फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: गंगा पुल की बेरिकेडिंग पर लगा मोदी योगी का फोटो हटाया, हाईवे हुआ वनवे, बढ़ी मुश्किल

Sun, 09 Jul 2023 05:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 09 Jul 2023 05:10 PM IST
खास बातें

पश्चिमी यूपी यूपी में कई दिन से लगातार बारिश जारी है। जुलाई के पहले सप्ताह में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। वहीं बारिश में भी शिव भक्तों के कदम नहीं थम रहे हैं।

विज्ञापन
Meerut News Live: Kanwariyas moving forward chanting Bum Bhole, read latest news
बैरिकेडिंग हटाती जेसीबी - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

05:55 PM, 09-Jul-2023

रात तक यमुना के जलस्तर में आ जाएगा उफान

पहाड़ी और मैदानी इलाकों में 2 दिन से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते हथिनी कुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ गया। जिसके चलते रविवार सुबह 10:00 बजे कैराना में हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में 45402 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड छोड़ा गया। जिस कारण रात तक यमुना के जलस्तर में वृद्धि हो जाएगी।

पिछले 2 दिनों से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। पहाड़ी इलाकों में बारिश के चलते  हथिनी कुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ गया है। रविवार सुबह 8:00 बजे हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा 30866 क्यूसेक प्रति सेकंड दर्ज की गई। लेकिन पानी का दबाव लगातार बढ़ने के कारण सुबह 10:00 बजे हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में 45402 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड डिस्चार्ज किया गया। उधर मैदानी इलाकों में दूर-दूर तक हो रही बारिश से कारण छोटे नदी नालों से पानी भी अधिक मात्रा में यमुना नदी में शामिल हो रहा है।

हथिनी कुंड बैराज से कैराना यमुना नदी तक पानी के पहुंचने में करीब 12 घंटे लगते हैं। जिस कारण रविवार रात तक यमुना के जलस्तर में वृद्धि हो जाएगी। रविवार सुबह 10:00 बजे यमुना का जलस्तर समुद्र तल से 228.26 मीटर की ऊंचाई पर बह रहा था। जबकि यमुना नदी का चेतावनी लेवल समुद्र तल से 231 मीटर तथा खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है। ड्रेनेज विभाग के जेई आशु कुमार ने बताया कि यमुना नदी पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। रात तक जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना है।
05:09 PM, 09-Jul-2023

बारिश में हाईवे पर निरीक्षण को निकले एसएसपी, दिए निर्देश बड़ी कावड़ शहर में अंदर से न निकाली जाए

कांवड़ की तैयारी को लेकर बारिश मे ही पुलिस कप्तान हाईवे पर निकल गए।रूड़की रोड और हाइवेओरकप्तान ने निरीक्षण किया। एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि हरिद्वार से आने वाली बड़ी कावड़ शहर में अंदर ना जाए वह बाईपास से ही निकाली जाए।

रविवार की दोपहर में 1 बजे मोदी पुरम फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। एसएसपी साथ में है एसपी ट्रैफिक और पल्लपुरम थाना पुलिस रही। एसएसपी रोहित सहजवान का कहना है कि हरिद्वार से आने वाली बड़ी कावड  मोदीपुरम फ्लाईओवर के नीचे बनी सर्विस रोड से होती हुई शहर के अंदर न जाए। बड़ी कावड़ को बाहर से ही हाईवे से निकाला जाए ताकि किसी को भी कोई दिक्कत परेशानी ना उठानी पड़े। इसीलिए मोदीपुरम फ्लाईओवर से पहले बोर्ड लगा दिए गए हैं। साथ ही मोदी पुरम फ्लाईओवर के पास में जहां से शुरुआत हो रही है वहां पर पुलिस पिकेट भी लगा दी गई है जिससे कि बड़ी कावड़ डीजे वाली को अंदर जाने से रोक दिया जाए।

एसएसपी ने आदेश दिए हैं कि जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी है वह अपनी ड्यूटी को अच्छे से निभाए। इसके अलावा एसएसपी ने सिवाया टोल प्लाजा तक सभी व्यवस्थाओं को देखा और रूट डायवर्जन वाले  प्वाइंटो को चेक किया।
विज्ञापन
05:04 PM, 09-Jul-2023

हाईवे हुआ वनवे, बढ़ी मुश्किल

accident - फोटो : Amar Ujala
मेरठ दिल्ली देहरादून हाईवे को रविवार को वनवे कर दिया गया है। वहीं हाईवे वनवे होने के बाद से एक ही लेन में आने व जाने वाले वाहनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार दोपहर को सरधना फ्लाईओवर के ऊपर टूरिस्ट बस की गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। टूरिस्ट बस सवार दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। दरअसल मेरठ में कई दिन से लगातार तेज बारिश की वजह से वाहन सवार व राहगीरों का हाईवे पर चलना मुश्किल हो रहा है।
04:46 PM, 09-Jul-2023

कटान रोकने के लिए शुरू हुआ डी बनाने का कार्य

हस्तिनापुर में गंगा पुल की एप्रोच रोड पर गंगा के कटान को रोकने के लिए कटान वाले स्थान पर पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा प्लास्टिक के बैग लगाकर डी बनाने का कार्य शुरू किया गया है, जिसमें दर्जनों श्रमिक कार्य में जुटे रहे।

इस मामले में संबंधित ठेकेदार राजवीर सिंह ने बताया कि डी बनाने के बाद संभवतः गंगा का कटान रुक जाएगा और एप्रोच रोड भी बार-बार क्षतिग्रस्त नहीं होगी। हालांकि यह कार्य कुछ दिनों के लिए ही है उससे पहले ही अधिकारियों को कटान रोकने के पुख्ता प्रबंध करने होंगे।
04:40 PM, 09-Jul-2023

गंगा पुल की बैरिकेडिंग पर लगा मोदी योगी का फोटो हटाया

हस्तिनापुर में सभी नियमों को दरकिनार करते हुए अधिकारियों ने चांदपुर बिजनौर को जाने वाले गंगापुर के संपर्क मार्ग टूटने के बाद बाहरी वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए पुल के एक और राज्य सेतु निगम का श्राइन बोर्ड तोड़कर बैरिकेडिंग कर दी थी। जिनकी लापरवाही से वहां पर देश के पीएम और प्रदेश के सीएम सहित डिप्टी सीएम का फोटो नीचे जमीन पर गिरा दिया था।

अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिस खबर से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया आनन-फानन में दिन निकलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पीएम सीएम और डिप्टी सीएम के इन फोटो को वहां से हटा दिया।
12:38 PM, 09-Jul-2023

जैन आचार्य की निर्मम हत्या पर जैन समाज में आक्रोश

कर्नाटक के चिकोडी जिले में अपहरण के बाद दिगंबर जैन आचार्य श्री काम कुमार नंदी की निर्मम हत्या पर जैन समुदाय में आक्रोश व्याप्त है। जैन समाज के लोगों ने घटना पर गहरा रोष जताते हुए सरकार से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। जैन आचार्य ने 1995 में शामली में चातुर्मास किया था।

कर्नाटक के चिकोडी जिले के नंद पर्वत पर पिछले 15 साल से प्रवास कर रहे जैन आचार्य श्रीकाम कुमार नंदी का पांच जुलाई को बदमाशों ने अपहरण कर लिया गया था। उनका शव शनिवार को क्षत-विक्षत हालत में मिला था। बदमाशों ने जैन आचार्य के शरीर के कई टुकड़े कर डाले थे। जैन आचार्य की निर्मम हत्या पर शामली के जैन समाज के लोगों ने रोष व्यक्त किया। जैन आचार्य श्रीकाम कुमार नंदी ने 1995 में शामली में भी चातुर्मास किया था, उनके दर्शनों के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।

शनिवार को जैन धर्मशाला में आयोजित बैठक में जैन समाज के लोगों ने कहा जैन आचार्य की निर्मम हत्याकांड ने न केवल जैन समाज को स्तब्ध कर दिया है बल्कि धर्म स्थलों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर जैन आचार्य के हाथ व पैरों को बरामद किया है। उन्होंने सरकार से आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि जैन संतों के विहार व प्रवास के दौरान सरकार को उनकी सुरक्षा के उपाय करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
11:26 AM, 09-Jul-2023

Meerut News Live: गंगा पुल की बेरिकेडिंग पर लगा मोदी योगी का फोटो हटाया, हाईवे हुआ वनवे, बढ़ी मुश्किल

कांवड़ यात्रा के दौरान सावन में इस बार लगातार बारिश जारी है। जुलाई के पहले सप्ताह में रिकॉर्ड तोड़ बारिश से मौसम बदला हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी 48 से 72 घंटे तक वेस्ट यूपी में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है तो वहीं कावड़ यात्रा के दौरान बारिश में भी शिव भक्तों के कदम नहीं थम रहे हैं।

तेज बारिश के बीच कावड़िया कावड़ मार्गों पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह कांवड़ शिविर लगाए गए हैं।वही आज से हाईवे वनवे कर दिया जाएगा। इससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed