फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: अमर उजाला का कवि सम्मेलन आज, रद्द रहीं सभी छह ट्रेनें आज से चलेंगी

Sun, 05 Mar 2023 01:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 05 Mar 2023 01:13 PM IST
खास बातें

मेरठ में अमर उजाला एवं जेपी एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में होली के मौके पर कवि सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। 

विज्ञापन
Meerut News Live: Amar Ujala's poet's conference today, all six canceled trains will run from today
रेल - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:51 PM, 05-Mar-2023

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: स्वास्थ्य विभाग ने निकाली साइकिल रैली

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग रविवार को साइकिल रैली निकाली। इसमें शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्ठाहार, एनएमएस, एनसीसी, नगर निगम और अन्य विभागों का भी सहयोग रहा। इस बार की थीम है, स्वस्थ महिला, स्वस्थ भारत।

रैली का उद्देश्य महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना व पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देना रहा। रैली कैलाश प्रकाश स्टेडियम से शुरू होकर पुलिस लाइंस, एमडीए, मेरठ कॉलेज से होते हुए कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम पर समाप्त हुई। 
10:54 AM, 05-Mar-2023
छह ट्रेनें रहीं रद्द, आज से चलेंगी सभी 
देवबंद-रुड़की के बीच नई लाइन और देवबंद में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से शनिवार को भी ब्लॉक रहा, जिससे पांच ट्रेनों का संचालन रद्द हुआ। शाम छह बजे बाद ब्लॉक हटा दिया, जिससे रविवार से सभी ट्रेनों का सुचारु संचालन होगा। 

रेल मुख्यालय ने देवबंद में 28 दिसंबर से सुबह दस से शाम आठ बजे तक का ब्लाॅक किया था। जिसकी वजह से मेरठ सिटी से होकर आवागमन करने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। कई ट्रेनों को दिल्ली से टपरी के रास्ते से संचालित किया गया तो कुछ ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया। इस वजह से यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। शनिवार को मेरठ सिटी पर सुबह 10.56 बजे आने वाली ट्रेन संख्या 20411 दिल्ली-सहारनपुर सुपरफास्ट, पूर्वाह्न 12.41 बजे आने वाली ट्रेन संख्या 14304 हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस, दोपहर एक बजे आने वाली ट्रेन संख्या 14332 कालका-दिल्ली एक्सप्रेस, दोपहर 12.05 बजे आने वाली ट्रेन संख्या 19565 ओखा एक्सप्रेस, दोपहर एक बजे आने वाली ट्रेन संख्या 19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। इस वजह से यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि शनिवार शाम छह बजे देवबंद का ब्लॉक खत्म हो गया है।  

बस स्टैंड से 25 से 30 मिनट के अंतराल में मिलेगी रोडवेज बस 
होली के मद्देनजर रोडवेज प्रशासन रविवार से हर रूट पर 25 से 30 मिनट के अंतराल पर बस का संचालन करेगा। यदि सवारियां नहीं होंगी तो जिस रूट की ज्यादा सवारियां होंगी, उसी पर बस रवाना कर दी जाएंगी। शनिवार को बस स्टैंड पर सामान्य सवारियां रहीं। अब रोडवेज अफसरों को उम्मीद है कि रविवार से सवारियों की भीड़ उमड़ेगी। होली के चलते बस स्टैंडों पर रविवार से सवारियों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद में क्षेत्रीय प्रबंधक ने अधीनस्थों संग बसों का सुचारु संचालन करने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा है कि लखनऊ, कानपुर, बरेली, आगरा और गोरखपुर के लिए बसों के 140 फेरे अतिरिक्त लगवाए जाएंगे। जिन रूटों की सवारियां मेरठ से नहीं मिलेगी, उन बसों को दिल्ली के आनंद विहार से होते हुए संचालित किया जाए। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक केके शर्मा ने बताया कि त्योहार पर आवागमन करने वालों की सहूलियत के चलते तय किया गया है कि हर रूट पर 25-30 मिनट में बस को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
10:37 AM, 05-Mar-2023

Meerut News Live: अमर उजाला का कवि सम्मेलन आज, रद्द रहीं सभी छह ट्रेनें आज से चलेंगी

होली के पावन अवसर पर अमर उजाला एवं जेपी एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। रविवार शाम पांच बजे मवाना रोड स्थित जेपी एकेडमी में चर्चित कवि महफिल जमाएंगे। होले के रंगों के साथ खूब आनंद लिया जाएगा।

कार्यक्रम में कवि डाॅ. प्रवीण शुक्ल, वेदप्रकाश वेद, डाॅ. मधु मोहिनी उपाध्याय, रसिक गुप्ता एवं पीके आजाद अपनी कविताओं से समा बांधेंगे। कार्यक्रम को स्वयं मीडिया द्वारा संचालित किया जा रहा है। होली के माहौल में कार्यक्रम में खूब रंग भरे जाएंगे। शहर के जानी-मानी हस्तियां समारोह में मौजूद रहेंगी। प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। केवल पास के जरिए ही प्रवेश होगा।  

आठ मार्च को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
होली पर आठ मार्च को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम 1910 की धारा-59 के अंतर्गत दुकानें पूरे दिन बंद रहेंगी। 

एमडीए कराएगा लैंड ऑडिट एनओसी सेवा शुरू
मेरठ विकास प्राधिकरण अपनी विभिन्न योजनाओं में संपत्तियों का ऑडिट कराएगा। इसके तहत जब से योजनाएं अस्तित्व में आई हैं, तब से अब तक का संपत्तियों का ब्योरा दर्ज होगा। अभी तक एमडीए की काफी संख्या में आवंटित संपत्तियों का ब्योरा खुद प्राधिकरण के पास नहीं है।
 
एमडीए उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि एमडीए प्रथम चरण में टेबल टॉप सर्वे कराएगा। इसके लिए संपत्ति विभाग से आवंटित और अनावंटित संपत्ति का पत्रावलियों से ब्योरा लिया जाएगा। अभी तक अनावंटित संपत्ति पर अवैध कब्जे हो जाते हैं। कई बार तो इन संपत्तियों का ब्योरा न होने के कारण बड़ी समस्या होती है। इसके बाद फील्ड सर्वे होगा, जिसमें अनावंटित संपत्तियों पर टीम कब्जा लेगी। अब एमडीए की वेबसाइट पर एनओसी सेवा शुरू कर दी गई है। इससे लोगों को फायदा होगा। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed