Meerut News Live: सहारनपुर में दो युवकों की मौत, मेरठ में बड़ा हादसा, सात मजदूरों की मौत
Meerut News Live : बागपत जनपद में स्कूल की बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के निदेशक सैयद शफाअत हुसैन ने कहा कि इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम और श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी शक्तिपीठ की ऐतिहासिक महत्वत्ता को देखते हुए वक्फ बोर्ड की जमीन पर अतिथिगृह का निर्माण कराया जाएगा। ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधाओं का सामना न करने पड़े।
इस घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
वहीं, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण समेत जिले के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
मौके पर मलबा हटाने और मदद के लिए 10 से ज्यादा जेसीबी को लगाया गया। घायल मजदूरों ने बताया कि वे सभी जम्मू के उधमपुर के रहने वाले हैं।
सभी 27 मजदूर ठेकेदार जगदीश के साथ एक महीने के लिए शुक्रवार सुबह ही ट्रेन से मेरठ पहुंचे थे। पुलिस मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क कर रही है।
डीएम ने बताया कि सात लोगों की मरने की अब तक पुष्टि हो गई है। मजिस्ट्रेट की टीम गठित कर 24 घंटे में घटना के कारणों की रिपोर्ट मांगी गई है।
मेरठ जनपद के दौराला में पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के कोल्ड स्टोर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। कोल्ड स्टोर में धमाके के बाद छत भरभराकर गिर गई और अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई है और 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
बताया गया कि सभी मजदूर जम्मू के उधमपुर के रहने वाले हैं। अभी भी मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ और दमकल की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।
दौराला थाना क्षेत्र में बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का जनशक्ति के नाम से कोल्ड स्टोर है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर बाद 3:30 बजे कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस का बॉयलर फट गया। इससे अमोनिया गैस का रिसाव हो गया।
वहीं धमाके से कोल्ड स्टोर का लिंटर नीचे गिर गया। हादसे के समय जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के रहने वाले 27 मजदूर काम कर रहे थे। धमाके के बाद कुछ ही मजदूर बाहर निकल पाए, बाकी भीतर फंस गए।
सहारनपुर में अदालत ने छह साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का दोषी पाए जाने गागलहेड़ी निवासी दुकानदार जावेद को पांच साल के कारावास और 13 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड से प्राप्त धनराशि पीड़िता को दी जाएगी। आरोपी जमानत पर था। सजा सुनाए जाने पर उसे जेल भेज दिया गया।
सहायक शासकीय अधिवक्ता चंचल पुंडीर ने बताया कि 15 अगस्त 2018 को छह साल की बच्ची पड़ोस में दुकान पर सामान लेने गई थी। दुकान का मालिक जावेद उसे अपने घर ले गया और उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ की। उसने बच्ची को घर पर भी बताने से इनकार किया। बच्ची ने घर आकर अपनी मां को सब बात बताई। जिसके बाद लड़की के पिता ने जावेद के खिलाफ थाना गागलहेड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने विवेचना उपरांत छेड़छाड़ और 9/10 पोक्सो एक्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था।
मामले की सुनवाई के उपरांत साक्ष्य और गवाहों के आधार पर दोषी पाते हुए अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या- 8 आसिफ इकबाल रिजवी ने जावेद को धारा 354 में तीन साल व तीन हजार रुपये अर्थदंड व घारा 9/10 पोक्सो एक्ट में पांच साल व दस हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
बिजनौर में विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट अभिनव यादव ने सड़क जाम करने के मामले में पूर्व भाजपा सांसद डॉ यशवंत सिंह को एक माह की साधारण कारावास की सजा सुनाई है।
थाना नूरपुर के दरोगा जयप्रकाश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दस जनवरी 2015 को ब्लॉक नूरपुर और जलीलपुर के 44 गांव को जनपद अमरोहा में मिलाए जाने के प्रस्ताव के विरोध में लोकेंद्र चौहान के नेतृत्व में गोहावर चौक पर जाम लगाया था। भीड़ के समर्थन में डॉ. यशवंत सिंह भी आकर धरने पर बैठ गए। जिन्हें समझाने का प्रयास किया गया, जाम नहीं खोला। पुलिस के समझाने पर भी ये लोग माने और धरने पर बैठे रहे। 11 जनवरी को वार्ता के बाद जाम खुला। 21 घंटे तक सड़क के बीचोबीच टैंट लगाकर रास्ता जाम किया गया था। इस मामले में लोकेंद्र सिंह चौहान और डॉ. यशवंत सिंह सहित 27 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई थी। कोर्ट ने पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह को धारा 341 आईपीसी के तहत दोषी पाते हुए सजा सुनाई है।
बिजनौर में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. विजय कुमार ने पैजनिया में हुई मारपीट के मामले में तीन लोगों को दोषी पाया है। जिन्हें जेल में बिताई गई अवधि और एक लाख पैंतीस हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। कोर्ट ने आदेश दिया कि अर्थदंड की धनराशि से एक लाख रुपये चुटैल रमन कुमार को दिए जाएंगे।
शासकीय अधिवक्ता अजित कुमार के अनुसार पैजनिया निवासी रामकुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराइ थी। जिसमें कहा गया कि 21 मई 2007 को गांव के सर्वेंद्र, देवेंद्र, धीरज और राकेश ने उसके बेटे रमन कुमार पर उस समय हमला किया जब वह तालाब पर पशुओं को पानी पिलाने गया था। सुनवाई के दौरान सर्वेंद्र की मौत हो गई। इस मामले में कोर्ट ने धीरज, देवेंद्र और राकेश को धारा 324 आईपीसी के तहत सजा सुनाई।
मुजफ्फरनगर शहर के प्रतिष्ठित सराफा बंधुओं के खिलाफ युवक की आत्महत्या का मामला निचली अदालत से सेशन सुपुर्द हो गया है। चर्चित मामले में अगली सुनवाई जिला जज की अदालत में 17 मार्च को होगी।
कोतवाली थाना क्षेत्र के भगत सिंह रोड़ स्थित अजय स्वरूप बंसल और आशुतोष बंसल का प्रतिष्ठित जवैलरी शोरूम है। 10 जुलाई वर्ष 2019 में थाना नई मंडी में रामलीला टील्ला निवासी राजेश ने रेलवे लाइन पर ट्रेन केसामने कूदकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। मृतक के भाई चमन सिंह ने रुपये के लेन देनके विवाद में दोनों सराफा कारोबारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा थाना नई मंडी में कायम कराया था।
पहले थाना पुलिस ने पहले अंतिम रिपोर्ट (एफआर) लगा दी। लेकिन मामले में पुनः अग्रिम विवेचना के हुई तो पुलिस ने दोनोंके खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया। पिछले वर्ष नवंबर में अदालत ने दोनों भाईयों को समर्पण करने के बाद जेल भेजा था। जिला जज ने दोनों की जमानत मंजूर कर ली थी। तभी ये मामला अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-एक की अदालत में लंबित था। अभियोजन अधिकारी रामावतार ने बताया निचली अदालत से केस कमिट होने के बाद सेशन सुपुर्द कर दिया गया है। आरोप तय करने के लिए जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत में अगली तारीख 17 मार्च नियत की गई है और दोनों आरोपियों को तलब किया।
ये था पूरा मामला
शहर के कोतवाली क्षेत्र के रामलीला टिल्ला निवासीराजेश कुमार ने जुलाई वर्ष 2019 में जीवनलीला समाप्त कर ली थी। घटना के बाद शव के पास बरामद सुसाइड नोट में मृतक ने भाई ने शहर के अजय स्वरूपबंसल और आशुतोष बंसल पर आत्महत्या करने का आरोप लगाया था। आरोप था कि मृतक राजेश ने जनवरी वर्ष 2019 में सदर बाजार में आरोपियों से एक दुकान का सौदा पगड़ी पर किया था। जिसकी तयशुदा पूरी रकम 6.65 लाख रुपये चुकाने के बाद भी उसे दुकान पर कब्जा नहीं दिया गया। रकम भी लौटाई। यही वजह आत्म हत्या का कारण बताया गया है। पहले दोनों आरोपियों ने हाईकोर्ट से स्थगन आदेश ले रखा था। लेकिन तीन साल स्टे खारिज होने के बाद नवंबर 2023 में दोनों को जेल जाना पड़ा था।
मेरठ में बड़ा हादसा: बसपा पूर्व विधायक के कोल्ड स्टोरेज में बॉयलर फटा, चार की मौत, 50 से अधिक घायल
मेरठ जनपद के दौराला क्षेत्र में बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बताया गया कि कोल्ड स्टोरेज में बॉयलर फट गया, जिसके चलते गैस रिसाव हो गई है और पूरी छत ही उड़ गई। सूत्रों के मुताबिक, चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 50-60 मजदूर घायल हुए हैं। हालांकि अभी मरने वालों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बताया गया कि कुछ मजदूर मलबे में दबे तो कुछ रिसाव से बेहोश हुए हैं, जिनको मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।