{"_id":"6afb45b2086a00a88f07ecc2","slug":"fire-breaks-out-in-a-hut-for-unknown-reasons-belongings-destroyed-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-164027-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग, सामान जलकर हुआ नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग, सामान जलकर हुआ नष्ट
विज्ञापन
सेमरा शेरपुर कला गांव में आग से जली झोपड़ी। संवाद
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के सेमरा शेरपुर कला स्थित एक बस्ती के एक झोपड़ी में सोमवार को अचानक आग लग गई। हादसे में घर- गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना से परिवार के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि सेमरा शेरपुर कला के बस्ती निवासी लल्लन राम ने बताया कि झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
जबतक आसपास के लोग कुछ समझ पाते और आग पर काबू पाने का प्रयास करते, तबतक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तबतक सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
पीड़ित ने बताया कि आग की घटना में लल्लन राम की दो चौकी, तीन चारपाई, एक साइकिल, घर में रखा राशन, बर्तन और बिस्तर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।
आग की घटना से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया स्थानीय लेखपाल को जानकारी दे दी गई है। साथ ही पीड़ित की तहरीर पर छानबीन की जा रही है।