फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West News Live: मेरठ में 20 किलो बर्फी, 150 किलो मावा नष्ट कराया, सेवानिवृत्त IAS एनएस रवि का लखनऊ में निधन

Mon, 06 Nov 2023 06:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Nov 2023 06:17 PM IST
खास बातें

मेरठ में आगामी दीपावली ,गोवर्धन पूजा और भाईदूज त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया है। वहीं भाजपा मिशन 2024 के चुनाव की तैयारियों में जुट गई है।

विज्ञापन
West News Live: 20 kg barfi, 150 kg mawa destroyed in Meerut, BJP engaged for Mission 2024
मिलावटी मावा नष्ट कराते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:50 PM, 06-Nov-2023

हस्तिनापुर में कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कृषक जागरूकता कार्यक्रम - फोटो : Amar Ujala
हस्तिनापुर कस्बे के स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र में एक दिवसीय जनपद स्तरीय कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में किसानों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को खेतों में फसलों के अवशेष न जलाने और उससे होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया।
03:48 PM, 06-Nov-2023

कॉलोनी के गेट पर युवक ने की हवाई फायरिंग

मेरठ बागपत बाईपास स्थित एक कॉलोनी के गेट पर अज्ञात युवक ने फायरिंग की। हवा में गोलियां चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार रविवार को एक युवक की कॉलोनी में आने के दौरान किसी बात को लेकर काहसुनी हो गई थी। आरोपियों की सीसीटीवी कैमरे में फुटेज देखकर पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
02:48 PM, 06-Nov-2023

अब हाईवे पर होगा एंटीसेप्टर गाड़ी का पहरा, कटेंगे चालान

हाईवे पर यातायात नियमों को तोड़कर गाड़ी दौड़ाना अब भारी पड़ेगा। हाईवे पर एंटीसेप्टर गाड़ी का पहरा होगा। तेज रफ्तार होने, ओवरलोड या अन्य नियमों का अनुपालन न करने पर तत्काल चालान काटा जाएगा। इसका पूरा रिकॉर्ड कंट्रोल रूम में होगा और मेसेज के माध्यम से चालान की सूचना वाहन स्वामी के मोबाइल पर पहुंचेगी। पूरे उप्र के लिए एंटी सेप्टर गाडि़यों का बेड़ा आज लखनऊ में परिवहन विभाग को सौंपा जााएगा।

हाईवे पर दुर्घटनाओं पर प्रतिबंध लगाने और यातायात नियमों का अनुपालन कराने के लिए सरकार शिकंजा कस रही है। अब सरकार ने संभागीय परिवहन विभाग को मंडल स्तर पर एंटी सेप्टर गाड़ी देने का कदम उठाया है। 

एआरटीओ कुलदीप कुमार का कहना है कि संभागीय परिवहन विभाग को एक एंटी सेप्टर गाड़ी मिलेगी। इसका उपयोग मेरठ और बागपत में हाईवे पर वाहनों का चालान करने में किया जाएगा। इससे जहां राजस्व बढ़ेगा। 
12:33 PM, 06-Nov-2023

बिजनौर निवासी आईएस NS रवि का लखनऊ में निधन

बिजनौर जनपद के नांगलसोती थानाक्षेत्र के गांव सरायआलम निवासी सेवानिवृत्त आईएएस एनएस रवि का लखनऊ में बीमारी के चलते निधन हो गया। वह एडिशनल चीफ सेक्रेट्री पद से वर्ष 2019 में सेवानिवृत्त हुए थे।

शासन के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए एनएस रवि ने अपनी सादगी और कुशल प्रशासनिक  क्षमता का परिचय देते हुए प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। सेवानिवृत्त आईएएस रवि का लखनऊ में अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं उनकी मौत की सूचना पर पैतृक गांव सराय आलम में शोक की लहर दौड़ गई। 
10:40 AM, 06-Nov-2023

मिशन 2024 की तैयारियों में जुटी भाजपा

मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा नए मतदाताओं को टारगेट करने में जुट गई है। बूथवार नेताओं को नए मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। शनिवार और रविवार को चले अभियान के अंतर्गत सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी बूथों पर मौजूद रहे। 

भारतीय जनता पार्टी के वोटर चेतना विशेष महाअभियान के अंतर्गत सभी जनप्रतिनिधियों ने दो दिन तक अपने बूथों पर बीएलओ के साथ पुराने और नए मतदाताओं के नामों की     जानकारी ली। किसी की नई वोट या स्थान परिवर्तन या किसी मतदाता की मृत्यु पर उसके वोट काटने की जांच की। सभी पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को लक्ष्य दिया गया है कि सभी नए मतदाताओं की वोट बन जाएं, एक भी घर ऐसा न रहे जहां युवाओं की वोट बनने से रह जाए।

रविवार को महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज देवनागरी डिग्री कॉलेज घंटाघर पर शहर विधान सभा के वार्ड 42 के बूथ नंबर 37 पर मौजूद रहे। इससे पहले शनिवार को महापौर हरिकांत अहलुवालिया, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, डॉ. सरोजनी अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, कमल दत्त शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, महानगर महामंत्री विवेक रस्तोगी अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहे।
10:36 AM, 06-Nov-2023

West News Live: मेरठ में 20 किलो बर्फी, 150 किलो मावा नष्ट कराया, सेवानिवृत्त IAS एनएस रवि का लखनऊ में निधन

मेरठ में आगामी दीपावली ,गोवर्धन पूजा और भाईदूज त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ रविवार से अभियान शुरू किया, जिसके तहत 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।

मिलावट के शक में 20 किलो बर्फी और 150 किलो मावा नष्ट कराया। इसके अलावा 110 किलोग्राम वनस्पति और रिफाइंड तेल जब्त किया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार मिश्रा ने बताया कि बागपत रोड, सरधना, सकौती और मोहिउद्दीनपुर से बर्फी का नमूना लिया। इन्हें जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed