{"_id":"6af7217bfe047508e207c958","slug":"sadhvi-niranjan-jyoti-will-become-the-mahamandaleshwar-of-niranjani-akhara-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: साध्वी निरंजन ज्योति बनेंगी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर, पटका पहनाकर किया गया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: साध्वी निरंजन ज्योति बनेंगी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर, पटका पहनाकर किया गया स्वागत
Fri, 13 Nov 2026 08:16 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 13 Nov 2026 08:16 PM IST
सार
श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने निरंजनी अखाड़े में साध्वी जीवन ज्योति का मां मनसा देवी की प्रतिमा भेंटकर और चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
साध्वी जीवन ज्योति का स्वागत करते श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने साध्वी जीवन ज्योति को निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाने की घोषणा की है। यह पदवी उन्हें सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उनके अहम योगदान को देखते हुए दी जा रही है। शुक्रवार को निरंजनी अखाड़े में उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने निरंजनी अखाड़े में साध्वी जीवन ज्योति का मां मनसा देवी की प्रतिमा भेंटकर और चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्होंने साध्वी जीवन ज्योति के गुरुजनों, चक्रवर्ती महामंडलेश्वर ब्रह्मलीन उषा माता और ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी महादेव की परंपरा को आगे बढ़ाने की सराहना की। उन्होंने सनातन में नारी शक्ति के सम्मान और निरंजनी अखाड़े की ओर से महिला संतों को दिए जाने वाले आदर पर जोर दिया।
विज्ञापन
श्रीमहंत ने कहा कि कुंभ मेले से पहले उन्हें महामंडलेश्वर की पदवी प्रदान की जाएगी। यह समारोह अखाड़े के पंच परमेश्वर और संत समाज की मौजूदगी में होगा। महामंडलेश्वर बनने के बाद वे सनातन के प्रचार-प्रसार और अखाड़े की प्रतिष्ठा बढ़ाने में योगदान करेंगी।
विज्ञापन
