Meerut News Live: अडानी मामले को लेकर कांग्रेस का धरना, UP बोर्ड परीक्षा में गणित की तरह स्कोरिंग होगी हिंदी
{"_id":"63e08121481a4d4dd8390176","slug":"meerut-news-live-read-west-up-latest-news-today-in-hindi-2023-02-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: अडानी मामले को लेकर कांग्रेस का धरना, UP बोर्ड परीक्षा में गणित की तरह स्कोरिंग होगी हिंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 06 Feb 2023 09:55 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 06 Feb 2023 09:55 AM IST
खास बातें
यूपी बोर्ड परीक्षाओं में अब हिन्दी में भी अंक बटोरना आसान रहेगा। दरअसल, हिन्दी में गणित की तरह स्कोरिंग रहेगी।
विज्ञापन
UP Board Exam 2023
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
03:34 PM, 06-Feb-2023
Bijnor: दो पक्षों के बीच मारपीट, सियासी रसूखदार परिवार से जुड़ा मामला
बिजनौर के अफजलगढ़ में पति-पत्नी के बीच चले आ रहे विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई हो रही समझौता वार्ता के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सरे बाजार हुई इस मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला कस्बे के एक सियासी रसूखदार परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है। फिर से दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता चल रही है।
बीते कई वर्षो से पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चला आ रहा है। पांच वर्ष के दौरान दोनों के बीच कहासुनी और मनमुटाव होता रहा है। परिजनों और रिश्तेदारों की मध्यस्ता में कई बार समझौते हुए, लेकिन बात नहीं बनी। रविवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता होनी थी।वार्ता शुरू होने से पहले ही कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गईं। कालागढ़ मार्ग पर हुई इस घटना के चलते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत करने का प्रयास किया।
दोनों पक्षों से बात करने की कोशिश की गई लेकिन वह कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। कोतवाल मनोजकुमार सिंह ने मारपीट की पुष्टि करते हुए कहा कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

02:55 PM, 06-Feb-2023
अडानी मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
अडानी मामले को लेकर धरना
- फोटो : अमर उजाला
अडानी मामले को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों ने कचहरी की एसबीआई बैंक शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों का कहना है अडानी समूह पर हैंडगन के खुलासे बाद आम जनता के एलआईसी, एसबीआई सहित अन्य बैंको में जमा पूंजी पर खतरा मंडरा रहा है। अडाणी समूह के शेयरों में लगातार गिरावट से जनता में अपनी पूँजी का समाप्त होने का भय बना हुआ है। इनका आरोप है मामले में केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए है।
कांग्रेसियों ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व शहराध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में किया गया।
कांग्रेसियों ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व शहराध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन
02:47 PM, 06-Feb-2023
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में 2 दिन पूर्व शोभापुर फ्लाईओवर से पहले हाईवे पर ऐसे ही एक जुगाड़ में जा रहे चार युवकों को उत्तराखंड बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वही दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बावजूद इसके हाईवे पर धड़ल्ले से ऐसे जुगाड़ चल रहे हैं। मगर ट्रैफिक पुलिस ऐसे वाहनों को सीज नहीं कर रही है।
02:47 PM, 06-Feb-2023
मेरठ में बाबा मनोहर नाथ मंदिर पर फिर हंगामा, दौड़ी पुलिस
मेरठ के सूरजकुंड पर बाबा मनोहर नाथ मंदिर पर सोमवार सुबह फिर हंगामा हो गया। मंदिर में हरिद्वार से साधुओं का जत्था आया था और यहां यज्ञ हवन का प्रयास किया। इसकी जानकारी के बाद पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों को खदेड़ दिया। आरोप है कि कुछ लोग जमीन पर कब्जा करने और यहां पर पूजा-पाठ बंद कराने की साजिश कर रहे हैं। एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट का फैसला आने तक प्रशासन की ओर से यहां रिसीवर नियुक्त किया गया है। कोर्ट के निर्णय के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। इसके बाद किसी तरह से सभी को समझा-बुझाकर वहां से भेजने की व्यवस्था की गई। इस दौरान मामूली हंगामा भी हुआ और पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी।01:42 PM, 06-Feb-2023
चारा काटने खेत गया चौकीदार पर हमला, अस्पताल में कराया भर्ती
बिजनौर के नूरपुर थानाक्षेत्र में रविवार की शाम ग्राम हसनपुर का चौकीदार घायल अवस्था मे खेतों पर बेहोश पड़ा मिला। गंभीर हालत में उसे मुरादाबाद हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है।ग्राम हसनपुर निवासी जबर सिंह गांव का चौकीदार है। रविवार की शाम वह खेतों पर चारा काटने गया था। देर शाम तक वापस न आने पर परिजन उसे तलाश करने खेतों पर गए तो वह वहां बेहोशी की हालत पड़ा मिला। जबर सिंह के सिर में गहरी चोट लगी थी और वह खून से लथपथ था। परिजनों ने उसे उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जबर सिंह के पुत्र मोहित ने बताया कि उसके पिता का गांव के ही इंद्रपाल से झगड़ा हुआ था। इंद्रपाल ने ही उसके पिता पर जानलेवा हमला किया है। मोहित की तहरीर पर पुलिस ने इंद्रपाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बंद मकान से 70 हजार की नकदी व जेवरात लेकर बदमाश फरार
नूरपुर थानाक्षेत्र के गांव अथाई अहीर में बंद मकान से 70 हजार की नकदी व जेवर सहित लाखों रुपए का सामान चोरी हो गया। पीड़िता ने मकान में निर्माण का काम कर रहे राज मिस्त्री पर चोरी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्राम अथाई अहीर निवासी बबीता शर्मा के अनुसार उसके मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। गांव दरियापुर निवासी इमरान मकान में टाइल्स लगाने का काम कर रहा है। 25 जनवरी को वह मकान का ताला लगाकर देहरादून गई थी। वहां से वापस आई तो पता लगा कि अलमारी में रखे 70 हजार रुपए व कीमती जेवर गायब थे। आरोप है कि इमरान को पता था कि पैसे व सामान कहां रखा रहता है। उसने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने बबीता की तहरीर पर इमरान के विरुद्ध चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
01:42 PM, 06-Feb-2023
पिछले रक्तदान का हिसाब दो.. के पोस्टर चस्पा
मेरठ। लिसाड़ीगेट में रविवार को प्रहलाद नगर में दीवारों पर पोस्टर चस्पा किए गए। पोस्टर में लिखा गया...पिछले रक्तदान का हिसाब दो। यह पोस्टर लगे देखकर स्थानीय लोगो की भीड़ जमा हो गई। बाद में सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची। पुलिस के मुताबिक प्रहलाद नगर में पिछले वर्ष रक्तदान शिविर लगाया गया था। इस वर्ष भी शिविर लगाने की तैयारी की जा रही थी। रविवार सुबह क्षेत्र में दीवारों पर किसी ने पोस्टर चस्पा कर दिए। इसमें पिछले साल लगाए गए रक्तदान का हिसाब देने की बात कही गई है। लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि अभी कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:41 PM, 06-Feb-2023
दुष्यंत की खुदकुशी के मामले में देवबंद और कलियर पहुंची पुलिस
नौचंदी पुलिस ने चित्रकूट कॉलोनी निवासी दुष्यंत की खुदकुशी के मामले में देवबंद (सहारनपुर) और कलियर (रुड़की) पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। हालांकि दोनों जगहों से भी कोई साक्ष्य नहीं मिल पाए हैं।
दुष्यंत के परिजनों ने बताया था कि दुष्यंत फरहा को प्यार करता था। उन्होंने फरहा और उसके परिवार के लोगों पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगया था। ये लोग दुष्यंत को धर्मांतरण कराने के लिए देवबंद और कलियर भी लेकर गए थे। थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह यादव का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। देवबंद और कलियर में फुटेज देखी हैं। वहां जाने के साक्ष्य नहीं मिले हैं।
29 जनवरी को चित्रकूट कॉलोनी निवासी दुष्यंत ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। दुष्यंत के ताऊ के लड़के जॉनी ने नौचंदी थाने में शिकायत दी थी। इसमें पुरानी तहसील कोतवाली निवासी फरहा और उसके पिता हनीफ, मां, भाई अमजद इब्राहिम और बहनों के खिलाफ दुष्यंत को खुदकुशी के लिए उकसाने की बात कही थी। पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

01:39 PM, 06-Feb-2023
टेलीकाॅम की दुकान में चोरी करने वाले चार गिरफ्तार
परतापुर में रिठानी पीर के पास दीपक ज्वेलर्स के यहां सुरंग बनाकर चोरी करने वाले चुन्नु-मुन्नु गैंग का पुलिस को सुराग नहीं लगा है। आरोपी फरार चल रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कुछ ही दूरी पर हुई टेलीकाॅम की दुकान में चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दीपक ज्वेलर्स के यहां रविवार को उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के चेयरमैन संजीव गोयल सिक्का पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। इस घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए।तीन दिन पूर्व रिठानी पीर के पास अज्ञात बदमाशों ने 15 फीट लंबी सुरंग खोदकर दीपक लोधी ज्वेलर्स के यहां से लगभग 40 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया था।
खुलासा नहीं होने पर रविवार को रिठानी स्थित दीपक ज्वैलर्स के यहां संजीव गोयल सिक्का पहुंचे। रिठानी व्यापार संघ अध्यक्ष सुनील वर्मा ने बताया कि जिस दिन दीपक ज्वेलर्स के यहां चोरी हुई थी, उसी समय पूठा रोड पर एक टेलीकाॅम की दुकान में चोरी हुई थी। उस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से चोरों की पहचान की है। पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। संजीव गोयल सिक्का ने एसएसपी से फोन पर बात की और जल्द से जल्द चोरी की घटना का खुलासा करने व आरोपियों को जेल भेजने की बात कही।
परतापुर इंस्पेक्टर रामफल सिंह का कहना है कि टेलीकाम की दुकान में चोरी करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी नई बस्ती, शिवपुरम व रिठानी के रहने वाले हैं। जल्द पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा। दीपक ज्वेलर्स के यहां हुई घटना का भी खुलासा किया जाएगा।
अलग-अलग बदमाशों ने की वारदात
पुलिस भले ही सराफा कारोबारी के यहां और मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाले बदमाशों को एक मानकर चल रही हो, लेकिन बदमाश अलग-अलग भी हो सकते हैं। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है। अभी तक बदमाशों ने यह नहीं कबूला है कि सुरंग भी उन्होंने ही बनाई।
11:37 AM, 06-Feb-2023
शकील अनवर मेमोरियल ओपन बैडमिंटन ट्रॉफी पर देहरादून का कब्जा
शकील अनवर मेमोरियल ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट की ट्रॉफी लेते देहरादून के बैडमिंटन खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
शकील अनवर मेमोरियल ओपन बैडमिंटन ट्रॉफी देहरादून के सुहेल एंड पार्टनर ने रोमांचक फाइनल में धनवंतरी एंड पार्टनर देहरादून को पराजित कर जीती। आदत सिटी के सितारा बैडमिंटन कोर्ट पर आयोजित शकील अनवर मेमोरियल ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में देहरादून के सुहेल एंड पाटनर ने देहरादून के धनवंतरी एंड पार्टनर को 21-11 व 21-13 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि एसडीएम विजय वर्धन तोमर और सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को शकील अनवर मेमोरियल ट्रॉफी के साथ 25 हजार रुपये व 15 हजार रुपये के चेक पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए।
सैय्यद नदीम अनवर,डॉ.सैय्यद शहजाद अनवर के नेतृत्व में आयोजित ओपन बैडमिंटन युगल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले तक पहुंची टीम रिदम एंड पार्टनर और जैनुल एंड पार्टनर को भी आयोजकों की ओर से पुरस्कृत किया गया।सैय्यद शकील अनवर मेमोरियल टूर्नामेंट आयोजकों की ओर से वॉलीबॉल कोच जफर जैदी, रेफरी शशांक गौतम और काजी गुफरान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सैय्यद बाबर के संचालन में आयोजित पुरस्कार वितरण में नगर के वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ियों संजीव गोयल ,अजय गुप्ता , डॉ.नाजिम डॉ.एजाज जैदी, डॉ.अब्दुल बारी, इकबाल मिर्जा,मो. अजमल, राजीव कुमार, डॉ. फरीद, जमील खान, रुपेश,रियाज,मो. काशिफ को एसडीएम और सीओ ने स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
एसडीएम ने नगर के अदब सिटी में शानदार सितारा बैडमिंटन कोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कोर्ट स्वामी इरशाद अहमद, नौशाद अहमद एड.,दिलशाद अहमद और शहजाद का आभार व्यक्त किया।

11:36 AM, 06-Feb-2023
शुरू हुई पॉलीटेक्निक की परीक्षाएं
बड़ौत में आखिरकार सोमवार से पॉलिटेक्निक की वार्षिक परीक्षाएं (विषम सेमेस्टर) शुरू हो ही गई। वहीं राजकीय पॉलिटेक्निक कोताना में फर्नीचर उपलब्ध न होने के कारण परीक्षा केंद्र नहीं बन पाया।
दरअसल, पॉलीटेक्निक की विभिन्न ब्रांच में सत्र 2022-23 के लिए दाखिले की प्रक्रिया 12 दिसम्बर 2022 तक पूरी की गई थी। यह प्रक्रिया हर बार अगस्त माह में पूरी कर ली जाती है, लेकिन सीटें खाली रहने के कारण एडमिशन प्रोसेस आगे बढ़ाई गईं। इसके बावजूद सीटें फुल नहीं हो पाई। इसके बाद एक सप्ताह पूर्व परीक्षा कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया। परिषद ने पहले 7 जनवरी से परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया था, लेकिन बिना किसी तैयारी के चलते यह कार्यक्रम रद्द कर 25 जनवरी से परीक्षा शुरू करने का नया कार्यक्रम घोषित किया। बिना तैयारी के घोषित यह परीक्षा कार्यक्रम भी दो दिन पहले अचानक रद्द कर दिया। उसके बाद 6 फरवरी से परीक्षाएं कराया जाना सुनिश्चित हुआ और नया परीक्षा कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया। सोमवार से बिना किसी विलंब के परीक्षाएं शुरू भी हो गई दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा राजकीय पॉलिटेक्निक किरठल को सेल्फ सेंटर बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर राजकीय पॉलिटेक्निक कोताना में समुचित फर्नीचर उपलब्ध न होने के कारण वह परीक्षा केंद्र नहीं पाया। यहां के छात्र छात्राओं को दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र से सम्बद्ध किया गया है। छात्रों को सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया था। वहीं सीसीटीवी कैमरों से भी पैनी नज़र रखी गई। इस बार छात्रों की कोई पढ़ाई नहीं हो सकी है और बिना तैयारी के छात्र परीक्षा में बैठे हुए हैं। यही वजह है कि छात्रों के सर पर इस बार परीक्षा में फेल होने का खतरा भी मंडरा रहा है।