Meerut News Live: ठंड के चलते एक जनवरी तक सभी स्कूल बंद, पढ़िए पश्चिमी यूपी की हर खबर
{"_id":"63a92d5f042a163a976ce963","slug":"meerut-news-live-read-all-the-latest-news-of-western-up","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: ठंड के चलते एक जनवरी तक सभी स्कूल बंद, पढ़िए पश्चिमी यूपी की हर खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 26 Dec 2022 07:11 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 26 Dec 2022 07:11 PM IST
खास बातें
पश्चिमी यूपी में शीत लहर के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस कंपकंपाती ठंड में लोग घरों से भी बहुत कम निकल रहे हैं। उधर, कोहरे के चलते ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भी वाहनों के ब्रेक लग गए। यहां पढ़िए पश्चिमी यूपी का पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
स्कूल की छुट्टी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:00 PM, 26-Dec-2022
मेरठ में ठंड के चलते जनपद के सभी बोर्ड के स्कूल एक जनवरी तक बंद रहेंगे। अब दो जनवरी को यथा समय पर सभी स्कूल खुलेंगे। कक्षा एक से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के अभिभावक ठंड के कारण छुट्टियों की मांग कर रहे थे, जिसके चलते सोमवार को यह निर्णय लिया गया है।
06:32 PM, 26-Dec-2022
सड़क किनारे पड़ा मिला व्यक्ति का शव, चेहरे पर चोट के निशान
देवबंद में अंबहेटा शेखां मार्ग पर सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा होने से सनसनी फैल गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से उसकी शिनाख्त के प्रयास कराए। लेकिन किसी ने भी उसकी पहचान नहीं की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
सोमवार को लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि अंबहेटा शेखां मार्ग पर सड़क किनारे किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। आसपास इकट्ठा हुए लोगों से उसकी शिनाख्त के प्रयास कराए गए, लेकिन किसी ने भी उसकी पहचान नहीं की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया गया कि मृतक व्यक्ति की उम्र करीब 45 वर्ष के आसपास है और उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। संभावना जताई गई है कि किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि मृतक के कपड़ों की तलाशी में कुछ भी ऐसा नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।

05:23 PM, 26-Dec-2022
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
बागपत में नगर पालिका के प्रधान लिपिक सोमवार को कार्यालय में नहीं पहुंचे। जिनका शाम तक फोन रिसीव नहीं होने पर कर्मचारी उन्हें देखने कमरे पर पहुंचे तो उनका शव शौचालय में पड़ा मिला। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
04:17 PM, 26-Dec-2022
सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में जैन समाज में गुस्सा
केंद्र सरकार द्वारा झारखंड में स्थित श्री सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में जैन समाज के लोगों ने सड़कों पर उतर कर अपना रोष प्रकट किया।
सहारनपुर जनपद के सकल जैन समाज में सोमवार को सुबह 11 बजे से दो बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखें। श्री सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल का दर्जा दिया जाने के विरोध में जैन समाज के लोगों ने महानगर में मौन जुलूस निकाला। जैन बाग स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर से शुरू हुआ मौन जुलूस घंटाघर, कोर्ट रोड होते हुए कलेक्ट्रेट में पहुंचा। जहां पर जैन समाज के लोगों, महिलाओं और बच्चों ने तीर्थ की पवित्रता बनाए रखने की मांग करते हुए उसे पर्यटन स्थल का दर्जा न दिए जाने की मांग की।
जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को प्रधानमंत्री के नाम के नाम ज्ञापन दिया, जिसमें सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाने के निर्णय को वापस लेने की मांग की गई। जिलाधिकारी कार्यालय पर अपनी मांगों के समर्थन में जैन समाज लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया।

04:11 PM, 26-Dec-2022
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और स्वतंत्र देव सिंह ऋषभ जैन की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के बाद निकल गए हैं।
03:53 PM, 26-Dec-2022
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और स्वतंत्र देव सिंह ऋषभ जैन की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने ऋषभ के परिजनों से बातचीत की और घटना पर दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:33 PM, 26-Dec-2022
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कुछ देर में मेरठ पहुंचने वाले हैं। केशव प्रसाद मौर्य पहले शारदा रोड एक कार्यकर्ता के घर जाएंगे। इसके बाद उनका काफिला सर्किट हाउस के लिए रवाना होगा। वहीं सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली-देहरादून बाईपास पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
02:58 PM, 26-Dec-2022
किसानों ने प्रदर्शन किया।
- फोटो : amar ujala
लेखपाल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने पर भड़के किसान
बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में भारतीय किसान यूनियन ने लेखपाल द्वारा किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के विरोध में तहसीलदार कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की। वहीं किसानों ने तहसीलदार कमलेश कुमार को अपने बीच में बैठाकर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, विरश राणा, होशियार सिंह, सतपाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने तहसीलदार कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी किसानों का आरोप था कि जटपुरा बोंडा निवासी वृद्ध किसान सुरेंद्र सिंह से क्षेत्रीय लेखपाल अमरीश कुमार ने चकरोड और नाली विवाद को लेकर अभद्रता की और उनके खिलाफ मंडावली थाने में झूठा मामला दर्ज कराया। किसानों ने लेखपाल को निलंबित करने की मांग की।
किसानों ने राजस्व कर्मचारियों की मनमानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों के बीच बैठे तहसीलदार कमलेश कुमार ने लेखपाल द्वारा दर्ज मामला वापस कराने और लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब डेढ़ घंटा प्रदर्शन के बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।

02:53 PM, 26-Dec-2022
सूजरा रेलवे हाल्ट पर ट्रेन से कटकर किसान की मौत
बागपत में सूजरा रेलवे हाल्ट के समीप सोमवार सुबह शामली से आ रही ट्रेन से कटकर एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
गांधी गांव के रहने वाले अमित ने बताया कि सोमवार की सुबह उनका भाई दीपक (34) दिल्ली से दवाई लाने के लिए घर से निकला था। जो ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए सूजरा रेलवे हाल्ट पर पहुंच गया। बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे आने वाली ट्रेन की चपेट में आने से दीपक की मौत हो गई। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं मृतक किसान द्वारा आत्महत्या करने की आशंका भी जताई जा रही है।

02:16 PM, 26-Dec-2022
ट्रेनों, बसों का संचालन फिर गड़बड़ाया, कोहरे की मार से दो ट्रेनें की जा चुकी हैं रद्द
बागपत में सर्दी और कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ने का प्रभाव परिवहन पर भी दिखाई दे रहा है। जहां एक ओर रोडवेज बसें सड़कों पर रेंगने को मजबूर हैं तो वहीं ट्रेनों का संचालन भी गड़बड़ा गया है। इसका खामियाजा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर ठंड में बैठे यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलवे मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें मौसम की मार से प्रभावित हैं। दो ट्रेनें पहले ही तीन जनवरी तक रद्द की जा चुकी हैं। दिल्ली से शामली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रात को 10 बजकर 58 मिनट पर स्टेशन पर आती है। इसके बाद शामली से दिल्ली जाने वाली एक पैसेंजर ट्रेन सुबह पांच बजकर 58 मिनट पर स्टेशन पर पहुंचती है। इसके अलावा गत देर रात और तड़के घना कोहरा छाए रहने के कारण कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। कोहरे का असर एक्सप्रेस से लेकर पैसेंजर ट्रेनों तक पर दिखाई दे रहा है।
दिल्ली व शामली को आने-जाने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं। स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा का कहना है कि कोहरे की स्थिति में सुधार होने के साथ ही ट्रेनों के लेट होने का समय भी घट सकता है। कोहरे की वजह से ट्रेनें एक से डेढ़ या इससे भी अधिक समय तक देरी से पहुंच रही है।
उधर, ऐसे में यात्री ठंड में प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार करते रहे। लोग घरों से यात्रा के लिए निकल तो रहे हैं, लेकिन स्टेशन पहुंचने पर पता चल रहा है कि ट्रेन घंटों लेट है। ऐसे में उनको स्टेशन पर ही अव्यवस्था के बीच समय बिताना पड़ रहा। कुछ ऐसा ही हाल रोडवेज बस स्टैंड पर भी देखने को मिला। बसों के इंतजार में यात्री ठिठुरते नजर आए।