{"_id":"6ae38731a4a64904e00d3c6a","slug":"the-preparation-of-board-examinees-will-be-assessed-through-weekly-tests-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84059-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: साप्ताहिक परीक्षाओं से परखी जाएगी बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: साप्ताहिक परीक्षाओं से परखी जाएगी बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम के लिए दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों की तैयारी को नियमित रूप से जांचने पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत साप्ताहिक परीक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई का आकलन किया जाएगा। परीक्षा में केवल अंक देने के बजाय यह पता लगाया जाएगा कि विद्यार्थी को किस विषय और अध्याय को समझने में परेशानी हो रही है। इसके आधार पर उनकी कमजोरियों को दूर करने के लिए दोबारा अभ्यास कराया जाएगा।
साप्ताहिक परीक्षाओं में पढ़ाए जा चुके पाठों से सवाल पूछे जाएंगे। इससे शिक्षकों को पता चलेगा कि विद्यार्थियों ने कितना सीखा है और वे सवालों को हल करने में कितने सक्षम हैं। गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यदि कोई विद्यार्थी गणित के सवाल हल करने में गलती करता है या विज्ञान के किसी अध्याय को समझने में परेशानी महसूस करता है, तो उस विषय को दोबारा समझाया जाएगा।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ श्रीकृष्ण शर्मा ने कहा कि परीक्षा के बाद उत्तरों का विश्लेषण कर यह समझने का प्रयास किया जाएगा कि गलती सवाल समझने, गणना करने या उत्तर लिखने में कहां हुई है। इसके बाद विद्यार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार अतिरिक्त अभ्यास कराया जाएगा। जिन विद्यार्थियों को केवल अधिक अभ्यास की जरूरत होगी, उन्हें संबंधित सवाल हल करने के अवसर दिए जाएंगे।