फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: छात्रा को सहपाठी ने छेड़ा, छुट्टी के बाद भाई ने पीटा, मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला

Thu, 02 Nov 2023 04:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Nov 2023 04:32 PM IST
खास बातें

West UP News Live : बिजनौर में गुलदार ने फिर से एक जान ले ली। गुलदार रात में बच्चे को घर से उठाकर ले गया और गन्ने के खेत में उसे निवाला बना लिया। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी की ताजा खबरें- 

विज्ञापन
Meerut UP News Live: Guldar killed child in Bijnor and read latest news of West UP
- फोटो : अमर उजाला।

लाइव अपडेट

12:34 AM, 03-Nov-2023

मुजफ्फरनगर: गोदाम में फांसी पर लटका मिला चौकीदार का शव

 मुजफ्फरनगर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रुड़की रोड पर स्थित एक ट्रांसपोर्ट में चौकीदार का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद ट्रांसपोर्ट मालिक को सौंपा है।

रुड़की रोड पर अहिल्या बाई चौक के पास अशोका ट्रांसपोर्ट के अंदर गोदाम में 65 वर्षीय त्रिलोक चंद का शव बृहस्पतिवार को छत में लगे कुंडे से लटका मिला। अन्य कर्मचारियों के गोदाम में पहुंचने पर यह जानकारी हुई। यह जानकारी मालिक को दी गई। साथ ही पुलिस को सूचना दी। थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और तब शव को फंदे से नीचे उतारा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि त्रिलोक पिछले 45 वर्षों से ट्रांसपोर्ट में काम कर रहा था। वह ट्रांसपोर्ट पर चौकीदारी करता था और वहीं रहता था। ट्रासंपोर्ट मालिक सुदर्शन की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुदर्शन ने चौकीदार के आत्महत्या करने के बारे में लिख कर दिया है। वह मूल रूप से कहां का रहने वाला है, इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है। कार्यवाहक सीओ विनय गौतम ने बताया कि चौकीदार ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम के बाद शव ट्रांसपोर्ट मालिक को सौंप दिया गया है।
12:30 AM, 03-Nov-2023

मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला

थाना पल्लवपुरम के पल्हैड़ा गांव में विवाहिता ने ससुरालियों पर मारपीट करने के बाद घर से निकालने का आरोप लगाया। मोदीनगर निवासी हारून ने तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी सितारा की शादी वर्ष 2021 में पल्हैड़ा निवासी गूलमेज के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। ससुराल वालों ने गुलमेज को सऊदी भेजने का बहाना बनाकर विवाहिता को मायके भेज दिया। बृहस्पतिवार को विवाहित ससुराल पहुंची तो ससुरालियों ने मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने महिला का उपचार कराया और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
12:29 AM, 03-Nov-2023

छात्रा को सहपाठी ने छेड़ा, छुट्टी के बाद भाई ने पीटा

मेरठ में रेलवे रोड थाना क्षेत्र के जैन के पास स्कूल के बाहर गुरुवार दोपहर 11वीं की छात्रा के साथ सहपाठी ने क्लास में छेड़छाड़ कर दी। छुट्टी के वक्त छात्रा का भाई और दोस्त उसे घर ले जाने के लिए पहुंचे तो छात्रा ने सारी बात बताई। इसके बाद छात्रा के भाई और उसके दोस्तों ने छात्र से मारपीट कर दी। स्कूल के बाहर मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों के परिजनों को बुलाकर हिदायत के बाद उनके सुुपुर्द कर दिया गया। 

 
12:28 AM, 03-Nov-2023

क्लीनिक में लूट: क्लीनिक के पास पुलिस पिकेट लगाई

मेरठ के गढ़ रोड पर न्यूराे सर्जन विकुल कुमार त्यागी के क्लीनिक पर बुधवार शाम को हुई लूट के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस की तीन टीमों ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इनमें बदमाश नजर आ रहे हैं। वहीं, चिकित्सक के क्लीनिक के पास पुलिस पिकेट लगा दी गई है।

नौचंदी थाना क्षेत्र में गढ़ रोड पर न्यूरो सर्जन डॉ. विकुल कुमार त्यागी के क्लीनिक पर बुधवार को दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर 40 हजार की लूट को अंजाम दिया था। लूट के बाद दोनों बदमाशों को सब्जी वाले ने पकड़ने का प्रयास किया तो वे फायरिंग करके फरार हो गए थे। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने लूट के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया है। एसपी सिटी ने एसओजी को टीम को भी लगाया है। 

गुरुवार को बदमाशों को पकड़ने के लिए सर्विलांस की टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। इसके अलावा शहर में 100 से ज्यादा सीसीटीवी की फुटेज देखी गई। बदमाश कई जगहों पर जाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने बदमाशों की लोकेशन ट्रेस कर ली है। दो टीमें बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही हैं। चिकित्सक के क्लीनिक के पास नौचंदी थाने की एक पिकेट लगा दी गई है। चिकित्सक अभी तक खौफ में हैं। सीओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
12:28 AM, 03-Nov-2023

आईटीआई में छात्र से सहपाठियों ने की मारपीट

मेरठ के साकेत स्थित आईटीआई में एक छात्र पर उसकी क्लास में पढ़ने वाले कुछ युवकों ने हमला बोल दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।

परतापुर के जैनपुर गांव में रहने वाला प्रिंस आईटीआई में पढ़ाई कर रहा है। आरोप है कि कक्षा में पढ़ने वाले कुछ छात्र काफी दिनों से उसके साथ गाली गलौज और मारपीट कर रहे थे। बृहस्पतिवार को छात्रों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

आरोप है कि इस मामले में कालेज प्रशासन ने कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसके बाद सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन समर बहादुर सिंह ने बताया कि जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
04:27 PM, 02-Nov-2023
दंपती ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की

मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र के खिर्वा नौआबाद में गृह कलेश के चलते दंपती ने जहर खाकर आत्माहत्या की कोशिश की है। गंभीर अवस्था में परिजनों ने दोनों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

बुधवार देर रात प्रवीण पुत्र शेर सिंह ने बेटे को डांटा तो उसकी पत्नी ने विरोध किया। विरोध करने पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद उसकी पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पत्नी के जहर खाने के तुरंत बाद ही प्रवीण ने भी जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। दोनों की हालत गंभीर देखते हुए परिजनों दोनों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:12 PM, 02-Nov-2023
आवंटियों ने डीएम को दी विघ्नहर्ता की उपाधि, किया अभिनंदन

मेरठ में जागृति विहार एक्सटेंशन के आवंटियों ने विवाद निस्तारण में पर जिलाधिकारी दीपक मीणा को विघ्नहर्ता की उपाधि से सम्मानित कर उन्हें पुष्प गुच्छ, सम्मान प्रतीक भेंट किए। साथ ही आवंटियों द्वारा एडीएम सिटी बिर्जेश कुमार को भी पुष्प गुच्छ व सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया।

आवंटियों ने बताया कि लगभग 2012 से आवास विकास परिषद व किसानों के बीच मुआवजे के वाद के चलते 2020-21 में आवंटियों को आवंटित हुए भवनों व भूखंडों के वास्तविक कब्जे प्रभावित थे। इसे लेकर आवंटियों द्वारा वास्तविक कब्जे को लेकर दो वर्षों तक तमाम तरह के धरना-प्रदर्शन किए गए, हर स्तर पर हर दर पर आवंटियों ने अपनी समस्या निस्तारण की गुहार लगाई। अंततः जिलाधिकारी ने आवंटियों को आश्वस्त करते हुए आवास विकास परिषद व धरनारत किसान पक्ष के बीच चरणबद्ध वार्ता कराकर वाद निस्तारण को गति प्रदान की। इससे आवास विकास परिषद व किसानों के बीच आखिरकार समझौता हुआ। 

आवंटियों की पीड़ा को देखते हुए धरनारत किसानों ने भी अपनी तमाम मांगो में नर्मी बरतते हुए आवंटियों के वास्तविक कब्जे पर सहमति जताई। आवंटियों ने डीएम से जागृति विहार एक्सटेंशन की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की गुहार लगाई जिस पर दीपक मीणा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। आवंटी सुशील कुमार पटेल ने बताया कि अब आवंटियों को वास्तविक कब्जा प्राप्त हो गया है पर अभी जागृति विहार एक्सटेंशन में सुरक्षा व्यवस्था, विकास कार्य, हाई टेंशन लाइन व अन्य तमाम समस्याओ के निस्तारण के लिए आवंटियों का आंदोलन जारी रहेगा। सुशील कुमार पटेल, कैप्टन कपिल शर्मा, ऋषि पाल सिंह, नरेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मनीष कुमार आदि शामिल रहे।
03:36 PM, 02-Nov-2023
मेरठ में शरारती तत्वों ने ईदगाह की आठ बुर्जी तोड़ी

मेरठ के अगवानपुर गांव में शरारती तत्वों ने ईदगाह की आठ बुर्जी तोड़ दी। सूचना मिलने पर सैकड़ों लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और हंगामा किया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
02:54 PM, 02-Nov-2023
आम आदमी पार्टी का कमिश्नरी पर प्रदर्शन 

मेरठ में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर ईडी का पुतला जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
02:14 PM, 02-Nov-2023
एसएसपी कार्यालय पर विषैला पदार्थ निगलने से महिला ही हालत बिगड़ी

मेरठ में एसएसपी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को एक महिला की विषैला पदार्थ निगलने से हालत बिगड़ गई। काफी देर तक महिला एसएसपी कार्यालय के गेट पर बेसुध पड़ी रही। महिला का नाम कांशीराम कॉलोनी निवासी सीमा बताया जा रहा है। उसका अपने पति से विवाद भी चल रहा है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed