फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Satya Niketan incident MCD demolition drives using bulldozers on 17 properties in Delhi and sealed five

दिल्ली में खतरनाक इमारतों पर एमसीडी की चोट: 17 संपत्तियों पर चला बुलडोजर, पांच सील; 15 को ढहाने के आदेश

Tue, 08 Sep 2026 08:42 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 08 Sep 2026 08:42 PM IST
सार

सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी ने खतरनाक और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को दिल्ली के 12 जोन में 17 संपत्तियों पर तोड़फोड़ और पांच को सील किया गया। 

विज्ञापन
Satya Niketan incident MCD demolition drives using bulldozers on 17 properties in Delhi and sealed five
हादसे के बाद एमसीडी की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सत्य निकेतन में इमारत ढहने के हादसे के बाद एमसीडी ने खतरनाक और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को सात संपत्तियों पर कार्रवाई के बाद मंगलवार को उसने 17 संपत्तियों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। वहीं, पांच संपत्तियां सील करने के साथ 15 के ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए गए। इन संपत्तियों में मानसून से पहले किए गए सर्वे में खतरनाक पाई गई संपत्तियां भी शामिल है।
विज्ञापन

 

एमसीडी के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली के सभी 12 जोन में तोड़फोड़ और सीलिंग की कार्रवाई गई। इसमें लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर, मुखर्जी नगर, जामिया नगर, शाहीन बाग, तिलक नगर, कर्मपुरा, करोल बाग, रमेश नगर, मानसरोवर गार्डन, चांदनी चौक, नेहरू विहार समेत दूसरे इलाके भी शामिल हैं। इसमें अनधिकृत और नियमों का उल्लंघन करने वाले निर्माणों के खिलाफ कई स्तरों पर कार्रवाई की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

तोड़फोड़ के अलावा नौ संपत्तियों के संबंध में अनधिकृत निर्माण के शो-कॉज नोटिस जारी किए गए, जबकि सीलिंग कार्रवाई से जुड़े दो नोटिस भी दिए गए। एमसीडी ने केवल तोड़फोड़ और सीलिंग तक ही कदम सीमित नहीं रखा, बल्कि 15 संपत्तियों के ध्वस्तीकरण आदेश जारी कर आगे की कार्रवाई का आधार भी तैयार किया है।
विज्ञापन

सत्य निकेतन हादसे ने दिल्ली में भवन सुरक्षा और एमसीडी की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इसके बाद खतरनाक भवनों की पहचान और अनधिकृत निर्माण पर कार्रवाई को लेकर एमसीडी पर दबाव बढ़ा है। मंगलवार को हुई कार्रवाई इसी बढ़ी सक्रियता का संकेत मानी जा रही है। एक ही दिन में 17 संपत्तियों पर तोड़फोड़ और पांच को सील किए जाने के साथ एमसीडी ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि जान जोखिम में डालने वाले अथवा नियमों की अनदेखी कर किए गए निर्माणों पर कार्रवाई में अब ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed