{"_id":"6af61a91861ab5a31a0c5012","slug":"headmaster-in-charge-suspended-over-irregularities-in-repair-work-basti-news-c-207-1-bst1001-171620-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मरम्मत कार्य में अनियमितता पर प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मरम्मत कार्य में अनियमितता पर प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन
बस्ती। विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय खड़वा कुंवर में मरम्मत कार्य और अन्य व्यवस्थाओं में अनियमितता मिलने पर बीएसए अनूप कुमार ने प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीराम को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें प्राथमिक विद्यालय गौरा गोसाईं से संबद्ध किया गया है। मामले की विभागीय जांच खंड शिक्षा अधिकारी हर्रैया को सौंपी गई है।
बीएसए के अनुसार, बीईओ परशुरामपुर ने 16 अक्तूबर को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था। इसकी जांच आख्या 29 अक्तूबर को उपलब्ध कराई गई। इसमें बताया गया कि निरीक्षण के समय चार में से तीन शिक्षक उपस्थित मिले, जबकि सहायक अध्यापक राघवेंद्र प्रताप सिंह बिना सूचना के अनुपस्थित थे। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने उपस्थिति पंजिका में उनके नाम के सामने का कॉलम खाली छोड़ रखा था, जिसे अनुपस्थित शिक्षक को बचाने का प्रयास माना गया।
जांच में विद्यालय में 26 बच्चे उपस्थित मिले, जबकि मध्याह्न भोजन (एमडीएम) पंजिका में 49 बच्चों की उपस्थिति दर्ज थी। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 में वृहद मरम्मत के लिए विद्यालय को 6.93 लाख रुपये मिले थे। इसके बावजूद केवल एक कमरे में प्लास्टर और रंगाई-पुताई कराई गई, जबकि शेष भवन जर्जर हालत में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
जांच आख्या में कंपोजिट ग्रांट, 10 हजार रुपये की स्पोर्ट्स ग्रांट और इको क्लब के बजट का अभिलेखीकरण नहीं मिलने का भी उल्लेख है। वहीं, विद्यालय में स्मार्ट क्लास का संचालन भी नहीं पाया गया। इन अनियमितताओं के आधार पर प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कराई गई है।