फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: मुजफ्फरनगर में रजबाहे में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, पांच घायल, शामली पहुंचे डिप्टी सीएम

Wed, 27 Mar 2024 06:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Mar 2024 06:29 PM IST
खास बातें

West UP News Live : मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर रजबहे में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में महिलाएं समेत पांच लोग घायल हो गए हैं। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: Five people injured in tractor trolley accident in Muzaffarnagar read all updates of West UP
मुजफ्फरनगर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:21 PM, 27-Mar-2024
खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
गोलबॉल में दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और अरुणाचल की टीमें जीतीं

नेत्रहीन खिलाड़ियों की तीसरी राष्ट्रीय गोलबॉल प्रतियोगिता डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता के मुकाबले बुधवार से शुरू हुए। इनमें हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता में पुरुषों में हरियाणा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश, पंजाब, बिहार, उत्तर-प्रदेश, हिमाचल प्रदेश की टीमें तथा महिलाओं में हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन मंगलवार को प्रशिक्षकों और रेफरी का सेमिनार कराया गया था। टीमों के बीच मुकाबले बुधवार से शुरू हुए। प्रतियोगिता का पहला मैच हरियाणा व बिहार के बीच खेला गया, जिसमें हरियाणा की टीम दस प्वाइंट से विजेता बनी। दूसरा मुकाबला अरुणाचल प्रदेश और तेलंगाना के बीच खेला गया, जिसमें अरुणाचल प्रदेश की टीम ने 20 प्वाइंट से जीत प्राप्त की।

तीसरे मुकाबले में दिल्ली ने चंडीगढ़ को दस प्वाइंट से हराया। चौथा मैच महाराष्ट्र व हरियाणा के मध्य खेला गया, जिसमें महाराष्ट्र की टीम ने 10 प्वाइंट से जीत हासिल की। इससे पहले प्रतियोगिता का का शुभारंभ ए डेविड द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इस में निर्णायक कमलकांत, भूपेंद्र शर्मा, सुमित डोलरा, राहुल, ओमकार, तुषिता, रंजीत सिंह, विपिन गुप्ता, विनायक, सुनील सावन रहे। प्रतियोगिता के दौरान खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना, स्वराज सिंह, कुनाल गोयाट, ऋषिकांत शर्मा, अरुणा, काशीनरेश यादव, नेहा, आरती, नरेश नयाल, लाल धर्मेंद्र प्रताप, बृजेश कुमार, रीना पाल, अक्षित धीमान, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
12:50 PM, 27-Mar-2024
बिजनौर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बिजनौर पहुंच गए हैं। केशव प्रसाद मौर्य नुमाइश ग्राउंड में पहुंचे हैं।
विज्ञापन
12:47 PM, 27-Mar-2024
कबाड़ में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
शॉर्ट सर्किट से कबाड़ के गोदाम में लगी आग

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र में रामपुर तिराहा स्थित कबाड़ के गोदाम में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से कई लाख  का कबाड़ जलकर राख हो गया।

गोदाम मालिक रामपुर निवासी गौरव भी ऑफिस में मौजूद थे। उन्होंने तुरंत ही अग्नि शमन दल को सूचना दी। पानी से भरी दो गाड़ी लेकर टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कई लाख का कबाड़ जल चुका था। पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।
12:05 PM, 27-Mar-2024
शामली पहुंचे डिप्टी सीएम

कैराना लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी की नामांकन सभा में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुंचे। सभा के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी रही। डिप्टी सीएम हेलीकॉप्टर से गाजियाबाद से शामली पहुंचे। सिटी ग्रीन पैलेस में सभा को संबोधित करेंगे
12:00 PM, 27-Mar-2024
प्रधान संगठन ने दिया धरना, सीओ भोपा के निलंबन की मांग

मुजफ्फरनगर में सहायक शासकीय अधिवक्ता व प्रधान पुत्र सहदेव उर्फ मोनू के साथ थाने में अभद्रता व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मोरना ब्लॉक प्रधान संगठन ने ब्लॉक परिसर में स्थित सीओ कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया। सीओ को निलंबित करने की मांग की। धरने पर घोषणा कर कहा गया कि पुलिस का सहयोग नहीं किया जाएगा।

प्रधान संगठन के अध्यक्ष रविंद्र छोटा ने बताया कि होली वाले दिन दो पक्षों में गांव वजीराबाद में विवाद हुआ था। अधिवक्ता सहदेव और अन्य लोग हिरासत में लिए लोगों को छुड़ाने व समझौता कराने की बात कहने के लिए गए थे। वहां सीओ देवव्रत वाजपेयी के साथ कहासुनी हुई। बुधवार को इस मामले में सीओ के निलंबन की मांग कर धरना शुरू किया गया है। प्रधान अमित राठी, संजय चौहान, आदेश चौधरी, पूर्व प्रधान अनुज पहलवान, दिनेश राठी, राजेश चेयरमैन, रालोद नेता संजय राठी, पूर्व प्रधान वीरेंद्र, सर्वेंद्र राठी प्रधान, भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, धीरज प्रधान, तरूण धीमान प्रधान, राजपाल सैनी प्रधान, राज कुमार प्रधान, शहजाद मुखिया प्रधान, प्रवेश आलम प्रधान आदि सैकडों ग्रामीण मौजूद रहे। धरने पर घोषणा की गई कि जब तक सीओ का निलंबन नहीं होगा। तब तक पुलिस का सहयोग नहीं करेंगे।
10:58 AM, 27-Mar-2024

West UP News Live: मुजफ्फरनगर में रजबाहे में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, पांच घायल, शामली पहुंचे डिप्टी सीएम

ट्रैक्टर-टॉली अनियंत्रित होकर रजबहे में पलटी, पांच मजदूर घायल

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र में गन्ना बुआई कर मंगलवार रात वापस लौट रहे मजदूरों की ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर रजबहे में पलट गई। इस हादसे में चार महिलाएं व ट्रैक्टर चालक घायल हो गए। सभी को उपचार दिलाया गया है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा निवासी सुंदर पाल के खेत में गन्ना बुआई करने के लिए गांव के ही रहने वाले मजदूर अरुण की छोटी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर खेत में गए थे। मंगलवार रात में अरुण ट्रैक्टर-ट्रॉली में मजदूरों को लेकर घर आ रहा था। रास्ते में मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर रजबहे में पलट गई। इस दौरान महिला बाला, नानकी, प्रिया, धर्मवती व अरुण ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर घायल हो गए, जबकि पांच अन्य मजदूरों को कोई चोट नहीं आई। आसपास खेतों में काम करने वाले मौके पर पहुंचे। रजबहे में पानी कम था, जिसके चलते ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकाल लिया गया। घायलों को पुरकाजी सरकारी अस्पताल में उपचार दिलाकर रेफर कर दिया गया। थाना पुलिस ने हादसे की जानकारी होने के बारे में इंकार किया है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed