फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   'Chitta' (synthetic drugs) is being spread across the country from Gujarat; the BJP government has failed to curb it: Cheema

गुजरात से पूरे देश में फैलाया जा रहा चिट्टा, भाजपा सरकार रोक लगाने में असफल : चीमा

Thu, 29 Oct 2026 11:18 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
'Chitta' (synthetic drugs) is being spread across the country from Gujarat; the BJP government has failed to curb it: Cheema
चंडीगढ़। कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने वीरवार को प्रेसवार्ता में भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गुजरात के जरिये पूरे देश में चिट्टा फैलाया जा रहा है। भाजपा सरकार इस पर रोक लगाने में असफल रही है। चीमा ने यह भी कहा कि पंजाब को बेवजह बदनाम किया जा रहा है जबकि प्रदेश में नशे का इस्तेमाल पहले से कम हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 2007 और 2017 के बीच अकाली दल-भाजपा सरकार के समय ड्रग्स और गैंगस्टरवाद में बढ़ोतरी हुई थी। कांग्रेस सरकार के समय भी इस पर रोक नहीं लग पाई थी। वर्तमान सरकार नशे और अपराध रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है। गैंगस्टरों और अपराध के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में 2,105 भगोड़े पकड़े गए हैं। कुल 81,499 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन



नशे के खिलाफ कार्रवाई :

राज्य में बॉर्डर पर एंटी-ड्रोन सिस्टम लागू किया गया है। 31 मार्च 2025 तक ड्रग्स से जुड़े 68,545 केस दर्ज किए गए हैं। करीब 90,000 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एजेंसियों ने लगभग 450 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। साथ ही 23 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग मनी भी मिली है। 67 लाख से अधिक कैप्सूल और करीब 4,200 इंजेक्शन भी जब्त किए गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब में ड्रग्स का उपयोग 5.5 फीसदी कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed