर इस प्रकार की विशाल गांठ का निर्मित होना चिकित्सा क्षेत्र में एक अत्यंत दुर्लभ मामला माना जा रहा है।
विज्ञापन


पढे़ं: इंदौर में सड़क पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष: रॉन्ग साइड से आ रहे युवकों ने किया चाकू से हमला, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


45 मिनट तक चला जटिल ऑपरेशन
गांठ का आकार बहुत बड़ा होने के कारण वह पेट के भीतर बड़ी आंत, छोटी आंत और पेशाब की नली सहित अन्य महत्वपूर्ण अंगों से पूरी तरह चिपकी हुई थी। ऑपरेशन के दौरान इन संवेदनशील अंगों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाते हुए सुरक्षित रखना सबसे बड़ी चुनौती थी। शल्य चिकित्सक डॉ. अंशुल अग्रवाल और उनकी टीम ने यह ऑपरेशन 45 मिनट में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। शल्य चिकित्सा के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव नहीं हुआ और कोई अन्य चिकित्सकीय जटिलता उत्पन्न नहीं हुई।

समय पर इलाज से बचा अंगों का नुकसान
चिकित्सकों के अनुसार, यह भारी गांठ पेट के अन्य अंगों पर निरंतर गंभीर दबाव बना रही थी। यदि मरीज को समय पर सही चिकित्सीय सहायता नहीं मिलती, तो इस अत्यधिक दबाव के कारण आसपास के महत्वपूर्ण अंगों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ जाता। इंदौर सिटी हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीबी त्रिपाठी ने बताया कि बालिका खरगोन की रहने वाली है। वहां के स्थानीय डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद मरीज को विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह लेने के लिए इंदौर जाने का परामर्श दिया था। इसके बाद परिजन उसे इंदौर लेकर पहुंचे, जहां आवश्यक जांच के पश्चात सफल ऑपरेशन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed