Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uproar over woman death after childbirth in haldwani

हल्द्वानी: प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में हंगामा, परिजनों ने दिया धरना; अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

Sat, 14 Nov 2026 03:17 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Sat, 14 Nov 2026 03:17 PM IST
सार

हल्द्वानी शहर के रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद हुई महिला की मौत के मामले में शनिवार को परिजन धरने पर बैठ गए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Uproar over woman death after childbirth in haldwani
प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर के रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद हुई महिला की मौत के मामले में शनिवार को परिजन धरने पर बैठ गए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। मौके पर तीन थानों की फोर्स के साथ एसपी सिटी हरबंस सिंह मौजूद हैं।

विज्ञापन

 

टीपी नगर क्षेत्र के रहने वाले अर्शदीप की बहन की बृहस्पतिवार देर रात प्रसव के बाद मौत हो गई थी। उनका इलाज चर्चित निजी अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को भी परिजनों ने काफी देर तक अस्पताल में हंगामा किया था, इस दौरान पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया। शनिवार को परिजन एकत्र होकर दोबारा पहुंचे और अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन

 

परिजनों ने आरोप लगाया कि बिना प्रमुख जांच किए डॉक्टर ने ऑपरेशन किया और इसके बाद बिना निगरानी में रखे जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया। तबीयत बिगड़ने पर डायलिसिस तक की गई, लेकिन परिवार वालों को कोई जानकारी नहीं दी गई। परिजनों की मांग है कि अस्पताल के सभी सीसीटीवी कैमरा फुटेज उन्हें दिखाई जाए, साथ ही अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed