फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा संपन्न, मेडा की ई-नीलामी शुरू, 24 घंटे लगा सकेंगे बोली

Sun, 05 Nov 2023 11:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 05 Nov 2023 11:08 AM IST
खास बातें

मेरठ के गंगानगर में आज अमर उजाला की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। वहीं मेरठ विकास प्राधिकरण की  मेगा ई-नीलामी शनिवार से शुरू हो गई। पढ़ें ताजा खबरें।

विज्ञापन
West UP News Live: Atul Maheshwari scholarship exam today, e-auction of Meda starts, you can bid 24 hours
परीक्षा के लिए जुटे परीक्षार्थी - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

02:30 PM, 05-Nov-2023
मादा गुलदार - फोटो : Amar Ujala
बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम हसन अलीपुर धर्मा उर्फ खत्री वाला में बुधवार की रात्रि घर में सोते एक 12 वर्षीय बालक को समीप के खेत में ले जाकर अपना शिकार बनाने वाली मादा गुलदार के शुक्रवार की रात्रि घटनास्थल पर लगे पिंजरे में कैद हो जाने के बाद बीती रात्रि इसी गांव में दो अलग-अलग स्थानों पर लगे दो पिंजरों में दो अन्य गुलदारों के पिंजरे में कैद हो जाने पर ग्रामीणों एवं वन विभाग ने राहत की सांस ली है। 

पिंजरे में बंद गुलदारों को देखने के लिए वहां ग्रामीणों की भीड़ लगी है। ग्राम खत्रीवाला में बुधवार की मध्यरात्रि 12 वर्षीय बालक जिगर कुमार को गुलदार घर से उठाकर ले गया था और पास में एक खेत में ले जाकर बालक को मारकर उसके शरीर का अधिकांश भाग खा लिया था। इस घटना के बाद वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए घटनास्थल पर पिंजरा लगाया था और उसी रात करीब तीन वर्षीय एक मादा गुलदार पिंजरे में कैद हो गई थी। 

वनकर्मियों व ग्रामीणों का मानना रहा था कि बालक का शिकार करने वाली यही मादा गुलदार रही होगी। मादा गुलदार के पकड़े जाने पर गांव के समीप एक खेत में फिर गुलदार देखे जाने की सूचना पर वन विभाग ने ग्रामीणों की मांग और एहतियाती तौर पर उस घटना स्थल के इर्दगिर्द अलग-अलग स्थानों पर दो पिंजरे लगा रखे थे। 

ग्रामीणों की गांव के आसपास गुलदार के देखे जाने की बात सही साबित हुई और बीती रात किसी समय दोनों पिंजरों में दो गुलदार आ फंसे। वन विभाग की यह बड़ी सफलता है। एक साथ दो गुलदारों के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है। वनकर्मी फिलहाल पकड़े गए दोनों गुलदारों को गांव से ले जाने की तैयारी में लगे है।
बढ़ापुर।
11:07 AM, 05-Nov-2023

जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए आज होगी महापंचायत

जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए रविवार सुबह दस बजे लाजपत नगर सामुदायिक केंद्र पर महापंचायत की जाएगी। महापंचायत में शामिल होने के लिए शनिवार को कई खाप और संगठनों के लोग अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा भी धरनास्थल पर पहुंचे और अनशन पर बैठे अनिल चौधरी से अनशन खत्म करने को कहा और उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस मांग को उचित प्लेटफार्म पर रखेंगे।

महानगर अध्यक्ष ने धरनास्थल पर बैठे लोगों को कहा कि उनकी मांग उचित है और सरकार इस पर काम भी करेगी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने पुलिस कमिश्नर और मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी से बात कर इस मामले का उचित संज्ञान लेने के लिए कहा है। इस दौरान संजीव शर्मा ने जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के देशभर के अनेक राज्यों के पदाधिकारियों से महापंचायत ना करने या फिर शांति बनाए रखने की अपील की।

पंचायत में शामिल होने के लिए शनिवार को ही तालियान खाप के खाप चौधरी सुधीर तालियान अपनी खाप के अन्य लोगों को लेकर धरना स्थल पर पहुंच गए। इसके साथ ही पर्वतीय भ्रात समाज लाजपत नगर, राजपूत सभा लोनी, महाराज सूरजमल समिति और अन्य कई संगठनों ने धरना स्थल पर पहुंचे और अपना समर्थन दिया। अनशन कर रहे अनिल चौधरी ने बताया कि आज धरना स्थल पर महापंचायत होगी। महापंचायत में पश्चिमी यूपी समेत झारखंड, बिहार, असम व त्रिपुरा से भी लोग शामिल होंगे।

 

विज्ञापन
10:28 AM, 05-Nov-2023

मेडा की ई-नीलामी शुरू, 24 घंटे लगा सकेंगे बोली

मेरठ विकास प्राधिकरण की मेगा ई-नीलामी शनिवार से शुरू हो गई। नीलामी को अब एक दिन और बढ़ाते हुए सात नवंबर तक कर दिया गया है। 24 घंटे बोली लगा सकेंगे। वहां लोग देर तक जागते हैं, ऐसे में वे अपनी सुविधानुसार रात में भी बोली लगा सकेंगे।

मेडा के विशेष कार्याधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि 601 संपत्तियों को ई-नीलामी में रखा गया था। इसमें नीलामी के लिए 2062 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इस दौरान 338 ही संपत्तियां रहीं, जिनके लिए ईएमडी जमा कराया गया। ऐसे में अन्य संपत्तियों की ईएमडी जमा न होने से बोलीदाताओं को बिड लगाने से बाहर कर दिया गया है। शनिवार से 338 संपत्तियों के लिए 2062 बोलीदाता ने बोली लगानी शुरू कर दी है।
10:00 AM, 05-Nov-2023

West UP News Live: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा संपन्न, मेडा की ई-नीलामी शुरू, 24 घंटे लगा सकेंगे बोली

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में आज 1320 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा आईआईएमटी यूनिवर्सिटी डिवाइडर रोड गंगानगर में आयोजित की गई। परीक्षा समय पर शुरू हुई और दोपहर 12:30 पर संपन्न हुई। सुबह दस बजे तक ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा में परीक्षार्थियों को लेकर उनके माता पिता सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed