Meerut News Live: 45000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा नगर निगम कर्मचारी, भावनपुर में करंट से कई झुलसे
{"_id":"64dc477566ae679fe4056966","slug":"meerut-news-live-one-guldar-caught-again-in-bijnor-read-latest-news-western-up-news-2023-08-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: 45000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा नगर निगम कर्मचारी, भावनपुर में करंट से कई झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 16 Aug 2023 02:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 16 Aug 2023 02:45 PM IST
खास बातें
बिजनौर में वन विभाग की टीम ने एक और गुलदार को पकड़ लिया है। वहीं मेरठ में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से बच्चों समेत कई लोग झुलस गए। पढ़ें आज की ताजा खबरें।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : Amar ujala
लाइव अपडेट
03:17 PM, 16-Aug-2023
सहारनपुर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
नागल थानाक्षेत्र में सीडकी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव उमाही में सोमवार रात एक घर में घुसकर बदमाशों ने दो महिलाओं को मारपीट कर घायल करते हुए उनके जेवर लूट लिए घटना के बाद परिजनों ने महिला को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया। जानकारी अनुसार नाजिम पुत्र मुमताज गांव से बाहर रहकर मजदूरी करता है घर पर उसकी पत्नी एवं मां बच्चों के साथ रहती है मकान के दूसरे कमरे में उसका भाई कामिल अपने परिवार के साथ रहता है।
सोमवार रात करीब एक बजे मकान की दीवार फांद कर दो बदमाश अंदर घुस आए जिन्होंने जिस कमरे में कामिल अपने परिवार के साथ सो रहा था बदमाशों ने बाहर से उसकी कुंडी बंद कर दी एवं नाजिम की पत्नी रिजवाना से उसके पहने हुए जेवर मांगने लगे लेकिन महिला ने विरोध किया, जिस पर बदमाशों ने लात घूसे तथा मसाला पीसने का पत्थर मारकर उसे घायल कर दिया जब उसकी सास मुनाजरा शोर सुनकर उसे बचाने आई तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया।
बदमाशों ने रिजवाना द्वारा पहने कान के सोने के कुंडल तथा सोने की अंगूठी लूट कर फरार हो गए इसके अलावा गांव के ही सलीम पुत्र मुस्तकीम ने भी अपने घर में रखी 90 हजार रुपये की नगदी एवं चांदी के जेवर चोरी होने की थाने में तहरीर दी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया है कि घायल महिला के देवर कामिल की तहरीर पर लूट का मुकदमा कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है वहीं चोरी की घटना की जांच की जा रही है ग्रामीण बताते हैं कि इसके अलावा भी बदमाशों ने करीब तीन घरों में घुसने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों के जाग जाने पर बदमाश फरार हो गए।
02:39 PM, 16-Aug-2023
मेरठ के कंकरखेड़ा में सरधना रोड स्थित केडी इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों ने जमकर हंगामा किया । दरअसल B.Ed का प्रैक्टिकल देने के लिए छात्र कॉलेज पहुंचे थे। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा उन से अवैध रूप से ₹35 प्रैक्टिकल के नाम के लिए जा रहे हैं। वहीं प्रैक्टिकल के पैसे देने पर ही उन्हें परीक्षा में बैठाया जा रहा है। जिन छात्रों ने पैसे नहीं दिए हैं उनका प्रैक्टिकल नहीं कराया गया है। लगभग 100 छात्र प्रैक्टिकल के लिए पहुंचे थे.
विज्ञापन
01:57 PM, 16-Aug-2023
नगर निगम में रिश्वत लेते पकड़ा कर्मचारी
मेरठ में एंटी करप्शन की टीम में नगर निगम के कर्मचारी मुनव्वर को ₹45000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया मौके से राजस्व निरीक्षक जितेंद्र कुमार फरार हो गए बताया गया है कि राजस्व निरीक्षक और कर्मचारी ने हाउस टैक्स में सेल करने के लिए ₹10000 की एक व्यापारी से रिपोर्ट मांगी थी। जिसने एंटी करप्शन में शिकायत कर दी थी एंटी करप्शन ने आज कर्मचारी गिरफ्तार कर लिया।

09:18 AM, 16-Aug-2023
राली चौहान में हाईटेंशन लाईन के करंट से दो महिला सहित एक बच्चे घायल
भावनपुर थाना के गांव राली चोहान निवासी समर जहां पत्नी सिराजूदीन और उसकी देवरानी पत्नी शौकिन अपने घर पर काम कर रही थी। तभी अचानक मंगलवार को देर शाम हाईटेंश्न लाईन में फाल्ट हो गया। जिससे समर जहां और उसकी देवरानी इसरत घायल हो गए। वही दूसरी ओर वासू सैनी पुत्र विनोद अपने घर मे खाना खाने के बाद जिने की सीढी पर बैठा हुआ था। जिस पर उसके भी हाईटेंश्न लाईन का करंट लगा और वह जिने से निचे जा गिरा। जिस पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मामले की जानकारी लगते हुए पूरा गांव दोनो परिवार की ओर दौड पडा। वही दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईटेंश्न लाईन के करंट से घायल दोनो परिवार की दोनो महिलाओं और वासू को उपचार के लिए मेडिकल भेज दिया। जहां से मेडिकल में मोजूद चिकित्सको ने उपचार के बाद तीनो को घर भेज दिया।

09:11 AM, 16-Aug-2023
Meerut News Live: 45000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा नगर निगम कर्मचारी, भावनपुर में करंट से कई झुलसे
नजीबाबाद क्षेत्र के गांव कंडरावाली में बुधवार की तड़के गुलदार पिंजरे में फंस गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 15 अगस्त को गुलदार ने एक गोवंश को शिकार बनाया था।ग्रामीणों के रोष व्यक्त करने के बाद वन विभाग ने गुलदार द्वारा मारे गए गोवंश का अवशेष पिंजरे में लगाया था । दोबारा गोवंश अवशेष खाने पहुंचा गुलदार पिंजरे में कैद हुआ।