Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electoral Literacy Clubs to Be Set Up in Schools and Colleges to Educate Youth on Voting and Election Process

गोरखपुर: स्कूल-कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब, युवाओं को मतदान और चुनाव प्रक्रिया की मिलेगी जानकारी

Fri, 13 Nov 2026 01:31 AM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: अनुराग रंजन Updated Fri, 13 Nov 2026 01:31 AM IST
सार

क्लबों के माध्यम से विद्यार्थियों को ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली से परिचित कराया जाएगा। इसके अलावा प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता, मॉक पोल और अन्य गतिविधियों के जरिये चुनावी जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
Electoral Literacy Clubs to Be Set Up in Schools and Colleges to Educate Youth on Voting and Election Process
जिलाधिकारी दीपक मीणा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, चुनाव प्रक्रिया और मतदान के अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) बनाए जाएंगे। युवाओं को चुनावी प्रक्रिया से जोड़ने और उन्हें जागरूक मतदाता बनाने के लिए इन क्लबों का गठन किया जाएगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और चुनाव की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos

चुनावी जागरूकता बढ़ाई जाएगी

क्लबों के माध्यम से विद्यार्थियों को ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली से परिचित कराया जाएगा। इसके अलावा प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता, मॉक पोल और अन्य गतिविधियों के जरिये चुनावी जागरूकता बढ़ाई जाएगी। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ईएलसी 2.0 का नारा है लर्न डेमोक्रेसी, लीड डेमोक्रेसी

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि निर्वाचन आयोग की व्यवस्था के अनुसार स्कूलों में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ईएलसी बनाए जाते हैं। कॉलेजों में 18 से 21 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थी इसके सदस्य बन सकते हैं। वहीं, स्कूल और कॉलेज से बाहर रहने वाले युवाओं और ग्रामीण आबादी तक पहुंचने के लिए चुनाव पाठशालाओं की भी व्यवस्था है। ईएलसी 2.0 का नारा, लर्न डेमोक्रेसी, लीड डेमोक्रेसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed