{"_id":"6ad8b0080c016a4635008a16","slug":"brutality-against-young-man-after-hitting-him-they-placed-him-on-the-roof-of-car-and-drove-around-for-1-5-km-2026-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कार से टक्कर मार युवक को छत पर रख 1.5 किलोमीटर तक दौड़ाया वाहन, हाथ खिड़कियों में फंसा शीशे बंद किए, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कार से टक्कर मार युवक को छत पर रख 1.5 किलोमीटर तक दौड़ाया वाहन, हाथ खिड़कियों में फंसा शीशे बंद किए, मौत
Thu, 22 Oct 2026 12:01 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:01 AM IST
सार
Kanpur News: हनुमंत विहार निवासी युवक दशहरा मेला देख कर लौट रहा था। पीटने के बाद कार से टक्कर मारी, फिर हाथ खिड़कियों में फंसा शीशे बंद किए। घटना सीसी कैमरों में कैद हुई।
विज्ञापन
युवक को दी दर्दनाक मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हनुमंत विहार में मंगलवार रात दशहरे का मेला देखकर लौट रहे अर्रा निवासी बीरू सिंह भदौरिया (37) को रंजिश के चलते हाॅन्डा अमेज कार से रौंदकर मार डाला गया। हत्या से पहले हमलावरों ने क्रूरता की हद पार कर दी। युवक को कार से टक्कर मारकर गिराया। अधमरा करने के बाद उसे कार की छत पर पेट के बल लिटाया। उसके दोनों हाथों की अंगुलियों को दायें-बायें के शीशों में दबाकर फंसा दिया। इसी हालत में कार को गलियों में भगाया। फिर एक ट्रेडिंग कंपनी के पास कार से गिराकर उसे रौंद दिया और भाग निकले। वारदात कई सीसी कैमरों में कैद हुई। मामले में पुलिस की भी हीलाहवाली रही। परिजन के नामजद तहरीर देने के बावजूद पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस को केस दर्ज करने में भी करीब 18 घंटे से अधिक का समय लग गया।
हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी बीरू सिंह फूड प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी में सेल्समैन थे। परिवार में पत्नी रीना, दो बच्चियां सीवी, ईशानी, बेटा विराज के अलावा पिता राम शंकर और बड़े भाई कुलदीप सिंह हैं। पिता राम शंकर सिंह ने पुलिस को बताया कि बीरू का कुछ दिन पहले खाड़ेपुर नई बस्ती निवासी दो युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद से आरोपी खुन्नस रखे थे।

Trending Videos
बताया मंगलवार रात बीरू क्षेत्र में ही दशहरे का मेला देख लौट रहा था। रास्ते में दोनों आरोपी अपने तीन अन्य साथियों के साथ कार से आए। बीरू को रोककर पीटा। बीरू ने भागकर बचने का प्रयास किया तो कार से उसे टक्कर मारकर अधमरा कर दिया। फिर सभी ने उसे उठाकर कार की छत पर लिटाया। दोनों हाथों की अंगुलियों को शीशों में फंसा कार को करीब डेढ़ किमी इलाके की तंग गलियों को भगाकर दहशत फैला दी।
राजेंद्रनगर में अश्वनी ट्रेडिंग कंपनी के पास सुनसान जगह पर पहुंचे। कार से गिराने के बाद बीरू को कार से रौंदकर मार डाला। इसके बाद वाहन समेत भाग निकले। पास से गुजरे किसी परिचित ने परिजन को सूचना दी। परिजन ने बुधवार को हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने शाम को पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।

लापरवाही : तहरीर में दो नामजद फिर भी अज्ञात में दर्ज की रिपोर्ट
जीरो टॉलरेंस का दम भरने वाली पुलिस की भी लापरवाही देखी गई। आरोपी बीरू को कार की छत पर फंसाकर कर को गलियों में दौड़ाते रहे लेकिन एक भी पुलिसकर्मी को यह घटना नहीं दिखाई दी। यह हाल तब है जब दशहरा के चलते चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी का दावा किया गया था। हद तो तब हो गई जब मंगलवार रात की घटना दो दर्जन से अधिक सीसी कैमरों में कैद होने के बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी बुधवार शाम को दर्ज की। पिता की ओर से तहरीर में दो नामजद होने के बाद भी अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं, थाना प्रभारी अपनी जिम्मेदारी पर पर्दा डालते हुए परिजन से यह कहते सुने गए कि हो सकता है कि कार से टक्कर हुई हो। चालक को पता ही न चला हो कि कार की छत पर कोई है। इसके बाद परिजन बिफर गए। शव लेकर घर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। आरोपियों को तुरंत पकड़ने की मांग की।

जहानाबाद में मिली लोकेशन
जिस कार से टक्कर मारी गई वह मेवालाल के नाम पर पंजीकृत है। घटना के वक्त वह कार में था या नहीं पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने जब कार नंबर और परिजन की ओर से बताए गए मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस की तो वह फतेहपुर के जहानाबाद में निकली।

अंगुलियां ने बयां की खौफनाक मंजर की दास्तां
पुलिस भले ही इसे हादसा बताकर बीरू से हुई बर्बरता पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही हो लेकिन शव ने खौफनाक मंजर की दास्तां बयां कर दी। परिजन का दावा है कि बीरू के शरीर में कई जगह चोटों के निशान मिले हैं। शीशे से दबे रहने के चलते उसकी दोनों हाथों की अंगुलियां तक पिचक सी गई थीं।