फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bharat site of penance will be illuminated by 5,100 lamps

Ayodhya News: 5100 दीपों से जगमगाएगी भरत की तपोस्थली

Thu, 29 Oct 2026 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bharat site of penance will be illuminated by 5,100 lamps
भरतकुंड महोत्सव के पोस्टर का विमोचन करते अति​थि।
अयोध्या। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के भरतकुंड में 12 से 18 नवंबर तक 28वां भरतकुंड महोत्सव आयोजित किया जाएगा। सात दिवसीय महोत्सव में 5100 दीप जलाए जाएंगे। इसके अलावा चित्रकला और कबड्डी प्रतियोगिता के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजक समिति और बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। इस दौरान महोत्सव के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

विधायक अमित सिंह चौहान ने बताया कि वर्ष 1997 में शुरू हुआ भरतकुंड महोत्सव लगातार भव्य स्वरूप ले रहा है। इस बार भी विभिन्न प्रदेशों और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग विभागों के कलाकार कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। चिकित्सा, शिक्षा, किसान, खेल, युवा और अधिवक्ता समेत विभिन्न क्षेत्रों की पांच-पांच विभूतियों को सम्मानित करने की योजना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भरतकुंड भगवान भरत की तपोस्थली है। भगवान श्रीराम के वनवास के दौरान भरत ने उनकी खड़ाऊं सिंहासन पर रखकर 14 वर्षों तक राजकाज संभाला था। श्रीराम के लौटने पर उन्होंने राजपाट उन्हें सौंप दिया। भरत का जीवन भाईचारे, त्याग और प्रेम का संदेश देता है। महोत्सव के माध्यम से इस पौराणिक और धार्मिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि भरतकुंड के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। धार्मिक स्थल को विकसित कर प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। महोत्सव में विभिन्न अतिथियों और मंत्रियों के शामिल होने की भी संभावना है। भरतकुंड महोत्सव न्यास के अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय ने आयोजन की तैयारियों और महोत्सव के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव के माध्यम से धार्मिक परंपराओं के साथ सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed