West UP News Live: अरुण गोविल- अब मैं मेरठ में ही रहूंगा..., मेरठ में ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत
{"_id":"66613bc893071debe80c2e39","slug":"west-up-news-live-arun-govil-said-after-taking-oath-as-new-mp-now-i-will-stay-in-meerut-only-2024-06-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: अरुण गोविल- अब मैं मेरठ में ही रहूंगा..., मेरठ में ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 06 Jun 2024 11:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:31 PM IST
खास बातें
भाजपा से मेरठ के नए सांसद अरुण गोविल ने कहा कि मेरी जीत का श्रेय हर कार्यकर्ताओं को जाता है, जिन्होंने मेरी जीत के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने कहा कि वह अब मेरठ में ही रहेंगे।
विज्ञापन
अरुण गोविल
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
11:28 PM, 06-Jun-2024
मेरठ में ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत
मेरठ में ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है।
08:15 PM, 06-Jun-2024
मेरठ में रैपिड निर्माण कार्य के दौरान हादसा
मेरठ में दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल के पास रैपिड के कार्य के दौरान ऊपर से एक लोहे का चैनल गिर गया, जिससे एक स्कूटी सवार घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
10:34 AM, 06-Jun-2024
सहारनपुर में सड़क दुर्घटना में इकलौते बेटे की मौत
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
छुटमलपुर में फतेहपुर- कलसिया मार्ग पर बुधवार की देर शाम दो बाइकों की टक्कर में घायल हुए शोएब (21) पुत्र तैयब की चंडीगढ़ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शोयब परिवार का इकलौता बेटा था।
हादसा फतेहपुर थाना क्षेत्र में कलसिया रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुआ। शोएब किसी काम से बाइक पर मुजफ्फराबाद की तरफ जा रहा था। सामने से आ रहे बुलेट बाइक सवार शिवकुमार पुत्र मोहकम सिंह से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में शोएब गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि शिवकुमार को कम चोटें आई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को फतेहपुर अस्पताल भर्ती कराया। जहां से शिवकुमार को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि शोयब को सहारनपुर रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर उसे सहारनपुर से चंडीगढ़ भेज दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
शोएब के पिता की भी तीन साल पहले मौत हो चुकी है। वह पांच बहनों का इकलौता भाई था। शोएब अविवाहित था। कस्बे के पेट्रोल पंप पर नौकरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था। दो बहनों की शादी हो चुकी है। उसकी मौत के बाद मां और तीन बहनों के भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
कस्बा वासियों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। उधर पुलिस का कहना है कि बाइकों को को कब्जे में ले लिया गया था। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

10:00 AM, 06-Jun-2024
मुजफ्फरनगर में बिहार से दो लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर
मुजफ्फरनगर जनपद में देर रात थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव इंचौड़ा के जंगल में बाइक सवार तीन बदमाशों की एसटीएफ नोएडा, बिहार व रतनपुरी पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें बिहार से दो लाख का इनामी बदमाश निलेश राय मारा गया। उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने उसके पास से बाइक व दो पिस्टल व एक तमंचा तथा कारतूस बरामद किए हैं।
09:59 AM, 06-Jun-2024
हत्या के दोषी को आजीवन कारावास
लावड़ के अंदावली गांव में वर्ष 2020 में हुई अनुज शर्मा पुत्र ओमकार की हत्या के मामले में बुधवार को न्यायालय ने दोषी को आजीवन कारावास और 68 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।इंचौली थाना प्रभारी योेगेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 में गांव अंदावली निवासी अनुज शर्मा की शादी थी। बरात में न ले जाने के कारण पड़ोस में ही रहने वाला विनीत, अनुज शर्मा से रंजिश रखने लगा था। शादी के कुछ दिन बाद इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। इसी दौरान विनीत ने गोली मारकर अनुज की हत्या कर दी थी। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया था। तभी से यह मामला कोर्ट में विचाराधीन था।
बताया गया कि पुलिस ने ऑपरेशन कन्वीक्शन अभियान के तहत कांस्टेबल रजत वत्स ने पैरवी की। बुधवार को न्यायालय ने विनीत को धारा 302 के अंतर्गत आजीवन कारावास व 50 हजार रुपये जुर्माना, धारा 452 आईपीसी में पांच वर्ष का कारावास व पांच हजार का जुर्माना, धारा 506 आईपीसी में पांच वर्ष कारावास व पांच हजार का जुर्माना, धारा 25ए आर्म्स एक्ट में तीन वर्ष के कारावास व तीन हजार का जुर्माना, धारा 27ए एक्ट में पांच वर्ष के कारावास व पांच हजार के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
09:51 AM, 06-Jun-2024
West UP News Live: अरुण गोविल- अब मैं मेरठ में ही रहूंगा..., मेरठ में रैपिड निर्माण कार्य के दौरान हादसा
भाजपा से मेरठ के नए सांसद अरुण गोविल ने कहा कि मेरी जीत का श्रेय हर कार्यकर्ताओं को जाता है, जिन्होंने मेरी जीत के लिए कड़ी मेहनत की। अब मैं मेरठ में ही रहूंगा। आप सबके पास रहूंगा। मैंने शपथ ली है कि लोकसभा क्षेत्र को और विकसित करने में बेहतर योगदान दूंगा।
बुधवार को कैंट स्थित आवास पर अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के बीच जश्न मनाकर उनको शुभकामनाएं दीं। लड्डू और मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की गई। जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे।
गोविल ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। विपक्ष साथ मिलकर भी भाजपा से कम सीटें लाया है। मोदी के नेतृत्व में देश और विकास करेगा। जश्न ऐसे मना रहे हैं कि जैसे उन्हें बहुमत प्राप्त हो गया हो।