फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: मेरठ में स्कूलों का अवकाश घोषितए नर्सरी से कक्षा आठ तक 29 और 30 दिसंबर को रहेंगे बंद

Thu, 28 Dec 2023 07:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Dec 2023 07:04 PM IST
खास बातें

West UP News Live :सर्दी को  देखते हुए मेरठ में स्कूलों में स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। हालांकि शिक्षकों को स्कूल जाना होगा। सहारनपुर में एक युवक ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।  यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: Husband commits suicide by hanging after killing wife in Saharanpur and all updates of West
school - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

07:07 PM, 28-Dec-2023

बाइक सवार दंपती से लूट का प्रयास, पति को गोली मारी

बड़ौत के तौड़ी गांव निवासी अरुण प्रजापति शाम को कुशावली गांव ससुराल से पत्नी रचना के साथ बाइक से बड़ौत जा रहे थे। यहां सरूरपुर में धनवाली के पास रजवाहे पुलिया पर बदमाशों ने गोली मार दी। प्राथमिक जांच में लूट का विरोध करने पर गोली मारने की बात सामने आ रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर दौड़ी। बताया गया कि पति की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
06:59 PM, 28-Dec-2023
सर्दी को  देखते हुए मेरठ में स्कूलों में स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी दीपक मीणा के ने सभी बोर्ड के स्कूलों में छुटटी की घोषणा करते हुए स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं।  जिलाधिकारी के अनुसार बढ़ती ठंड और कोहरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि शिक्षक स्कूल में उपस्थित रहेंगे।
 
विज्ञापन
01:58 PM, 28-Dec-2023
पल्लवपुरम में एक व्यक्ति ने बाथरूम में गोली मारकर की आत्महत्या

मेरठ में मोदीपुरम के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के फेस-2 स्थित ग्रेटर कॉलोनी के रहने वाले विजयपाल वर्मा (50) साल पुत्र स्वर्गीय राजेश प्रसाद वर्मा ने अपने मकान के बाथरूम में जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पालिका बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा
शामली में नगरपालिका परिषद शामली में बृहस्पतिवार को बोर्ड बैठक के दौरान सभागार के बाहर महिलाओं व नागरिकों का हंगामा व नारेबाजी होती रही। अंदर बैठक के दौरान दो सभासदों के बीच जमकर मारपीट हुई्र, जिससे बैठक में अफरा तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों को अलग कर स्थिति को संभाला।
10:34 AM, 28-Dec-2023
कोहरे का कहर, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर मीरापुर क्षेत्र में कोहरे के बीच पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों देर रात बाईपास पर खाना खाकर अपने घर लौट रहे थे।
08:17 AM, 28-Dec-2023

West UP News Live: मेरठ में स्कूलों का अवकाश घोषितए नर्सरी से कक्षा आठ तक 29 और 30 दिसंबर को रहेंगे बंद

सहारनपुर जनपद के नागल कस्बे में पति ने अपनी पत्नी की बलकटी से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आरोपी दुष्कर्म के मामले में करीब चार माह पहले जमानत पर आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed